होम / MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी के घुटने की हुई सर्जरी, कुछ दिन पहले उठाया था IPL 2023 का खिताब

MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी के घुटने की हुई सर्जरी, कुछ दिन पहले उठाया था IPL 2023 का खिताब

Priyanshi Singh • LAST UPDATED : June 1, 2023, 3:22 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़) MS Dhoni: : भारत के पुर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के घुटने की सर्जरी हुई है। धोनी के घुटने में IPL 2023 के पहले मैच के दौरान चोट लग गई थी। आईपीएल के खत्म होते ही माही ने मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में घुटने की जांच कराई थी। 31 मई को घुटने की जांच के बाद 1 जून की सुबह उनके घुटने का ऑपरेशन किया गया।

माही पर था चेन्नई सुपर किंग्स को चैंपियन बनाने का जुनून 

बता दें कि पूरे IPL मैच के दौरान धोनी के घुटने की चोट सुर्खियों में बनी रही थी। उन्हें ये चोट 31 मार्च को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले लीग के पहले ही मैच में लगी थी। लेकिन, चेन्नई सुपर किंग्स को चैंपियन बनाने का जुनून सिर पर ऐसा चढ़ा था कि धोनी ने घुटने की परवाह नहीं की। हालांकि, इस बीच मैदान पर कई बार ऐसी तस्वीरें दिखी जब धोनी कभी दर्द में तो कभी लंगड़ाते नजर आए।

इस डॉक्टर ने किया धोनी के घुटने का ऑपरेशन

खबरों के अुनासार धोनी का ऑपरेशन डॉक्टर डिनशॉ परदीवाला ने किया। डॉक्टर परदीवाला सेंटर फॉर स्पोर्ट्स मेडिसिन के हेड हैं और ऋषभ पंत की सर्जरी में भी इनकी बड़ी भूमिका रही थी।घुटने की सर्जरी के बाद धोनी फिलहाल अस्पताल में ही हैं।

टीम को दिलाई थी जीत 

गौरतलब है IPL 2023 साीजन 16 का खिताब धोनी की अगुवाई वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने नाम कर लिया है। ये मुकाबला गुजरात के अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था। हलांकि बारिश के कारण फाइनल मेैच में एक दिन की देरी हो गई और मुकाबला रिजर्व डे में खेला गया। इस मुकाबले में CSK और गुजरात टाइटंस आमने – सामने थी। टॅास जीतने के बाद चेन्नई ने गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। चेन्नई का ये डिसीजन सही साबित हुआ। CSK ने गुजरात को 5 विकेट से मात देकर IPL 2023 का खिताब अपने नाम कर लिया।

ये भी पढ़ें – आपको सुप्रीम कोर्ट, पुलिस और खेल विभाग पर विश्वास तो करना पड़ेगा ; पहलवानों के प्रदर्शन पर बोले अनुराग ठाकुर

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT