<

मोहम्मद शमी ने रणजी ट्रॉफी में मचाई तबाही, 5 विकेट लेकर खटखटाया टीम इंडिया का दरवाजा

टीम इंडिया और बंगाल के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने रणजी में का घातक स्पेल डाली. सर्विसेज के खिलाफ तीसरे दिन के खेल में उन्होंने कुल 5 विकेट अपने नाम किए.

नई दिल्ली. रणजी ट्रॉफी 2025-26 में अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अपनी शानदार गेंदबाजी से एक बार फिर साबित कर दिया कि वह अभी भी भारतीय क्रिकेट के सबसे खतरनाक गेंदबाज़ों में से एक हैं. बंगाल की ओर से खेलते हुए शमी ने सर्विसेज के खिलाफ घातक स्पेल डालते हुए सिर्फ 51 रन देकर 5 विकेट झटके और मैच का रुख पूरी तरह अपनी टीम के पक्ष में मोड़ दिया है. तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक उनकी टीम का पलड़ा भारी नजर आ रहा है.

बंगाल ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 519 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिससे सर्विसेज पर दबाव पहले से ही बना हुआ था. इसके बाद जब गेंद शमी के हाथ में आई, तो उन्होंने विपक्षी बल्लेबाज़ों को संभलने का मौका ही नहीं दिया. तेज रफ्तार, सटीक लाइन-लेंथ और बेहतरीन मूवमेंट के साथ उन्होंने लगातार विकेट चटकाए. शमी ने सर्विसेज के कई अहम बल्लेबाजों को आउट कर उनकी कमर तोड़ दी. उनके शानदार प्रदर्शन की बदौलत सर्विसेज की टीम 231 रन पर 8 विकेट गंवाकर संघर्ष करती नजर आई और बंगाल ने मैच पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली.

टीम इंडिया में हो सकती है वापसी

यह प्रदर्शन शमी के लिए खास मायने रखता है. पिछले कुछ समय से वह चोट और टीम संयोजन के कारण भारतीय टीम से बाहर चल रहे थे. लेकिन रणजी ट्रॉफी में इस तरह की घातक गेंदबाज़ी ने साफ कर दिया है कि वह पूरी तरह फिट हैं और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के लिए तैयार हैं. क्रिकेट एक्सपर्ट का मानना है कि घरेलू क्रिकेट में इस तरह का प्रदर्शन चयनकर्ताओं का ध्यान जरूर खींचेगा. शमी का अनुभव और मैच जिताने की क्षमता टीम इंडिया के लिए हमेशा फायदेमंद रही है.

सर्विसेज के 8 विकेट गिरे

कुल मिलाकर, यह मुकाबला सिर्फ बंगाल की बढ़त की कहानी नहीं, बल्कि मोहम्मद शमी की दमदार वापसी का ऐलान बन गया है. उन्होंने अपने प्रदर्शन से साफ संदेश दे दिया है.  वह अभी खत्म नहीं हुए हैं. तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक सर्विसेज ने 102 रन की बढ़त हासिल की है और कुल 8 विकेट गंवाए हैं.

Satyam Sengar

Recent Posts

डोपामाइन ड्रेसिंग क्या होता है? जिसके पीछे तेजी से भाग रहे Gen Z, आपका मूड बनाने में कितना कारगर

Dopamine Dressings: आज के बदलते दौर में आए दिन एक नया ट्रेंड वायरल होते रहता…

Last Updated: March 28, 2026 19:03:40 IST

Ayodhya Fire Video: राम मंदिर से कुछ ही दूर पर लगी भीषण आग! धू-धू कर जला पंडाल, दिग्गज नेता भी थे मौजूद

अयोध्या के राम मंदिर के पास राजघाट पर मची अफरा-तफरी! महायज्ञ के दौरान अचानक भड़की…

Last Updated: March 28, 2026 19:00:38 IST

धर्म की आड़ में अपराध! इन फिल्मों-सीरीज ने ढोंगी बाबाओं की खोली पोल, चौथा नाम कर देगा हैरान

Movies-Series on Farzi Baba: हिंदी सिनेमा में ऐसी कई फिल्में और सीरीज बनी हैं, जिन्होंने…

Last Updated: March 28, 2026 18:33:52 IST

Ramp Walk Drama: दांत गिरा, पर हिम्मत नहीं, बीच स्टेज पर हुआ कुछ ऐसा, फिर मॉडल ने दिखाया असली कॉन्फिडेंस

Model Dentures Fall Off: वायरल वीडियो में 'मिस थाईलैंड' प्रतियोगिता के दौरान, कंटेस्टेंट कमोलवान चनाकागो…

Last Updated: March 28, 2026 18:13:17 IST

Noida Jewar Airport: मुआवजा मिलते ही किसान हुआ मालामाल, खरीदा हेलिकॉप्टर और चला थाईलैंड!

नोएडा एयरपोर्ट के लिए जमीन दी और रातों-रात बदल गई किस्मत! एक किसान को मिला…

Last Updated: March 28, 2026 18:07:08 IST

शुभमन गिल ने खरीदा इस बॉलीवुड स्टार का लग्जरी घर, रकुल प्रीत सिंह से भी जुड़ा नाम; कीमत कर देगी हैरान

Shubman Gill: भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल ने मुंबई के जुहू स्थित अपना नया घर खरीदा…

Last Updated: March 28, 2026 17:57:06 IST