<

जैकब डफी ने तोड़ा 40 साल पुराना रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज पर दर्ज की बड़ी जीत

Jacob Duffy: जैकब डफी ने 42 रन देकर 5 विकेट लिए जिससे न्यूज़ीलैंड ने वेस्ट इंडीज़ को 138 रन पर आउट करके तीसरा टेस्ट 323 रन से जीत लिया.

Jacob Duffy: न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच बे ओवल माउंट माउंगानुई में तीसरा टेस्ट न्यूजीलैंड की जीत के साथ खत्म हुआ. न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को 138 रन पर ऑल आउट कर दिया और 323 रन से जीत हासिल की. गेंद से जैकब डफी ने 42 रन देकर 5 विकेट लिए. साथ ही एजाज पटेल ने 3 विकेट लेकर टीम को मुश्किल में डाल दिया.

न्यूजीलैंड को मिली बड़ी जीत

तीन मुकाबले के सीरीज के तीसरे मैच में न्यूजीलैंड की पहली पारी 575-8 पर घोषित कर दी गई. वहीं वेस्टइंडीज पहली पारी में 10 विकेट के मुकसान पर 420 रन बना सकी. जिसके बाद न्यूजीलैंड ने 306-2 पर पारी घोषित कर दी.दूसरी पारी में जीत के लिए उसे  462 रन का टारगेट मिला. लेकिन वेस्टइंडीज की टीम 138 रन पर ऑल आउट हो गई.

जैकब डफी ने इस बड़े रिकॉर्ड को किया अपने नाम

जैकब डफी ने अपने इस शानदार प्रर्दशन के बल पर एक बड़े रिकॉर्ड को अपने नाम किया. जैकब डफी ने एक कैलेंडर साल में सबसे ज़्यादा विकेट लेने का महान रिचर्ड हैडली का रिकॉर्ड तोड़कर इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया. 31 साल के इस तेज़ गेंदबाज़ ने इस साल (2025) न्यूजीलैंड के लिए तीनों फॉर्मेट में खेले गए 36 मैचों में कुल 81 बैट्समैन को आउट किया. दूसरी ओर हैडली ने 1985 में ब्लैक कैप्स के लिए 23 मैचों में 79 विकेट लिए थे.

2025 में किया था टेस्ट डेब्यू

डफी जिन्होंने 7 अगस्त 2025 को बुलावायो में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ़ कीवी टीम के लिए अपना टेस्ट डेब्यू किया था. डफी ने 2025 में चार रेड-बॉल मैचों में 25 विकेट लिए. उन्होंने दिसंबर 2025 में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ़ खेले गए तीनों टेस्ट में से हर एक में पांच विकेट लिए और प्लेयर ऑफ़ द सीरीज़ का अवॉर्ड जीता.

न्यूजीलैंड के लिए एक कैलेंडर साल में सबसे ज़्यादा विकेट

खिलाड़ी वर्ष मैच विकेट सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5 विकेट हॉल
जैकब डफी (Jacob Duffy) 2025 36 81 5/34 3
रिचर्ड हेडली (Richard Hadlee) 1985 23 79 9/52 6
डेनियल विटोरी (Daniel Vettori) 2008 33 76 6/56 5
ट्रेंट बोल्ट (Trent Boult) 2015 25 72 5/27 3
ट्रेंट बोल्ट (Trent Boult) 2017 27 69 7/34 2
क्रिस केर्न्स (Chris Cairns) 1999 30 68 7/27 4
डेनियल विटोरी (Daniel Vettori) 2004 34 66 6/28 5
ट्रेंट बोल्ट (Trent Boult) 2018 27 66 6/30 3
टिम साउदी (Tim Southee) 2022 31 65 5/35 1
मैट हेनरी (Matt Henry) 2025 27 65 6/39 3

25 टेस्ट विकेट के अलावा डफी ने इस साल खेले गए 11 ODI मैचों में 21 बैट्समैन और 21 T20I मैचों में 35 बैट्समैन को आउट किया.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

हैदराबाद के गर्ल्स हॉस्टल में क्या चल रहा था? 3 राज्यों की 10 महिलाएं मिलीं, अंडाणु निकालने के शक में जांच

Hyderabad Girls Hostel: हैदराबाद के बेगमपेट इलाके में पुलिस ने एक गर्ल्स हॉस्टल पर छापा…

Last Updated: October 31, 2026 16:45:15 IST

Ahoi Ashtami 2026: 1 नवंबर को रखा जाएगा अहोई अष्टमी का व्रत, जानें पूजा मुहूर्त, तारों के दर्शन और पूरी विधि

Ahoi Ashtami Puja Muhurta: अहोई अष्टमी का व्रत 1 नवंबर 2026, रविवार को रखा जाएगा.…

Last Updated: October 31, 2026 16:30:05 IST

टोल प्लाजा पर किन्नरों का हंगामा, मारपीट के बाद पुलिसकर्मियों को भी नहीं छोड़ा, वर्दी फाड़ी, मोबाइल छीनने की कोशिश

Kanpur commotion of transgenders: कानपुर के आलियापुर टोल प्लाजा के पास कथित अवैध वसूली का…

Last Updated: October 31, 2026 16:12:22 IST

बल्लेबाजों के दम पर कब तक जीतेगी टीम इंडिया? चौथे टी20 में हार के बाद कैफ ने मैनेजमेंट को घेरा

India New Zealand T20 series: न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में भारत को 87…

Last Updated: October 31, 2026 15:58:46 IST

Bengaluru Hotel Incident: 5 स्टार होटल के स्विमिंग पूल में मौत का करंट! नहाने उतरे 2 विदेशी, करंट ने छीन ली जिंदगी

Bengaluru Hotel Incident: बेंगलुरु के फाइव स्टार कॉनराड होटल के स्विमिंग पूल में करंट लगने…

Last Updated: October 31, 2026 15:53:02 IST

मंगेतर ने दिया धोखा? टूट गई Jiya Shankar की सगाई! सोशल मीडिया पोस्ट ने मचाई हलचल

Jiyaa Shankar-Karan Dhanak Engagement: बिग बॉस फेम जिया शंकर ने मंगेतर करण धनक से सगाई…

Last Updated: October 31, 2026 15:25:06 IST