Viral Robot Video: नशे में है या रोबोट का सिस्टम हुआ फेल? एक रेस्टोरेंट में रोबोट ने अचानक मचाया ऐसा कोहराम कि स्टाफ के भी छूट गए पसीने. आखिर इस रोबोट को क्या हुआ? जानें क्या है हकीकत
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अजीबोगरीब वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. वीडियो एक रेस्टोरेंट का है, जहां एक रोबोट अचानक ‘बेकाबू’ हो गया. यह रोबोट न सिर्फ बर्तन तोड़ता नजर आ रहा है, बल्कि वहां मौजूद स्टाफ के साथ उसकी हाथापाई जैसी स्थिति भी बन गई है.
वायरल क्लिप में आप देख सकते हैं कि एक रोबोट, जिसने नारंगी रंग का एप्रन पहना हुआ है और जिस पर ‘I’m Good’ लिखा है, वो काउंटर पर रखे बर्तनों को एक-एक कर नीचे गिरा रहा है. इसी बीच रेस्टोरेंट की एक महिला कर्मचारी उसे रोकने की पूरी कोशिश करती है, लेकिन रोबोट रुकने का नाम नहीं लेता और अपने लोहे के हाथ लगातार चलाता रहता है. रेस्टोरेंट में मौजूद ग्राहक इस पूरे ड्रामे को हैरानी से देख रहे होते हैं. जबकि बैकग्राउंड में किसी के जोर-जोर से हंसने की आवाज भी आ रही है.
दरअसल, सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. दावों के मुताबिक, यह मामला कैलिफोर्निया के सैन जोस स्थित एक रेस्टोरेंट का है. जब इस बारे में AI चैटबॉट ‘ग्रोक’ से पूछा गया, तो सामने आया कि यह दरअसल एक ‘जूटोपिया-थीम’ वाला ह्यूमनाइड डांसिंग रोबोट है. यह एक नामी हॉटपॉट चेन में डिज्नी कोलैबोरेशन के प्रोमो का हिस्सा था. ऐसा लगता है कि डांस करते समय रोबोट के सिस्टम में कोई तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बाद वह बेकाबू हो गया और स्टाफ को उसे काबू करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी.
इस वीडियो पर यूजर्स बड़े ही मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘भाई घर जाओ, तुम नशे में हो!’ वहीं एक अन्य यूजर ने मशीनों की सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए कहा, ‘इन रोबोट्स के सिर पर एक बड़ा सा लाल ‘इमरजेंसी स्टॉप’ बटन क्यों नहीं होता? ताकि ऐसी स्थिति में उन्हें तुरंत रोका जा सके.’ कुछ लोगों का मानना है कि आने वाले समय में जब घरों और दफ्तरों में रोबोट्स का इस्तेमाल बढ़ेगा, तो ऐसे और भी कई पागलपन भरे वीडियो देखने को मिलेंगे. फिलहाल, यह वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है और लोग रोबोट की इस स्थिति को देखकर मजे ले रहे हैं.
Haldi Ceremony Viral Video: शादी से पहले हल्दी की रस्म होती है. दूल्हा-दुल्हन की खूबसूरती…
DC vs RCB: दिल्ली की हार और बेंगलुरु की बड़ी जीत ने पॉइंट्स टेबल के…
President Droupadi Murmu Himachal Visit: 29 अप्रैल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के दौरे की वजह…
West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 29 अप्रैल को…
Bharat Kapoor Death: बॉलीवुड के जाने-माने वेटरन एक्टर भरत कपूर का निधन हो गया है.…
Maihar News: मैहर-सरला नगर मार्ग पर सोमवार को भी सड़क पर बिखरे पत्थरों से ट्रक…