<
Categories: मनोरंजन

चार दिनों में ही ‘धुरंधर 2’ ने पार किया 400 करोड़ का आंकड़ा, रणवीर सिंह की फिल्म ने रच दिया इतिहास

Dhurandhar 2 Box office: रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म 'धुरंधर 2' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए चार दिन ही हुए हैं. इसने बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचाते हुए 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. जानें रविवार का कलेक्शन.

Dhurandhar 2 Box Office Report: सिनेमाघरों में इन दिनों कई फिल्में दिखाई जा रही है. लेकिन चर्चा सिर्फ एक ही फिल्म की हो रही है, वो है ‘धुरंधर 2’. इस फिल्म ने सभी फिल्मों का बौना साबित कर दिया. ‘धुरंधर 2’ ने बीते रविवार यानी कि चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया. कई रिकॉर्ड धराशाई हो चुके हैं. फिल्म 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है. अब इसने 500 करोड़ की तरफ तेजी से कदम बढ़ा दिए हैं. चलिए जानते हैं रविवार के दिन फिल्म ने कितने का कलेक्शन किया. 

फिल्म ने चौथे दिन कितने रुपये कमाए?

‘धुरंधर 2’ ने बीते दिन यानी रविवार को बॉक्स ऑफिस पर 114.85 करोड़ रुपये कमाए. वहीं इसने शनिवार को 113 करोड़ रुपये कमाए थे. यह दिखा रहा है कि आने वाले दिनों में फिल्म कई रिकॉर्ड को धराशाई कर सकती है. 

चार दिन में 400 पार

फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें, तो इसने चार दिनों में अभी तक बॉक्स ऑफिस पर 454.12 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. अब फिल्म की कमाई तेजी से 500 करोड़ की तरफ बढ़ रही है. 

इन फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

‘धुरंधर 2’ ने 400 करोड़ का आंकड़ा पार करने में चार दिन लगाए. इस फिल्म ने कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. ‘पुष्पा 2’ को 400 करोड़ रुपये कमाने में एक हफ्ते लगे थे. वहीं ‘जवान’ ने ये रिकॉर्ड 9 दिन में बनाया था. ‘धुरंधर 2’ ने ‘स्त्री 2’, ‘छावा’ और ‘एनिमल’ जैसी फिल्मों को 400 करोड़ की कमाई करने के मामले पीछे छोड़ दिया है. 

‘धुरंधर 2’ और ‘धुरंधर’ की तुलना

‘धुरंधर 2’ और ‘धुरंधर’ की कमाई की तुलना करें, तो जहां ‘धुरंधर’ ने एक हफ्ते में 200 करोड़ का आंकड़ा पार किया था. वहीं ‘धुरंधर 2’ ने मात्र चार दिनों में ही 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. यानी कि ‘धुरंधर’ का दूसरा भाग पहले भाग से कहीं आगे है. 

फिल्म के बारे में

इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन रामपाल, आर माधवन, सारा अर्जुन, संजय दत्त जैसे कलाकार मौजूद हैं. 

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST