<

Morne Morkel: ‘खतरों के खिलाड़ी’ में पहुंचा दिग्गज क्रिकेटर, रोहित शेट्टी के साथ आया नजर, टीम इंडिया को सिखा चुका गेंदबाजी

Morne Morkel in Khaton ke Khiladi: भारत की मेंस क्रिकेट टीम के पूर्व गेंदबाजी कोच मोर्ने मॉर्केल ने रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 15 में खास गेस्ट के रूप में हिस्सा लिया. शो में उन्होंने 140 से 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर फुर्ती की कड़ी परीक्षा ली.

Morne Morkel in Khaton ke Khiladi: साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज और भारतीय क्रिकेट टीम के बॉलिंग कोच मोर्ने मॉर्केल (Morne Morkel) अब टीवी के मशहूर रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में भी नजर आएंगे. शो के नए सीजन में उन्होंने बतौर स्पेशल गेस्ट एंट्री की जिसे देखकर क्रिकेट और टीवी दोनों के फैंस हैरान रह गए. इस शो का 15वां सीजन 1 अगस्त से शुरू हुआ है और हमेशा की तरह इसकी मेजबानी रोहित शेट्टी कर रहे हैं. शो काफी मजेदार और पहले से अलग रहा.

पहले एपिसोड में रोहित शेट्टी ने कंटेस्टेंट्स से कहा कि इस बार उन्हें ऐसा टास्क मिलने वाला है, जो पहले कभी नहीं हुआ. इसके बाद मोर्ने मॉर्केल की एंट्री हुई. टास्क में कंटेस्टेंट्स को उनकी तेज रफ्तार गेंदों को पकड़ना था. मॉर्केल ने 140 से 150 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से गेंदबाजी की, जिससे सभी कंटेस्टेंट्स की हिम्मत, फुर्ती और रिएक्शन की असली परीक्षा हो गई. उनकी तेज गेंदों ने इस स्टंट को और भी रोमांचक बना दिया.

क्रिकेट में रहा शानदार करियर

मोर्ने मॉर्केल दुनिया के बेहतरीन तेज गेंदबाजों में गिने जाते हैं. उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के लिए 86 टेस्ट, 117 वनडे और 44 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले और कुल 544 विकेट लिए. आईपीएल में भी उन्होंने राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स जैसी टीमों के लिए खेला. 70 आईपीएल मैचों में उनके नाम 77 विकेट दर्ज हैं. फिलहाल वह भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के बॉलिंग कोच हैं.

केप टाउन में हुई शो की शूटिंग

‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की शूटिंग साउथ अफ्रीका के केप टाउन में हुई है. इस सीजन में गौरव खन्ना, अविनाश मिश्रा, फरहाना भट्ट, शगुन शर्मा, अविका गौर, ओरहान अवत्रामणि (ओरी), हर्ष गुर्जाल, जैस्मिन भसीन, रुबीना दिलैक, करण वाही, ऋत्विक धनजानी, रूहानिका धवन और विशाल आदित्य सिंह जैसे कई जाने-माने सितारे हिस्सा ले रहे हैं. ऐसे में मोर्ने मॉर्केल की एंट्री ने शो का रोमांच और भी बढ़ा दिया है.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

राजा रघुवंशी के जिगरी दोस्त ने मौत को गले लगाया, साले के घर में संदिग्ध हालात में मिला शव, उठ रहे कई सवाल

Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…

Last Updated: October 3, 2026 23:28:58 IST

यूपी चुनाव से पहले BJP की नई मीडिया टीम का ऐलान, 60 पदों पर नियुक्तियां, किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?

UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…

Last Updated: October 3, 2026 23:09:37 IST

8th-pay-commission: 8वां वेतन आयोग में देरी हुई तो Level-7 कर्मचारियों को कितना नुकसान? समझें पूरा गणित

8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…

Last Updated: October 3, 2026 22:45:42 IST

अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां, पुलिस को मिले सुराग

Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…

Last Updated: October 3, 2026 21:30:08 IST

Hockey Gold Medal: मलेशिया की टीम हुई चारों खाने चित, भारत ने 5-1 से जीता GOLD, 2028 ओलंपिक का टिकट भी पक्का

Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…

Last Updated: October 3, 2026 20:52:37 IST