<

Mustafizur Rahman Row: क्या मुस्तफिजुर रहमान को मिलेंगे IPL नीलामी के 9 करोड़? नियमों के जरिए समझें

Mustafizur Rahman Row: बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान IPL से निकाले जाने के बाद उन्हें किसी तरह का मुआवजा मिलने की कोई संभावना नहीं है. नियमों के अनुसार, KKR उन्हें किसी तरह की मुआवजा राशि देने के लिए बाध्य नहीं है. जानें कैसे...

Mustafizur Rahman Row: भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के आदेश पर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान (Mustafizur Rahman) को स्क्वाड से बाहर निकाल दिया है. हालांकि इसमें मुस्तफिजुर रहमान की कोई भूमिका नहीं है. KKR ने मुस्तफिजुर रहमान को मिनी ऑक्शन में 9.20 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपने साथ जोड़ा था. ऐसे में सवाल है कि क्या मुस्तफिजुर रहमान को ऑक्श के पैसे मिलेंगे? क्या उन्हें मुआवजे के तौर पर कुछ पैसे दिए जाएंगे? अगर रहमान को पैसे नहीं दिए जाएंगे, तो उन पैसों का क्या होगा?

दरअसल, KKR ने BCCI के निर्देशों के तहत मुस्तफिजुर को स्क्वाड से रिलीज किया था. ऑक्शन में KKR के अलावा दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें भी मुस्तफिजुर के लिए बोली लगा रही थीं, लेकिन आखिरी में KKR ने 9.20 करोड़ रुपये की बड़ी बोली लगाकर मुस्तफिजुर को खरीदा था. मुस्तफिजुर को रिलीज करने के पीछे BCCI ने कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया. बोर्ड ने कहा कि चारों ओर चल रहे घटनाक्रमों के कारण यह जरूरी थी.

मुस्तफिजुर को कोई रोल नहीं

BCCI के इस फैसले के बाद खिलाड़ी के अधिकारों को लेकर बहस शुरू हो गई है. ऐसा इसलिए, क्योंकि मुस्तफिजुर ने खुद की इच्छा से टूर्नामेंट से नाम वापस नहीं लिया. इसके अलावा उन पर किसी गलत काम का आरोप भी नहीं लगा. ऐसे में स्क्वाड से निकाले जानें में मुस्तफिजुर का कोई रोल नहीं है. वहीं, मुआवजे की बात करें, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मौजूदा पॉलिसी फ्रेमवर्क के तहत खिलाड़ी को मुआवजा मिलने की संभावना काफी कम है.

दरअसल, IPL के सभी खिलाड़ियों की सैलरी का इंश्योरेंस किया जाता है. इसके तहत अगर कोई विदेशी खिलाड़ी कैंप में शामिल होने के बाद या टूर्नामेंट के दौरान चोटिल हो जाता है, तो फ्रेंचाइजी उसे भुगतान करती है. आमतौर पर 50 फीसदी तक का भुगतान किया जाता है. वहीं, भारत के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट वाले खिलाड़ियों के चोटिल होने पर BCCI उनका भुगतान करता है.

मुस्तफिजुर के मामले में क्या होगा?

जहां तक मुस्तफिजुर रहमान की बात है, तो उनका मामला इंश्योरेंस के सामान्य नियमों के तहत नहीं आता है. मुस्तफिजुर का मामला स्टैंडर्ड बीमा क्लॉज के तहत नहीं आता है. उन्हें चोट या लीग में भाग लेने से जुड़े क्रिकेट संबंधी किसी कारण से टीम से नहीं निकाला गया है. ऐसे में KKR उन्हें किसी तरह का मुआवजा देने के लिए बाध्य नहीं है.

मुस्तफिजुर के पास क्या ऑप्शन?

इस मामले में मुस्तफिजुर रहमान के पास ज्यादा ऑप्शन नहीं हैं. खासकर IPL भारतीय कानून के दायरे में आता है. ऐसे में अगर कोई विदेशी क्रिकेटर कानूनी कार्रवाई करना चाहेगा, तो उसे खेल पंचाट (CAS) का सहारा नहीं लेना चाहेगा. इसके अलावा बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने IPL में हिस्सा लेने के लिए मुस्तफिजुर का NOC भी रद्द कर दिया है. इससे उनका केस और भी कमजोर हो गया है.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Virender Sehwag Birthday: खराब शुरुआत से टेस्ट क्रिकेट के दिग्गज ओपनर बनने तक का सफर

Virender Sehwag Birthday: वीरेंद्र सहवाग ने खराब वनडे डेब्यू के बाद शानदार वापसी की. जानिए…

Last Updated: October 20, 2026 12:40:34 IST

जेकेसी फाउंडेशन ने लॉन्च किया ‘ब्रिलियंटली डिस्लेक्सिक’ अभियान

पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…

Last Updated: October 20, 2026 12:07:18 IST

एलजी इंडिया ने दिवाली पर ‘सेलिब्रेशन ऑफ ट्रस्ट’ ऑफर्स की घोषणा की

चुनिंदा मॉडल्स पर 26% तक का कैशबैक, ₹888 से शुरू होने वाली EMI, जीरो डाउन…

Last Updated: October 20, 2026 11:52:26 IST

पारूल विश्वविद्यालय, गोवा में परंपरा और एकजुटता के साथ मनाया गया सांस्कृतिक नवरात्रि उत्सव

पणजी (गोवा), 19 अक्टूबर: एक कैंपस में होनेवाली संस्कृति की समृद्धि को दर्शाते हुए पारूल…

Last Updated: October 20, 2026 11:37:27 IST

Tiger Shroff Firing Case: कैलिफोर्निया से कौन चला रहा था पूरा खूनी खेल? 34 हजार की दी सुपारी, फरार होने का प्लान भी था तैयार

Tiger Shroff Firing Case: कोटा पुलिस ने टाइगर श्रॉफ से जुड़ी कथित शूटआउट साजिश में…

Last Updated: October 20, 2026 11:13:28 IST