Dhruv Jurel Century: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज़ ध्रुव जुरेल (Dhruv Jurel) ने ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ खेले जा रहे
dhruv jurel 100
IND-A vs AUS-A: भारत-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए के बीच लखनऊ में अनऑफिशियल टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस मैच के तीसरे दिन भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज़ ध्रुव जुरेल (Dhruv Jurel) ने बेहतरीन पारी खेलते हुए शानदार शतक जड़ दिया. जुरेल ने 114 गेंदों में 9 चौके और 3 छक्कों की मदद से अपने फर्स्ट क्लास करियर की दूसरी सेंचुरी ठोकी. एक तरफ ध्रुव जुरेल शानदार पारी खेल रहे थे, तो दूसरी तरफ देवदत्त पडिक्कल ने भी उनकी बखूबी साथ दिया. तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक जुरेलल 113 रन बनाकर नॉटआउट रहे तो वहीं दूसरे छोर पर देवदत्त पडिक्कल भी अपने शतक के करीब पहुंच गए हैं और वो भी 86 रन बनाकर नाबाद रहे.
भारतीय बल्लेबाज़ों का शानदार प्रदर्शन
इस मैच में ऑस्ट्रेलिया-ए ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 532 रन बनाए. इसके जवाब में इंडिया-ए के बल्लेबाज़ों ने भी कमाल का प्रदर्शन किया. जहां एक तरफ ध्रुव जुरेल ने शतक जमाया तो वहीं देवदत्त पडिक्कल ने भी अर्धशतक लगा दिया और इंडिया-ए को बड़े स्कोर की तरफ अग्रसर कर दिया. इससे पहले एन. जगदीशन और साईं सुदर्शन ने भी इंडिया-ए के लिए अर्धशतक जमाए. तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंडिया-ए का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 403 रन रहा. अभी इंडिया-ए की टीम ऑस्ट्रेलिया ए के स्कोर से 129 रन पीछे है.
ये भी पढ़े- Asia Cup 2025: Mohammad Nabi ने 5 छक्के लगाकर रचा इतिहास, आखिरी ओवर में ठोके 32 रन
इंग्लैंड में भी मचाया धमाल
ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ तो जुरेल ने शतक जमाया ही, इससे पहले जुरेल ने इंडिया-ए के लिए इंग्लैंड में भी 3-3 अर्धशतक लगाए थे. उन्होंने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ तीन-तीन फिफ्टी लगाई. इसके बाद जब ऋषभ पंत इंजर्ड हुए तो उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ ओवल टेस्ट मैच में खेलने का मौका मिला. उस मुकाबले में जुरेल ने 19 और 34 रनों की पारी खेली थी.
कैसा रहा है ध्रुव जुरेल का प्रदर्शन?
जुरेल ने अब तक 5 टेस्ट मैच खेले हैं. इसमें उन्होंने 36.42 की औसत से 255 रन बनाए हैं. इसमें एक अर्धशतक भी शामिल है. इसके अलावा 4 T20I मैचों में वो केवल 12 रन ही बना पाए हैं. ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ इस मुकाबले से पहले जुरेल ने 25 फर्स्ट क्लास मैच खेले थे. इसकी 36 पारियों में उन्होंने 47.34 की औसत से 1515 रन बनाए थे. इसमें एक शतक और 12 अर्धशतक शामिल था.
ये भी पढ़े- Handshake Controversy: पाकिस्तान का अपना कुछ नहीं! यहां भी कर लिया भारत की नकल
India New Zealand T20 series: न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में भारत को 87…
Bengaluru Hotel Incident: बेंगलुरु के फाइव स्टार कॉनराड होटल के स्विमिंग पूल में करंट लगने…
Jiyaa Shankar-Karan Dhanak Engagement: बिग बॉस फेम जिया शंकर ने मंगेतर करण धनक से सगाई…
Diwali Special Train 2026: दिवाली और छठ पूजा पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते…
IND vs NZ 5th T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 1 नवंबर को…
MS Dhoni: 31 अक्टूबर 2005 को महेंद्र सिंह धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ जयपुर में…