<
Categories: खेल

‘ट्रॉफी चोर’, मोहसिन नकवी को गोल्ड मेडल देगा PAK! वजह जान आपकी हंसी नहीं रुकेगी

Asia Cup trophy controversy: खबरों के मुताबिक, हज़ारों लोगों के सामने बेइज्जत होने वाले नक़वी को पाकिस्तान में गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा.

Mohsin naqvi: भारत की ट्रॉफी छीनने वाले पाकिस्तान के गृह मंत्री और पीसीबी व एसीसी के मौजूदा अध्यक्ष मोहसिन नक़वी को अपने ही देश में एक बड़ा सम्मान मिलने वाला है. खबरों के मुताबिक, हज़ारों लोगों के सामने बेइज्जत होने वाले नक़वी को पाकिस्तान में गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा. ऐसा इसलिए क्योंकि पाकिस्तानी मीडिया नक़वी को बाजीगर की तरह पेश कर रही है. भले ही भारत के सामने उन्‍होंने अपनी भद्द पिटवाई हो लेकिन पाक मीडिया ये दिखा रही है कि वह हारे नहीं बल्कि जीते हैं. उन्‍हें जबरन हीरो की पाकिस्तानी आवाम के आगे  पेश किया जा रहा है.

‘भारत से जीतने की हमारी औकात नहीं’, Video में ‘पठान भाई’ ने अपने ही देश को दीं सैकड़ों गालियां; कान बंद कर लेंगे Naqvi

दुनिया के सामने जलील होकर भी पाकिस्तान में हीरो बने नक़वी

पाकिस्‍तान में यह नेरेटिव सेट किया गया है कि नकवी ने टीम इंडिया के आगे झुकने से इनकार कर दिया और भारत-पाकिस्तान एशिया कप फ़ाइनल के दौरान टीम इंडिया की माँगों का डटकर सामना किया. यही वजह है कि अब नक़वी को कराची में शहीद ज़ुल्फ़िकार अली भुट्टो उत्कृष्टता स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा. पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, यह पुरस्कार एशिया कप फ़ाइनल के दौरान भारतीय माँगों के ख़िलाफ़ उनके कथित दृढ़ और सैद्धांतिक रुख़ के लिए दिया जा रहा है. द नेशन के अनुसार, कराची बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट गुलाम अब्बास जमाल ने नक़वी को यह पुरस्कार देने की घोषणा की. कराची में एक भव्य समारोह में नक़वी को यह पदक प्रदान किया जाएगा, जहाँ पीपीपी अध्यक्ष बिलावल भुट्टो ज़रदारी चीफ गेस्ट होंगे.

आसिम मुनीर भी भारत से पीटकर बने हीरो

बहरहाल, दुनिया भर में बेइज्जती होने के बाद खुद को पुरस्कृत करने की पाकिस्तान की पुरानी आदत रही है. सेना प्रमुख आसिम मुनीर इसका एक बड़ा उदाहरण हैं. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने पाकिस्तान के नौ एयरबेस तबाह कर दिए थे. युद्ध समाप्त होने पर, मुनीर को पाकिस्तान में विजेता के रूप में सम्मानित किया गया और उन्हें फील्ड मार्शल के पद पर भी पदोन्नत किया गया। ऐसा ही सम्मान अब एसीसी प्रमुख मोहसिन नकवी को भी दिया जा रहा है.

छाती पीट-पीटकर रोया पाकिस्तानी फैन, लेकिन तमन्ना पूरी नहीं कर पाया Haris; Video Viral

Ashish kumar Rai

Recent Posts

ममता शर्मसार! मां के साथ मेला देखने गए बच्चे नहीं आए वापस, फिर कुएं में मिली लाश, हैरान कर देगी वजह

Jharkhand Murder: झारखंड के गोड्डा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…

Last Updated: October 24, 2026 20:52:00 IST

निजता मौलिक अधिकार, लेकिन डेटा पर नियंत्रण किसका? हर्बर्ट सिम का डिजिटल आज़ादी का नजरिया

  24 अगस्त 2017 को सुप्रीम कोर्ट की नौ न्यायाधीशों वाली पीठ ने निजता को…

Last Updated: October 24, 2026 20:35:58 IST

Bihar politics: जदयू से अनंत सिंह की छुट्टी, पत्नी नीलम देवी पर भी गिरी गाज, 6 साल का निष्कासन

Bihar politics: बिहार में जदयू ने मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी…

Last Updated: October 24, 2026 20:22:03 IST

When is Sharad Purnima:  शरद पूर्णिमा पर सूर्य, बुध और शुक्र की युति, 3 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते

When is Sharad Purnima: शरद पूर्णिमा का व्रत 25 अक्टूबर 2026 को रखा जाएगा. ज्योतिषीय…

Last Updated: October 24, 2026 19:58:05 IST

न्यायिक सेवा से शिक्षा जगत तक: मिमांशा महेश अग्रवाल को विधि विषय में पीएच.डी. की उपाधि

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के रूप में न्याय, कानूनी जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में…

Last Updated: October 24, 2026 19:52:17 IST

Bihar Politics: अनंत सिंह पर JDU का बड़ा फैसला, 6 साल के लिए पार्टी से निकाला; विधायकी पर भी संकट

Anant Singh: जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने मोकामा के विधायक अनंत सिंह के खिलाफ एक्शन…

Last Updated: October 24, 2026 19:18:41 IST