Live TV
Search
Home > क्रिकेट > अगले 6 महीने में तिलक और शिवम की टीम इंडिया से होगी छुट्टी? पूर्व भारतीय दिग्गज ने वैभव को लेकर भी कर दी बड़ी भविष्यवाणी!

अगले 6 महीने में तिलक और शिवम की टीम इंडिया से होगी छुट्टी? पूर्व भारतीय दिग्गज ने वैभव को लेकर भी कर दी बड़ी भविष्यवाणी!

Mohammad Kaif on Vaibhav: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के लिए क्या टीम इंडिया का रास्ता अब भी बंद है? पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ का मानना है कि अगले 6 महीनों में टी20 टीम में एक बड़ा बदलाव होने वाला है, जहाँ तिलक वर्मा या शिवम दुबे में से किसी एक को बाहर होना पड़ सकता है. जानिए कैफ ने वैभव के किस खास हुनर को लेकर यह चौंकाने वाला दावा किया है...

Written By:
Last Updated: September 26, 2026 12:32:31 IST

Mobile Ads 1x1

वैभव सूर्यवंशी, जिन्होंने महज 15 साल की उम्र में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से बड़े-बड़े गेंदबाजों के पसीने छुड़ा दिए, उन्हें अभी तक भारतीय T20 टीम की प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिल पाई है. हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ हुई T20 सीरीज के दौरान भी वे बेंच पर ही बैठे रहे.

मौजूदा समय में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन जैसे खिलाड़ियों के शानदार फॉर्म को देखते हुए ऐसा लगता है कि वैभव के लिए टीम इंडिया में जगह बनाना अभी आसान नहीं होगा. हालांकि, पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ की सोच इससे बिल्कुल अलग है. उन्होंने इस युवा विस्फोटक बल्लेबाज को लेकर एक बड़ा दावा किया है.

शिवम और तिलक की जगह लेंगे वैभव 

मोहम्मद कैफ का मानना है कि वैभव सूर्यवंशी आने वाले 6 महीनों के भीतर भारतीय T20 टीम में अपनी पक्की जगह बना सकते हैं. उन्होंने सुझाव दिया कि वैभव को तिलक वर्मा या शिवम दुबे की जगह टीम में शामिल किया जा सकता है. कैफ के मुताबिक, वैभव T20 टीम में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए बेहतरीन विकल्प हैं.

अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए मोहम्मद कैफ ने कहा, ‘तिलक वर्मा भले ही टीम के उप-कप्तान हैं, लेकिन पहले भी कई उप-कप्तानों को टीम से बाहर किया जा चुका है. वहीं शिवम दुबे का प्रदर्शन भी लगातार अच्छा नहीं रहा है. उनकी फील्डिंग भी उतनी मजबूत नहीं है और वे एक पूरे ऑलराउंडर के रूप में गेंदबाजी भी ज्यादा नहीं कर रहे हैं, यानी वे सिर्फ बल्लेबाज के तौर पर खेल रहे हैं. अगले 6 महीनों में तिलक या दुबे में से किसी एक को बाहर होना पड़ सकता है, और तभी वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलेगा.’

कैफ ने वैभव की गेंदबाजी पर भी बात की. उन्होंने कहा, ‘वैभव ने दलीप ट्रॉफी में रन बनाए और वहां गेंदबाजी भी की, जिससे उनका एक नया हुनर सामने आया है. वैभव समझ चुके हैं कि अगर वे 2-3 ओवर गेंदबाजी भी कर लेते हैं, तो टीम के लिए उनकी उपयोगिता काफी बढ़ जाएगी.’

MORE NEWS