Mohammad Nabi Fastest Fifty For Afghanistan: एशिया कप 2025 में अफगानिस्तान के तूफानी ऑलराउंडर मोहम्मद नबी ने सिर्फ 20 गेंदों में 3 चौके और 6 छक्कों की मदद से ताबड़तोड़ 60 रन बनाए.
NABI FASTEST FIFTY AGAINST SRI LANKA
Mohammad Nabi Smashed 5 Sixes: एशिया कप 2025 में श्रीलंका और अफगानिस्तान (SL vs AFG) के बीच एक बेहतरीन मुकाबला खेला गया. इस मैच में अफगानिस्तानी ऑलराउंडर मोहम्मद नबी (Mohammad Nabi) ने कमाल कर दिया. नबी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी करते हुए एक ही ओवर में 5-5 छक्के जड़ दिए. नबी ने आखिरी ओवर में 32 रन ठोक दिए. ये नबी की ही पारी थी जिसकी बदौलत अफगानिस्तान को 169 रन तक पहुंचाया. नबी ने सिर्फ 20 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया.
नबी ने बचाई अफगानिस्तान की लाज
श्रीलंका के खिलाफ करो या मरो के मैच में अफगानिस्तान (Afghanistan) की हालत काफी ज़्यादा खराब थी. अफगानिस्तान की टीम ने सिर्फ 71 रनों तक पहुंचने में ही अपने 5 विकेट गंवा दिए थे. मतलब की 71 रन बनाने में ही आधे टीम पवेलियन लौट गई थी, लेकिन फिर मैदान पर आए मोहम्मद नबी. नबी आए और मैदान पर तूफान लाए. नबी ने मैदान पर आकर अफगानिस्तान की पारी को संभाला. नबी ने पहली 10 गेंदों में 14 रन बनाए और इसमें एक छक्का भी शामिल रहा. यहां तक तो श्रीलंका (Sri Lanka) के लिए सब ठीक था, लेकिन इसके बाद नबी ने किसी को भी नहीं बख्शा. नबी ने अगली 10 गेंदों में 34 रन ठोक दिए. इस दौरान उन्होंने 3 चौके और 5 छक्के जड़ दिए. इस तरह से मोहम्मद नबी ने सिर्फ 20 गेंदों में ही अपना अर्धशतक पूरा किया. इसके बाद भी नबी नहीं रूके और उन्होंने पारी के अंत में 22 गेदों में 3 चौके और 6 छक्कों की मदद से 60 रनों की धमाकेदार पारी खेल अपनी टीम को 169 रनों तक पहुंचाया. ये ऐसा स्कोर था जहां से अफगानिस्तान की टीम इस मैच में लड़ाई लड़ सकती थी.
ये भी पढ़ें- ASIA CUP 2025: ड्रामेबाज़ पाकिस्तान ने UAE को हराया, सुपर-4 का टिकट कटाया
नबी ने की उमरजई के रिकॉर्ड की बराबरी
श्रीलंका के खिलाफ सिर्फ 20 गेंदों में फिफ्टी लगाकर मोहम्मद नबी ने अपने साथ खिलाड़ी अज़मतुल्लाह उमरज़ई के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. उमरज़ई ने एशिया कप 2025 में ही हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ 9 सितंबर को ये कमाल किया था और अब नबी ने भी उनके रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. अब ये दोनों खिलाड़ी टी-20 क्रिकेट में अफगानिस्तान के लिए सबसे तेज़ अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.
ये भी पढ़ें- IND vs AUS: Team India ने AUS को बुरी तरह हराया, सबसे बड़ी जीत का World Record बनाया
नबी ने आखिरी 2 ओवर में मचाया धमाल
मोहम्मद नबी ने श्रीलंका के खिलाफ नूर अहमद के साथ मिलकर आखिरी के दो ओवर में कमाल की बल्लेबाज़ी की. इन दोनों ने मिलकर अंतिम दो ओवरों में 49 रन बना. पारी का 20वां ओवर तो सबसे महंगा रहा. इस ओवर में नबी ने दुनिथ वेलालागे को 5 छक्के जड़कर मैच में रोमांच पैदा कर दिया. वेलालागे के इस ओवर में नबी ने 32 रन ठोके.
Who is Nidhi Razdan: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर चर्चा…
Bhopal husband wife suicide: भोपाल के बरखेड़ा बोंदर गांव में करवा चौथ की रात पति…
UP IAS Transfer: योगी सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है.…
Kannauj Perfumes: नूरजहां के पानी में गुलाब के फूल व अन्य फूलों को मिलाया जाता…
Panchkula School Incident: पंचकूला के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा के छात्र ने KG की…
Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में सलमान खान ने स्काउट ओपी की जमकर क्लास…