Most Sixes in T20 International: T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड किस देश के नाम है? अगर आप सोच रहे हैं कि भारतीय टीम नंबर-1 पर है, तो आप गलत हो सकते हैं. हार के बावजूद टीम इंडिया ने 2,000 छक्कों का ऐतिहासिक आंकड़ा तो पार कर लिया है, लेकिन शीर्ष पर काबिज टीम का रिकॉर्ड जानकर आप हैरान रह जाएंगे. जानिए कौन है टी20 का असली सिक्सर किंग और टॉप-5 में शामिल अन्य टीमों की पूरी लिस्ट.
T20I में किस देश ने लगाए हैं सबसे ज्यादा छक्के? भारत नहीं है नंबर 1, जानें कौन सी टीम है टॉप पर
वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा. इस मैच में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 247 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया. जवाब में भारतीय टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही और पूरी टीम आखिरी ओवर में 223 रन पर सिमट गई. हालांकि, इस हार के बीच टीम इंडिया ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक ऐतिहासिक मुकाम हासिल कर लिया. भारतीय टीम ने इस फॉर्मेट में अपने 2,000 छक्के पूरे कर लिए हैं. आइए जानते हैं टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली दुनिया की टॉप-5 टीमों के बारे में.
दक्षिण अफ्रीका की टीम अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जानी जाती है. दक्षिण अफ्रीका की तरफ से टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड डेविड मिलर के नाम है, जिन्होंने 139 छक्के जड़े हैं. अब तक दक्षिण अफ्रीका के 75 खिलाड़ियों ने मिलकर इस फॉर्मेट में कुल 1,407 छक्के लगाए हैं.
भारत के बाद टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पाकिस्तान दूसरे नंबर पर है, जिन्होंने कुल 45,059 रन बनाए हैं. हालांकि, छक्के लगाने के मामले में यह टीम काफी पीछे है. पाकिस्तान ने 305 मैच खेले हैं (जो इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा हैं), लेकिन उनके नाम कुल 1,507 छक्के ही दर्ज हैं. पाकिस्तान की तरफ से केवल फखर जमान ही एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने इस फॉर्मेट में 100 छक्कों का आंकड़ा पार किया है.
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड की टीम है. कीवी टीम ने अब तक 267 टी20 इंटरनेशनल मैचों में कुल 39,910 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्लेबाजों ने 1,585 छक्के जड़े हैं. न्यूजीलैंड की टीम की खास बात यह है कि उनके 5 ऐसे बल्लेबाज हैं, जो व्यक्तिगत रूप से 100 से ज्यादा छक्के लगा चुके हैं.
वेस्टइंडीज के खिलाफ हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 इंटरनेशनल मैच के दौरान भारतीय टीम ने भी टी20 क्रिकेट में 2,000 छक्के पूरे कर लिए. भारत ने अपने 297वें टी20 मैच में यह उपलब्धि हासिल की है. भारतीय टीम की तरफ से टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है, जिन्होंने अकेले 205 छक्के लगाए हैं.
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में वेस्टइंडीज की टीम दुनिया में पहले नंबर पर है. इस टीम ने अब तक 259 मैच खेले हैं, जिसमें उनके 67 खिलाड़ियों ने मिलकर कुल 2,026 छक्के जड़े हैं. वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ इंदौर में खेले गए टी20 मुकाबले के दौरान छक्कों का यह ऐतिहासिक आंकड़ा छुआ था.
Hathras BBCN Restaurant: हाथरस के बीबीसीएन रेस्टोरेंट पर 18 रुपये MRP वाली पानी की बोतल…
सूरत (गुजरात) [भारत], 15 अक्टूबर: वेसु स्थित हिल्स हाईस्कूल की खिलाड़ियों ने सीबीएसई क्लस्टर गुजरात…
Bhind honeytrap case: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में 53 वर्षीय किसान को कथित तौर…
UP News: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से कुछ वीडियो सामने आ रही हैं, जिनमें…
Varanasi Factory Blast: वाराणसी के सारनाथ स्थित पैगंबरपुर में अवैध पटाखा फैक्टरी में तेज धमाका…
Divya Mittal New Political Party: पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने अपनी नई राजनीतिक पार्टी…