ADVERTISEMENT
होम / खेल / IPL 2024: MS Dhoni के वायरल वीडियो ने बढ़ाई CSK फैंस की चिंता, आईपीएल खेलने पर संशय!

IPL 2024: MS Dhoni के वायरल वीडियो ने बढ़ाई CSK फैंस की चिंता, आईपीएल खेलने पर संशय!

BY: Shashank Shukla • LAST UPDATED : November 21, 2023, 8:46 pm IST
ADVERTISEMENT
IPL 2024: MS Dhoni के वायरल वीडियो ने बढ़ाई CSK फैंस की चिंता, आईपीएल खेलने पर संशय!

Picture Credit: Social Media

IPL 2024: भारतीय क्रिकेट टीम पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पिछले दिनों अपने पैतृक गांव गये थे। आपको बता दें कि धोनी का पैतृक गांव उत्तराखंड में स्थित है। धोनी अपने इस यात्रा में अपने परिवार के साथ गये थे, उनके साथ उनकी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा भी मौजूद थी। धोनी की इस यात्रा के वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे थे। हालांकि, इसी यात्रा के दौरान धोनी का एक और वीडियो वायरल हुआ है, जिसे देखने के बाद उनके फैंस की चिंता बढ़ सकती है। इस वीडियो के बाद कई फैंस का कहना है कि वें 2024 के आईपीएल सीजन में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास

आपको बता दें कि धोनी ने साल 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। तब से वह लगातार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपनी फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स यानी सीएसके के लिए खेलते हैं। वह अपनी टी की कप्तानी भी करते हैं। पिछले बार धोनी घुटने में चोट के बावजूद पूरे सीजन में आईपीएल में खेले थे। हालांकि, अपना पांचवा खिताब जीतने के बाद धोनी ने तुरंत अपने घुटने की सर्जरी कराई थी। हालांकिअब तक उनकी चोट पूरी तरह सही नहीं हो पाई है।

पैर में तकलीफ

इस वायरल वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी सीढ़ियों से उतरते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान वह अपने दोनों पैरों के सहारे नहीं उतरकर अपने हाथों का सहारा लेकर सीढ़ियों से उतरते हुए दिख रहे हैं। ऐसे में धोनी के फैंस की चिंता बढ़ गई है कि वह आईपीएल 2024 में हिस्सा ले पाएंगे या नहीं।

यह भी पढें: FIFA World Cup Qualifier: फीफा विश्व कप क्वालीफायर में आज जोर लगाएगी टीम इंडिया, यहां देखें लाइव

Cricket World Cup 2023: आईसीसी विश्व कप में टूटा बड़ा रिकॉर्ड , इस मामले में भारत ने बनाया नया कीर्तिमान

IND vs AUS T20 Series: ऑस्ट्रेलिया से टीम इंडिया फिर करेगी दो-दो हाथ, शेड्यूल से लेकर सबकुछ जानें यहां

Tags:

"ipl 2024"CSKIndian Cricket TeamMS DhoniSakshi Dhoniआईपीएल 2024

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT