वानखेड़े में मैच के दौरान मुकेश अंबानी ने रोहित शर्मा को चाय ऑफर की, लेकिन 'हिटमैन' के रिएक्शन ने सबको किया हैरान! देखें वायरल वीडियो..
रोहित ने ठुकराई मुकेश अंबानी की चाय
Rohit Sharma And Mukesh Ambani: शनिवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और अमेरिका के बीच हुए T20 वर्ल्ड कप मैच का लुत्फ उठाने अंबानी परिवार भी पहुँचा. मुकेश और नीता अंबानी अपने बड़े बेटे आकाश अंबानी और अपने पोते-पोतियों के साथ स्टैंड्स में नज़र आए. लेकिन मजेदार वीडियो तो पूर्व कप्तान रोहित और मुकेश अम्बानी के बीच का है, दरअसल मुकेश अंबानी ने भारत और USA के बीच T20 वर्ल्ड कप मैच के दौरान सबको हैरान कर दिया. 7 फरवरी को, डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अपना पहला मैच खेला. पूर्व कप्तान रोहित शर्मा भी VIP बॉक्स में मौजूद थे. रोहित शर्मा और मुकेश अंबानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें मिस्टर अंबानी रोहित को चाय का कप देते हैं, लेकिन रोहित विनम्रता से मना कर देते हैं.
अंबानी परिवार मुंबई इंडियंस का मालिक है, इसलिए रोहित के साथ उनका रिश्ता पुराना और गहरा है. अंबानी कपल ने स्टेडियम में रोहित का गर्मजोशी से स्वागत किया. हालांकि, सबसे मज़ेदार पल तब आया जब मुकेश अंबानी ने रोहित को चाय का कप दिया. रोहित मुस्कुराए और विनम्रता से मना कर दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो गया, और लोगों ने इस पर खूब मज़े लिए.
फैंस इस वीडियो पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूज़र ने कमेंट किया, “डाइट बहुत स्ट्रिक्ट है, 2027 वर्ल्ड कप तक कोई स्नैक्स नहीं, सिर्फ़ बाउंड्री! ‘दूसरे यूज़र ने लिखा, ‘फिटनेस लेवल 100 है, अंबानी की चाय भी रिजेक्ट कर दी.’ सोशल मीडिया मीम्स से भर गया.
मैच में, भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 161 रन बनाए. सूर्यकुमार यादव ने 84 रनों की शानदार नाबाद पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 4 छक्के शामिल थे. बॉलिंग में, मोहम्मद सिराज ने 3 विकेट लिए. अमेरिकी टीम 8 विकेट खोकर 132 रन ही बना पाई. भारत 29 रनों से जीत गया.
UP IAS Transfer: योगी सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है.…
Kannauj Perfumes: नूरजहां के पानी में गुलाब के फूल व अन्य फूलों को मिलाया जाता…
Panchkula School Incident: पंचकूला के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा के छात्र ने KG की…
Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में सलमान खान ने स्काउट ओपी की जमकर क्लास…
Omar Abdullah wedding: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को पत्रकार निधि राजदान के…
Hyderabad Girls Hostel: हैदराबाद के बेगमपेट इलाके में पुलिस ने एक गर्ल्स हॉस्टल पर छापा…