<

Mohammed Siraj: T20 में सिराज का तूफान, वर्ल्ड कप से पहले बल्लेबाज़ों पर कहर – क्या खुलेगा टीम इंडिया का दरवाज़ा?

Mohammed Siraj Syed Mushtaq Ali Trophy: मोहम्मद सिराज सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में लगातार घातक गेंदबाज़ी कर T20 में अपनी दावेदारी मज़बूत कर रहे हैं. अब नज़रें चयनकर्ताओं पर हैं - क्या यह प्रदर्शन उन्हें वर्ल्ड कप 2026 की रेस में वापस ला पाएगा?

SMAT 2025: तेज गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज फिलहाल भारतीय टीम में सिर्फ़ रेड-बॉल क्रिकेट तक सीमित हैं और टेस्ट मैचों में ही नज़र आ रहे हैं. उन्हें वनडे टीम से बाहर किया जा चुका है, जबकि T20 फ़ॉर्मेट से भी वह काफ़ी समय से दूर हैं. साफ़ तौर पर कहें तो सिराज इस वक्त भारत की व्हाइट–बॉल योजनाओं का हिस्सा नहीं हैं.

उधर, 2026 का T20 वर्ल्ड कप 7 फ़रवरी से भारत और श्रीलंका में खेला जाना है, और टीम में जगह पाने की होड़ बेहद कड़ी है. मौजूदा हालात में सिराज न सिर्फ़ भारतीय T20 टीम से बाहर हैं, बल्कि चयनकर्ताओं की प्राथमिक सूची में भी उनका नाम शामिल होता नहीं दिख रहा. इसके बावजूद, दिलचस्प बात यह है कि सिराज लगातार T20 क्रिकेट में अपने प्रदर्शन से खुद को साबित करते आ रहे हैं.

मुंबई के बाद राजस्थान पर भी सिराज का कहर, गेंद से फिर मचाया धमाल

अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) 2025 में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. सिराज ने मुंबई के खिलाफ 3.5 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट लिए, जिससे वह टॉप पर पहुंच गए. अब, राजस्थान के खिलाफ उन्होंने अपने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 23 रन देकर 2 विकेट लिए. सिराज वर्ल्ड कप से पहले T20 में लगातार खुद को साबित कर रहे हैं. यह देखना बाकी है कि सिलेक्टर्स उन्हें T20 वर्ल्ड कप टीम में मौका देंगे या नहीं.

क्या अब बदलेगा सिलेक्टर्स का नजरिया?

सिलेक्टर्स को मोहम्मद सिराज पर ज़रूर नज़र रखनी चाहिए. हालांकि सिराज अभी T20 की योजनाओं में नहीं हैं, लेकिन अगर वह इसी तरह प्रदर्शन करते रहे, तो उन्हें मौका मिल सकता है. हालांकि, इसके चांस काफी कम हैं.

सिराज का अंतरराष्ट्रीय करियर

31 साल के मोहम्मद सिराज ने अब तक भारत के लिए 45 टेस्ट, 47 वनडे और 16 T20I मैच खेले हैं. उन्होंने टेस्ट में 139, वनडे में 73 और T20I में 14 विकेट लिए हैं. उन्होंने IPL में भी 108 मैच खेले हैं और 109 विकेट लिए हैं.

Mohd. Sharim Ansari

Recent Posts

Silver Price 24 October 2026: सोने के बाद चांदी भी धड़ाम! कीमतों में लगातार गिरावट, खरीदारी से पहले चेक करें ताजा भाव

Silver Price 24 October 2026:पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,99,599 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद…

Last Updated: October 24, 2026 10:11:06 IST

Gold Price 24 October 2026: सोना खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! गिर गए दाम, जानें 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड का भाव

Gold Price Today 24 October 2026:बुलियंस के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम1,42,490 रुपये प्रति…

Last Updated: October 24, 2026 10:06:20 IST

Jaipur Road Accident:जयपुर में देर रात भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की जोरदार टक्कर में 3 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

Jaipur Road Accident: मरने वालों की अभी पहचान नहीं हो पाई है. घायलों को इलाज…

Last Updated: October 24, 2026 08:37:21 IST

Udta Teer Box Office Collection Day 1:‘उड़ता तीर’ की एंट्री से बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल! रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट

Udta Teer Box Office Collection:उड़ता तीर की रिलीज़ का एक असर यह हुआ कि रजनीकांत…

Last Updated: October 24, 2026 08:08:48 IST

Petrol Diesel Price Today: 24 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता या महंगा? टंकी फुल कराने से पहले जान लें दिल्ली से मुंबई तक के ताजा रेट

Petrol Diesel Price 24 October 2026:दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, जयपुर, लखनऊ, पटना और…

Last Updated: October 24, 2026 07:46:29 IST