<

मोहम्मद सिराज का हुआ प्रमोशन… वनडे सीरीज के बीच मिली बड़ी जिम्मेदारी, इस टीम ने बनाया कप्तान

Mohammad Siraj Captain: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के बीच मोहम्मद सिराज को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है. हैदराबाद की टीम ने मोहम्मद सिराज को रणजी ट्रॉफी में कप्तान बनाया है. जानें कब खेलेंगे घरेलू मैच...

Mohammad Siraj Captain: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को घरेलू क्रिकेट में बड़ी जिम्मेदारी मिली है. हैदराबाद की टीम ने सिराज को कप्तान बनाने का फैसला लिया है. वह रणजी ट्रॉफी में हैदराबाद की टीम का कमान संभालेंगे. भारत के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज रणजी ट्रॉफी 2025-26 में मुंबई और छत्तीसगढ़ के खिलाफ होने वाले मुकाबलों के लिए हैदराबाद की कमान दी गई है. रणजी ट्रॉफी 2025-26 में हैदराबाद की टीम एलीट ग्रुप-डी में शामिल है. इस ग्रुप में हैदराबाद ने अभी तक 5 मैचों में से सिर्फ 1 मैच में जीत हासिल की है, जबकि एक मैच ड्रॉ रहा है.
इस घरेलू टूर्नामेंट में हैदराबाद को लीग के आखिरी दो मैच खेलने हैं. इसकी शुरुआत 22 जनवरी से होगी. हैदराबाद की टीम मुंबई के खिलाफ 22 जनवरी को मुकाबला खेलेगी, जबकि छत्तीसगढ़ के खिलाफ उसका दूसरा मैच 29 जनवरी को खेला जाएगा. ये दोनों ही मैच हैदराबाद अपने होम ग्राउंड पर खेलने वाली है.

एक्शन में होंगे मोहम्मद सिराज

मोहम्मद सिराज रणजी ट्रॉफी 2025-26 के सीजन में मुंबई के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेंगे. इससे पहले वह हैदराबाद के लिए इस टूर्नामेंट में नहीं खेल पाए थे, क्योंकि वे भारतीय टीम के लिए इंटरनेशनल मुकाबले खेल रहे थे. फिलहाल मोहम्मद सिराज न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेल रहे हैं. हालांकि वह इस सीरीज में ज्यादा असर नहीं डाल पाए हैं. सिराज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ इस वनडे सीरीज में 2 मैचों में सिर्फ 2 विकेट चटकाए हैं. सीरीज का आखिरी मुकाबला 18 जनवरी (रविवार) को इंदौर में खेला जाएगा, जिसमें सिराज खेलते दिखाई देंगे. इसके बाद वह सीरीज का तीसरा मैच राजकोट में खेला जाएगा, जिसमें वह 18 जनवरी को एक्शन में दिखेंगे. इस मैच के बाद मोहम्मद सिराज रणजी ट्रॉफी में वापसी करेंगे.

सिराज का क्रिकेट करियर

31 वर्षीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने अभी तक भारत के लिए कुल 109 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. इनमें 45 टेस्ट, 48 वनडे और 16 टी20 शामिल हैं. वहीं, घरेलू क्रिकेट की बात करें, तो मोहम्मद सिराज ने कुल 88 फर्स्ट क्लास मुकाबले खेले हैं, जिनमें 26.44 की औसत से 309 विकेट चटकाए हैं. ऐसे में हैदराबाद की टीम को अगले 2 मुकाबलों में कप्तान सिराज से ज्यादा उम्मीदें होंगी.

रणजी ट्रॉफी 2025-26 के लिए हैदराबाद का स्क्वाड

मोहम्मद सिराज (कप्तान), राहुल सिंह (उपकप्तान), सीवी मिलिंद, तनाय त्यागराजन, रोहित रायडू, के हिमातेजा, ए वरुण गौड़, एम अभिराथ रेड्डी, राहुल रादेश (विकेटकीपर), अमन राव पेराला, सीटीएल रक्षन रेड्डी, एन नितिन साई यादव, कनाला नितेश रेड्डी, साई प्रज्ञाय रेड्डी (विकेटकीपर), बी पुन्नैया.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Madhya Pradesh Gold Prices 18, 22 and 24 Carat Today: सोने ने बदली चाल! मध्य प्रदेश में खरीदारी बनेगी फायदे का सौदा या सिरदर्द?

Madhya Pradesh Gold Price Today: सोने की कीमतों में आज-कल काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल…

Last Updated: April 7, 2026 10:02:23 IST

Gold Rate Today 7 April 2026: गोल्ड रेट में उतार-चढ़ाव! अभी खरीदना सही या बाद में मिलेगा बड़ा फायदा?

Gold Price 24,22,18 Carat Today 6 April 2026: कई सालों से, सोने को सबसे सुरक्षित…

Last Updated: April 7, 2026 10:01:48 IST

आवेश खान की ये हरकत LSG से छीन लेती जीत! ऋषभ पंत की मेहनत पर फिर जाता पानी, आसान शब्दों में समझें नियम?

Avesh Khan Controversy: जब सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आखिरी ओवर में स्कोर बराबर होने के…

Last Updated: April 7, 2026 09:53:08 IST

मेनोपॉज कठिन दौर… रुजुता दिवेकर की पतियों को खास सलाह, जोर-जबरदस्ती नहीं साथ दें, कामेच्छा में आती कमी

Tips For Menopause: मेनोपॉज में महिलाओं के शरीर में कई प्रकार के हार्मोनल बदलाव होते हैं…

Last Updated: April 7, 2026 09:38:26 IST

Mathura: चिल्लाती रही लड़की पीछे ही चल था घिनौना अपराध करने वाला पाखंडी, वायरल वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रौंगटे

Mathura Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर कई वीडियो वायरल होते हैं, कई वीडियो होते…

Last Updated: April 7, 2026 09:20:10 IST

सिद्धू की पत्नी का मास्टरस्ट्रोक, लांच की नई पार्टी; नाम सुन कांग्रेस से लेकर बीजेपी तक सब दंग

Navjot Kaur Sidhu:अपने X अकाउंट के ज़रिए डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने कहा कि जिस…

Last Updated: April 7, 2026 09:16:20 IST