<

मुंहासों से छुटकारा कैसे पाएं, स्किन एक्सपर्ट ने दिए ये टिप्स, अपनाएं ये आसान तरीके

Pimple Home Remedies: मुंहासों से परेशान हैं? स्किन एक्सपर्ट के बताए आसान टिप्स अपनाकर आप पिंपल्स की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं. जानें मुंहासों से बचाव के असरदार तरीका क्या है.

Pimple Home Remedies: चेहरे पर मुंहासे निकलना बहुत ही आम समस्या है, खासकर युवाओं में तो और भी आम है. गलत खानपान, हार्मोनल बदलाव, मानसिक तनाव और स्किन केयर में लापरवाही इसके प्रमुख कारण माने जाते हैं. हालांकि आमतौर पर सही देखभाल और कुछ आसान आदतों को अपनाकर इस समस्या से आसानी से छुटकारा पाया जा सकता है. आइए देखते हैं, मुंहासों को ठीक करने के घरेलू उपाय क्या है.

बर्फ का टुकड़ा

मुहांसे ठीक करने का यह सबसे आसान उपाय हैं और आपातकालीन स्थिति में इसे आजमा सकते हैं. इसे दिन में दो बार करने से मुंहासे सिकुड़ने में हमेशा मदद मिलती है. बर्फ को आसानी से सीधे त्वचा पर लगाने के बजाय, बर्फ के टुकड़ों को एक साफ सूती कपड़े में लपेटकर मुंहासे पर घुमाएं, इसे 20 सेकंड से अधिक समय तक एक ही जगह पर दबाकर न रखें. कुछ देर तक हल्के हाथों से थपथपाएं और अगली सुबह परिणाम देखें.

ग्रीन टी

यदि आप फ्रिज में कुछ इस्तेमाल किए हुए ग्रीन टी बैग्स रखते हैं तो आप उन्हें अपने मुंहासे पर हल्के से लगा सकते हैं.
सोने से पहले, एक नया ग्रीन टी बैग उबालें, कुछ मिनट बाद आंच बंद कर दें, ठंडा होने दें और फिर एक रुई के फाहे से उबली हुई ग्रीन टी को मुंहासे पर लगाएं. इससे आपको काफी फायदा होगा. आप इसे स्प्रे वाली बोतल से भी लगा सकते हैं.

शहद

कोई भी ऐसा प्रभावी स्किनकेयर रूटीन नहीं है जिसमें शहद का यूज नहीं किया जाता हो. इसके एंटी बैक्टेरियल गुण मुंहासों से ग्रस्त त्वचा के लिए चमत्कारिक रूप से फायदेमंद होते हैं. यह मुंहासों के कारण होने वाली सूजन को कम करते हैं और त्वचा को आराम देने और घाव भरने में मदद करते हैं. सोने से पहले, मुंहासे पर शहद की एक या दो बूंद लगाएं और सुबह साफ कर लें.

एस्पिरिन

नुंहासों को ठीक करने के लिए एक एस्पिरिन की गोली लें, उसे पीसकर पाउडर बना लें और उसमें कुछ बूंदें पानी मिलाकर एक हल्का पेस्ट बना लें. सोने से पहले इस आसान उपाय को मुंहासे पर लगाएं. इससे आपको काफी राहत मिलेगा.

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी और जागरूकता के उद्देश्य से लिखा गया है. किसी भी घरेलू उपचार करने से पहले अपनी उम्र, स्वास्थ्य स्थिति और शारीरिक क्षमता के अनुसार डॉक्टर या फिटनेस एक्सपर्ट से सलाह लें.

Share
Published by

Recent Posts

Gold Price Today 30 May 2026: शनिवार को क्या हैं सोने के दाम, नोट करें अपने शहरों में ताजा रेट्स

Gold Price Today 30 May 2026: शनिवार (30 मई, 2026) को सोने के दाम स्थिर…

Last Updated: May 30, 2026 11:28:42 IST

RR vs GT: शतक से चूके, लेकिन ध्वस्त किए कई कीर्तिमान, वैभव सूर्यवंशी ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

Vaibhav Sooryavanshi Records: वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में अपने बल्ले से तबाही मचाई हुई है.…

Last Updated: May 29, 2026 22:34:55 IST

मेरी मौत का जिम्मेदार… शादीशुदा महिला से प्रेम संबंध बना खुदकुशी की वजह? मरने से पहले किया था ये काम

Love Affair Suicide Case: लखीमपुर खीरी के एक युवक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो…

Last Updated: May 29, 2026 21:54:21 IST

मुश्किल वक्त में जब न दिखे कोई रास्ता, टूटने लगे हौसला; तब सुंदरकांड की ये 5 चौपाइयां बदल देंगी आपकी किस्मत

सुंदरकांड की ये 5 शक्तिशाली चौपाइयां आपके मन से डर, चिंता और नकारात्मक विचारों को…

Last Updated: May 29, 2026 20:14:16 IST

PAK vs AUS: 30 मई को पहला वनडे, क्या भारत में देख पाएंगे लाइव, कैसा है दोनों टीमों का स्क्वॉड?

Australia vs Pakistan: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच पहला वनडे मैच कीरावलपिंडी में खेला जाएगा.…

Last Updated: May 29, 2026 20:09:24 IST

Joke of the Day: सुन! मुझे जल्दी ही पोता चाहिए? फिर बहू ने दिया ऐसा जवाब, सुनकर सास ने साध ली चुप्पी

Funny Jokes of the Day: हंसी-मजाक करने से जीवन में सकारात्मक माहौल पैदा होता है.…

Last Updated: May 29, 2026 19:58:31 IST