Hindi News / Sports / Ms Dhoni Dhoni Hit The Longest Six Of Ipl 2024 Season Registered His Name At First Place In The List Indianews

MS Dhoni: धोनी ने जड़ा IPL 2024 सीजन का सबसे लंबा छक्का, सूची में पहले स्थान पर दर्ज किया अपना नाम-Indianews

India News(इंडिया न्यूज), MS Dhoni: आईपीएल 2024 में सबसे लंबा छक्का लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में एमएस धोनी का नाम शामिल हो गया है। एमएस धोनी ने आरसीबी के खिलाफ एक छक्का मैदान के बाहर मारा। हालांकि सीएसके का आईपीएल के इस सीजन में सफर खत्म हो चुका है लेकिन एम एस धोनी की […]

BY: Shalu Mishra • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News(इंडिया न्यूज), MS Dhoni: आईपीएल 2024 में सबसे लंबा छक्का लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में एमएस धोनी का नाम शामिल हो गया है। एमएस धोनी ने आरसीबी के खिलाफ एक छक्का मैदान के बाहर मारा। हालांकि सीएसके का आईपीएल के इस सीजन में सफर खत्म हो चुका है लेकिन एम एस धोनी की पारी ने दर्शकों के दिल में एक बार फिर से उत्साह जगा दिया। कल के मैच में धोनी ने एक ऐसा छक्का मारा जो इस सीजन का सबसे लंबा छक्का था। आइए इस खबर में हम आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला..

Rashifal: इन राशियों के लोग होते हैं बहुत इमोशनल, जानें इनके नाम-Indianews

IPL 2025 में कौड़ियों के दाम बिके ये 3 तीन खिलाड़ी, कर रहे हैं करोड़ों का काम, इन टीमों की हो रही चांदी ही चांदी

MS Dhoni

CSK vs RCB 

आईपीएल 2024 का 68वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमों के बीच खेला गया। इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने बाजी मारकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की की। वहीं, एमएस धोनी ने इस मैच में एक जुझारू पारी पारी खेली, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। इस पारी में एमएस धोनी ने एक छक्का जड़ा, जो स्टेडियम के बाहर गया। ये छक्का इस सीजन का सबसे लंबा छक्का था।

धोनी ने लगाया इस सीजन का सबसे लंबा छक्का

एमएस धोनी ने इस मैच में 13 गेंदों पर 25 रनों की पारी खेली। उन्होंने 192.31 की स्ट्राइक रेट से 3 चौके और 1 छक्का जड़ा। धोनी ने इस पारी के दौरान RCB के तेज गेंदबाज यश दयाल की गेंद पर इस सीजन का सबसे लंबा छक्का लगाया। यश दयाल ने पारी के आखिरी ओवर की पहली गेंद फुलटॉस गेंद फेंकी थी। धोनी ने फाइन लेग के ऊपर से यह गेंद स्टेडियम के बाहर मारी। इस छक्के की लंबाई 110 मीटर था। इसी के साथ धोनी ने दिनेश कार्तिक को पीछे छोड़ा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक इसी मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 108 मीटर लंबा छक्का लगाया था।

सूची में नाम हुआ शामिल 

इस सीजन में किन खिलाड़ियों ने कितने लंबे छक्के मारे हैं इसकी सूची हम आपके सामने लेकर आए हैं। आइए आपको बताते हैं कि किस खिलाड़ी का नाम किस स्थान पर आता है।

एमएस धोनी – 110 मीटर

दिनेश कार्तिक – 108 मीटर
शिम्रोन हेटमायर – 106 मीटर
हेनरिक क्लासेन – 106 मीटर
निकोलस पूरन – 106 मीटर
वेंकटेश अय्यर – 106 मीटर
जॉनी बेयरस्टो – 105 मीटर

Tags:

"ipl 2024"India newslatest india newsTop india newsइंडिया न्यूज
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue