कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) एक बार फिर से विवादों में घिर गए हैं. जहां उन्होंने RSS प्रमुख मोहन भागवत (RSS Chief Mohan Bhagwat) के बयान पर तीखा कटाक्ष किया है.
Rahul Gandhi Attack on RSS Chief Mohan Bhagwat Statement
Rahul Gandhi Attack on RSS Chief Mohan Bhagwat Statement: कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक बार फिर से सुर्खियों में नज़र आ रहे हैं. जरअसल, हाल ही में RSS प्रमुख मोहन भागवत द्वारा दिए गए बयान को लेकर उन्होंने जमकर निशाना साधा है. आखिर क्या है पूरा मामला जानने के लिए पूरी खबर पढ़िए.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी रविवार को राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ रैली को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान हाल ही में RSS प्रमुख मोहन भागवत द्वारा दिए गए बयान को लेकर उन्होंने कड़ा जुबानी प्रहाक किया और साथ ही देश में जोरी संर्घष को उन्होंने ‘सत्य और असत्य’ के बीच की लड़ाई बताया. संबोधन के दौरान उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि भारत की संस्कृति का मूल ‘सत्य’ है, लेकिन RSS और BJP की विचारधारा इसके बेहद ही विपरित है. साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाते हुए कहा कि मोहन भागवत और RSS की सोच में सत्य की कोई अहमियत नहीं है, बल्कि वे ‘ताकत और सत्ता’ को ही सबसे ऊपर मानते हैं. दरअसल, उनका कहना था कि सत्ता हासिल करने के लिए वे किसी भी हद को पार सकते हैं.
राहुल गांधी यहीं नहीं रूके, संबोधन के दौरान उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर भी जमकर निशाना साधा और साथ ही वोटी चोरी के मुद्दे को भी ज़ोरों-शोरों से उठाया. राहुल गांधी ने यह दावा करते हुए कहा कि जब उन्होंने संसद में सवाल पूछे, तो अमित शाह के हाथ पूरी तरह से कांप रहे थे, क्योंकि उनके पास किसी भी तरह का कोई जवाब नहीं था.
इसके अलावा राहुल गांधी ने संबोधन के दौरान चुनौती देते हुए कहा कि अमित शाह की बहादुरी केवल सत्ता तक ही सीमित रह गई है और सत्ता जाते ही उनकी बहादुरी भी जल्द ही खत्म हो जाएगी.
तो वहीं, दूसरी तरफ राहुल गांधी ने चुनाव आयोग (EC) की निष्पक्षता पर भी कई गंभीर सवाल खड़े करना शुरू कर दिया. जिसपर उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव आयोग अब एक स्वतंत्र संस्था की तरह काम नहीं कर रहा, बल्कि सरकार के साथ मिलकर फैसले लेने में जुटा हुआ है. साथ ही उन्होंने नए कानून पर चिंता जताते हुए कहा कि जिसके तहत चुनाव आयुक्तों को सुरक्षा दी गई है. राहुल गांधी ने चुनाव आयोग को देश की ‘लोकतंत्र के लिए खतरनाक’ करार कर दिया है.
राहुल गांधी ने अपने संबोधन में आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से ही सच्चाई के लिवए लड़ती हुई आई है और लोकतंत्र को बचाने के लिए संस्थाओं की निष्पक्षता बेहद ही ज़रूरी है. जिसपर उन्होंने ज़ोर देते हुए कहा कि देशभर से लोग इस कड़ी लड़ाई में जुड़ने की कोशिश में हैं, जो भारतीय लोकतंत्र की असली ताकत को दर्शाता है.
Silver Price 24 October 2026:पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,99,599 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद…
Gold Price Today 24 October 2026:बुलियंस के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम1,42,490 रुपये प्रति…
Jaipur Road Accident: मरने वालों की अभी पहचान नहीं हो पाई है. घायलों को इलाज…
Gangster Himanshu Bhau: गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को USA के लास वेगास में अरेस्ट किया गया.…
Udta Teer Box Office Collection:उड़ता तीर की रिलीज़ का एक असर यह हुआ कि रजनीकांत…
Petrol Diesel Price 24 October 2026:दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, जयपुर, लखनऊ, पटना और…