UP News: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से कुछ वीडियो सामने आ रही हैं, जिनमें 75 वर्षीय रामसागर 30 वर्षीय रानी से सगाई कर रहे हैं. उनका प्यार चर्चा में है. दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं. आइए जानते हैं उनकी कहानी...
उत्तर प्रदेश की अनोखी प्रेम कहानी
UP Viral News: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से प्यार की एक ऐसी कहानी सामने आई है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया हैय यहां 75 वर्षीय रामसुगर उर्फ रामसागर और 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर रानी राजपूत की शादी की चर्चा जोरों पर है. दोनों की उम्र के बीच 45 साल का लंबा अंतर है लेकिन इस रिश्ते की कहानी ने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है. कोई इसे उम्र की सीमाओं से परे प्यार बता रहा है, तो कोई इस अनोखे रिश्ते को लेकर हैरानी जता रहा है. फिलहाल दोनों की सगाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रानी राजपूत सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर और इंस्टाग्राम ब्लॉगर हैं. वह लगभग दो साल से रामसुगर के घर आ रही थीं. दरअसल, रानी का उनके घर आना-जाना रामसुगर की बेटी राधा के कारण शुरू हुआ था, जो खुद भी यूट्यूबर हैं. रानी उनसे मिलने और वीडियो शूट करने के लिए वहां जाती थीं. इसी दौरान रामसुगर और रानी के बीच बातचीत बढ़ी और दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए. धीरे-धीरे यह नजदीकी प्यार में बदल गई. अब यही रिश्ता दोनों की सगाई के बाद चर्चा का विषय बन गया है.
प्यार अंधा होता है, सुना तो बहुत था… अब देख भी लो! 📍 औरैया, उत्तर प्रदेश: 75 साल के रामसुगर और 30 साल की रानी राजपूत शादी करने जा रहे हैं। दोनों के बीच 45 साल का उम्र का फासला है! #Auraiya #LoveStory #ViralNews #UttarPradesh https://t.co/1fk2xKuEA1
— ilyas khan (@ilyasilukhan) October 15, 2026
इस कहानी का सबसे चौंकाने वाला पहलू दोनों की उम्र है. रामसुगर 75 साल के हैं और रानी की उम्र 30 साल बताई जा रही है. दोनों के बीच पूरे 45 साल का फासला है. रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों ने हाल ही में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सगाई की है. समारोह का वीडियो इंटरनेट पर वायरल होने के बाद उनकी शादी को लेकर चर्चाएं और तेज हो गईं. बताया जा रहा है कि नवरात्रि के बाद दोनों पारंपरिक तरीके से शादी कर सकते हैं. हालांकि, शादी की तारीख की आधिकारिक तारीख सामने नहीं आई है.
रामसुगर औरैया जिले के सहार ब्लॉक के अरियारी गांव के निवासी बताए जाते हैं. उनकी पत्नी का करीब सात साल पहले निधन हो गया था. इसके बाद से वह अकेले रह रहे थे. वहीं, रानी राजपूत औरैया के दयालपुर क्षेत्र की रहने वाली हैं.
ये भी पढ़ें: जिस घर में छाया मातम, वहां से मिली 3 लोगों को नई जिंदगी, धरमपुर के श्रीमद् राजचंद्र हॉस्पिटल ने किया कमाल
Hathras BBCN Restaurant: हाथरस के बीबीसीएन रेस्टोरेंट पर 18 रुपये MRP वाली पानी की बोतल…
सूरत (गुजरात) [भारत], 15 अक्टूबर: वेसु स्थित हिल्स हाईस्कूल की खिलाड़ियों ने सीबीएसई क्लस्टर गुजरात…
Bhind honeytrap case: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में 53 वर्षीय किसान को कथित तौर…
Most Sixes in T20 International: T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड किस…
Varanasi Factory Blast: वाराणसी के सारनाथ स्थित पैगंबरपुर में अवैध पटाखा फैक्टरी में तेज धमाका…
Divya Mittal New Political Party: पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने अपनी नई राजनीतिक पार्टी…