<

60 साल तक IPL खेलेंगे MS धोनी… आखिरकार रिटायरमेंट पर ‘थाला’ ने तोड़ी चुप्पी, जवाब सुन गदगद हुए फैंस

MS Dhoni On Retirement: पिछले कुछ समय से एमएस धोनी के रिटायरमेंट को लेकर सवाल किए जा रहे हैं. अब एमएस धोनी ने IPL 2026 से पहले अपने रिटायरमेंट को लेकर चुप्पी तोड़ी है. धोनी का कहना है कि वह 60 साल तक क्रिकेट खेल सकते हैं, लेकिन वह उनके लिए थोड़ा मुश्किल होगा. धोनी का यह जवाब सुनकर थाला के फैंस खुशी से झूम उठे. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर आया है. देखें वीडियो...

MS Dhoni On Retirement: IPL 2026 से पहले महेंद्र सिंह धोनी के रिटायरमेंट को लेकर खूब चर्चाएं चल रही हैं. क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि IPL 2026 एमएस धोनी के लिए आखिरी सीजन होगा. इसके बाद एमएस धोनी चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की जर्सी में नजर नहीं आएंगे. हाल ही में CSK के पूर्व स्टार खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा ने भी दावा किया था कि एमएस धोनी अगले साल आईपीएल नहीं खेलेंगे. अब इस मामले पर खुद एमएस धोनी (MS Dhoni) ने चुप्पी तोड़ी है. एमएस धोनी ने रविवार (22 मार्च) को चेपॉक स्टेडियम में CSK के इवेंट के दौरान इस सवाल का जवाब दिया. धोनी ने कहा कि अभी वो रिटायरमेंट के बारे में नहीं सोच रहे हैं. इसी दौरान इवेंट में शामिल एक्टर शिवकार्तिकेयन ने धोनी से अपील करते हुए मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्हें 60 साल तक खेलना चाहिए. इस पर एमएस धोनी ने जो जवाब दिया, उसे सुन थाला के फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई.

धोनी ने दिया ये जवाब

CSK के इवेंट के दौरान एक्टर सिवाकार्तिकेयन ने धोनी से 60 साल तक IPL खेलने के अपील की. इस पर एमएस धोनी ने कहा कि कहा मुश्किल होगा… लेकिन कोशिश कर सकता हूं. एमएस धोनी का यह जवाब सुनकर पूरे स्टेडियम में ‘थाला-थाला’ का नाम गूंज उठा. धोनी के इस जवाब ने फैंस का दिल जीत लिया. पूरे स्टेडियम में खुशी की लहर दौड़ गई. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है. नीचे देखें वीडियो…

पिछले कई सालों से रिटायरमेंट पर हो रही चर्चा

एमएस धोनी ने साल 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. इसके बाद एमएस धोनी सिर्फ आईपीएल में CSK की जर्सी में खेलने के लिए मैदान पर उतरते हैं. 44 साल के एमएस धोनी को लेकर पिछले कुछ सालों से रिटायरमेंट के कयास लगाए जा रहे हैं. हालांकि माना जा रहा है कि इस सीजन एमएस धोनी अपने रिटायरमेंट का एलान कर सकते हैं.

एमएस धोनी का आईपीएल करियर

एमएस धोनी का आईपीएल करियर काफी ज्यादा शानदार रहा है. धोनी साल 2008 से लेकर अभी तक आईपीएल खेल रहे हैं. धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स (Channai Super Kings) ने 5 बार आईपीएल का खिताब उठाया है. उनके करियर की बात करें, तो धोनी ने अभी तक IPL में 278 मैच खेले हैं. इस दौरान एमएस धोनी के बल्ले से 5,439 रन निकले हैं. अब एमएस धोनी अपना 19वां IPL सीजन खेलने के लिए तैयार हैं. इस सीजन में एमएस धोनी लीडर के तौर पर खेलते दिखाई देंगे, जबकि कप्तानी की जिम्मेदारी ऋतुराज गायकवाड़ के पास होगी.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Samsung ने रिपेयर बिल के GST कोड में कर दिया झोल? 9 महीने से भटकता रहा परेशान ग्राहक, कंपनी के जवाब ने उड़ा दिए होश!

Samsung की आफ्टर-सेल्स सर्विस पर फिर सवाल उठे हैं. ग्राहक ने रिपेयर इनवॉइस में GST…

Last Updated: October 4, 2026 18:50:11 IST

Hardik Pandya हुए बाहर, अब इस खिलाड़ी की चमकी किस्मत! ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रुतुराज गायकवाड़ संभालेंगे कमान

Hardik Pandya Ruled Out: ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले इंडिया A को…

Last Updated: October 4, 2026 18:15:03 IST

US Visa का नया नियम, 50 देशों के नागरिकों को देना होगा 20 हजार डॉलर तक बॉन्ड, भारत लिस्ट से बाहर

US Visa Bond: अमेरिका ने 50 देशों के नागरिकों के लिए B-1/B-2 वीजा पर 10,000,…

Last Updated: October 4, 2026 18:03:43 IST

जाह्नवी कपूर के AI वीडियो पर जूनियर NTR का फूटा गुस्सा, कहा-दोषियों के खिलाफ लूंगा लीगल एक्शन

NTR AI Video: जूनियर एनटीआर ने ‘देवरा: पार्ट 1’ के गाने ‘चुट्टामल्ले’ से जुड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 17:35:23 IST

Odisha News: खाने में छिपकली? ओडिशा विश्वविद्यालय में हॉस्टल के भोजन को लेकर छात्र कर रहे प्रदर्शन, पुलिस तैनात

ओडिशा के सेंटूरियन विश्वविद्यालय के जटनी परिसर में छात्रों ने छात्रावास के भोजन की कथित…

Last Updated: October 4, 2026 17:33:56 IST