<
Categories: मनोरंजन

Dhurandhar ने बॉक्स ऑफिस पर कुचल और मसल दी फिल्म Chhaava और Animal! 17 दिन में किया 800 करोड़ का कलेक्शन

Dhurandhar Box Office Collection Day 17: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) स्टारर फिल्म धुरंधर साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाी करने वाली फिल्म बन गई है. फिल्म धुरंधर ने विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की फिल्म छावा (Chhaava) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म एनिमल (Animal) को भी धूल चटा दी है.

Dhurandhar Box Office Collection Day 17: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) स्टारर फिल्म धुरंधर कमाई के मामले में थमने का नाम नहीं ले रही हैं. रिलीज के 3 हफ्ते में भी इस फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई कर के सभी को हिला कर रख दिया है और 17 दिन में भारत की अब तक की टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में शुमार हो गई हैं. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म धुरंधर ने संदीप रेड्डी वांगा की  फिल्म एनिमल को 10वें स्पॉट से बाहर कर दिया है.

फिल्म “धुरंधर” ने 17वें दिन कितना किया कलेक्शन?

फिल्म “धुरंधर” ने 17वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर जमकर गर्दा उड़ाया है और जेम्स कैमरून की ‘अवतार 3’ (Avatar: Fire and Ash)  को भी जमकतर धूल चटाई है. फिल्म ने तीसरे शनिवार को ही 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था. इसके अलावा फिल्म “धुरंधर” 16वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 34 करोड़ रुपये की कमाई की, जो 15वें दिन के मुकाबले 52.22% ज्यादा थी. फिल्म “धुरंधर” का भारत में नेट कलेक्शन ₹517.25 करोड़ था और वर्ल्डवाइड ये आंकड़ा ₹790.75 पहुंच गया था. वही Sacnik की रिपोर्ट के अनुसार, 17वें दिन यानी तीसरे रविवार को आदित्य धर की फिल्म “धुरंधर” ने बॉक्स ऑफिस पर करीब ₹38.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जो कि 16वें दिन से 12.41% ज्यादा है. बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, धुरंधर ने 555.5 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है. जबकि एनिमल का भारत में लाइफटाइम कलेक्शन 553 करोड़ था, जिसके चलते धुरंधर ने एनिमल को जबरदस्त तरीके से पछाड़ दिया है. 

भारत की टॉप 10 फिल्मों में शामिल हुई धुरंधर

टॉप 10 ऑल टाइम भारतीय फिल्मों की लिस्ट में नंबर वन पर साल 2024 में रिलीज हुई साउथ फिल्म पुष्पा: द रूल पार्ट 2 है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 1234.1 करोड़ की कमाई की थी.  दूसरे नंबर पर दोबारा साल 2027 में रिलीज हुई साउथ फिल्म बाहुबली 2: द कन्क्लूजन है, जिसने 1030.42 करोड़ बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन किया है. तीसरे नंबर पर साल 2022 में रिलीज हुई फिर से साउथ फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 (2022) है, जिसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 859.7 करोड़ है. चौथे नंबर पर 2022 में रिलीज हुई साउथ फिल्म आरआरआर है, जिसका बॉक्स ऑफिस कलेकशन 782.2 करोड़ है पांचवे नंबर पर 2024 में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म कल्कि 2898एडी है. जिसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 646.31 करोड़ है. छठे नंबर पर 2023 पर रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म जवान है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 640.25 करोड़ की कमाई की है. सातवें नंबर पर साल 2025 में रिलीज हुई साउथ फिल्म कांतारा: ए लेजेंड चैप्टर-1 है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 622.42 करोड़ कमाए. आठवें पर 2025 में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म छावा है, जिसकी कमाई 601.54 करोड़ है. नौंवे पर 2024 में आई फिल्म स्त्री 2 है, जिसकी कमाई 597.99 करोड़ थी. अब 10वें पर साल 2025 मे रिलीज हुई फिल्म धुरंधर है, जिसने 555.7 की कमाई कर ली है.

Chhaya Sharma

छाया शर्मा (Chhaya Sharma) को एंटरटेनमेंट न्यूज़, लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी में काम करते हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इनके द्वारा दी गई जानकारी व्यूअर्स को जागरूक करने और उन तक लेटेस्ट न्यूज़ पहुंचाने का काम करती है। ये अपनी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ लोगों की सहायता करने में माहिर हैं। छाया से संपर्क करने के लिए chhaya.sharma@itvnetwork.com पर संपर्क किया जा

Recent Posts

UP IAS Transfer: यूपी में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर! 15 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, किसे मिला कौन सा विभाग?

UP IAS Transfer: योगी सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है.…

Last Updated: October 31, 2026 17:32:51 IST

Kannauj Perfumes: लखनऊ से 130km दूर बसे शहर की ‘खूशबू’ से महकती है दुनिया, 5000 साल पुराना है इतिहास; मुगलों से है खास कनेक्शन

Kannauj Perfumes: नूरजहां के पानी में गुलाब के फूल व अन्य फूलों को मिलाया जाता…

Last Updated: October 31, 2026 17:27:03 IST

Bigg Boss 20: लव गिल के साथ ये कैसा रिश्ता? Salman Khan ने पूछा तीखा सवाल; क्या बीच में शो छोड़कर जाएंगे Scout OP

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में सलमान खान ने स्काउट ओपी की जमकर क्लास…

Last Updated: October 31, 2026 17:10:14 IST

उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान से की शादी! सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर दी खुशखबरी, जानें दोनों की Age

Omar Abdullah wedding: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को पत्रकार निधि राजदान के…

Last Updated: October 31, 2026 17:06:06 IST

हैदराबाद के गर्ल्स हॉस्टल में क्या चल रहा था? 3 राज्यों की 10 महिलाएं मिलीं, अंडाणु निकालने के शक में जांच

Hyderabad Girls Hostel: हैदराबाद के बेगमपेट इलाके में पुलिस ने एक गर्ल्स हॉस्टल पर छापा…

Last Updated: October 31, 2026 16:45:15 IST