IPL 2024: भारतीय क्रिकेट टीम पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पिछले दिनों अपने पैतृक गांव गये थे। आपको बता दें कि धोनी का पैतृक गांव उत्तराखंड में स्थित है। धोनी अपने इस यात्रा में अपने परिवार के साथ गये थे, उनके साथ उनकी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा भी मौजूद थी। धोनी की इस यात्रा के वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे थे। हालांकि, इसी यात्रा के दौरान धोनी का एक और वीडियो वायरल हुआ है, जिसे देखने के बाद उनके फैंस की चिंता बढ़ सकती है। इस वीडियो के बाद कई फैंस का कहना है कि वें 2024 के आईपीएल सीजन में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।
आपको बता दें कि धोनी ने साल 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। तब से वह लगातार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपनी फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स यानी सीएसके के लिए खेलते हैं। वह अपनी टी की कप्तानी भी करते हैं। पिछले बार धोनी घुटने में चोट के बावजूद पूरे सीजन में आईपीएल में खेले थे। हालांकि, अपना पांचवा खिताब जीतने के बाद धोनी ने तुरंत अपने घुटने की सर्जरी कराई थी। हालांकिअब तक उनकी चोट पूरी तरह सही नहीं हो पाई है।
Brooo Dhoni’s knees aren’t giving me confidence ☠️ Hope he has one more season in him. pic.twitter.com/az62tcfmh9
— Silly Point (@FarziCricketer) November 21, 2023
इस वायरल वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी सीढ़ियों से उतरते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान वह अपने दोनों पैरों के सहारे नहीं उतरकर अपने हाथों का सहारा लेकर सीढ़ियों से उतरते हुए दिख रहे हैं। ऐसे में धोनी के फैंस की चिंता बढ़ गई है कि वह आईपीएल 2024 में हिस्सा ले पाएंगे या नहीं।
यह भी पढें: FIFA World Cup Qualifier: फीफा विश्व कप क्वालीफायर में आज जोर लगाएगी टीम इंडिया, यहां देखें लाइव
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.