<
Categories: मनोरंजन

‘धुरंधर’ के निर्माताओं ने दर्शकों को दिया खास तोहफा, फिल्म की टिकट हुई सस्ती; कीमत जान उड़ जाएंगे होश !

Dhurandhar New Ticket Price: रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन कर रही है. हालांकि बीते दिन फिल्म की कमाई में अचानक गिरावट आई, जिस कारण निर्माताओं ने सिनेमाघरों में टिकटों की कीमतें कम कर दी हैं. ये फैसला दर्शकों के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है. जानिए कीमत.

Dhurandhar Movie Ticket Price: फिल्म ‘धुरंधर’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक महीने से ज्यादा हो गए हैं. इस दौरान फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड बनाए. फिल्म की टिकटों की कीमत ज्यादा होने के बावजूद कई हफ्तों तक सिनेमाघरों में शो हाउसफुल रहे। अब, एक महीने बाद जब फिल्म की रफ्तार धीमी हो रही है, तो इसके निर्माताओं ने टिकटों की कीमतों में भारी कटौती की है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इसका फिल्म की कमाई में कैसा असर पड़ता है। जानिए क्या है फिल्म के टिकटों की नई कीमत.

कितने रुपये में देख सकेंगे फिल्म?

आज मंगलवार के दिन जियो स्टूडियोज ने सोशल मीडिया पर घोषणा की कि फिल्म ‘धुरंधर’ के टिकट पूरे दिन मात्र 199 रुपये में मिलेंगे. यानी कि आज 6 जनवरी के दिन कई सिनेमाघरों में दर्शकों के लिए थिएटर्स के टिकट सस्ते कर दिए गए हैं. इस फैसले से हो सकता है कि आज फिल्म के कलेक्शन में बढ़त देखने को मिल सकती है. 

कमाई कम होते ही मेकर्स का फैसला

फिल्म ‘धुरंधर’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए चार हफ्ते हो चुके हैं. फिल्म लगातार अच्छा कलेक्शन कर रही है. बीते रविवार को फिल्म ने 12.75  करोड़ रुपये कमाए थे. वहीं बीते दिन सोमवार को इसने 3.19 करोड़ रुपये कमाए. पहली बार बॉक्स ऑफिस पर इतनी गिरावट देखने को मिली. इसके तुरंत बाद ही निर्माताओं ने टिकट की कीमत कम करने का फैसला लिया. 

एक नजर फिल्म ‘धुरंधर’ पर

फिल्म ‘धुरंधर’ ने अब तक इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. इसके अलावा फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1200 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म के स्टारकास्ट की बात करें, तो इसमें रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और संजय दत्त भी मुख्य भूमिका में हैं। अक्षय खन्ना ने अपने अभिनय से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने का काम किया है. इस फिल्म का दूसरा भाग 19 मार्च में रिलीज होगा, जिसका दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार है.

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

पाकिस्तानी लेखक की एक्ट्रेसेस को दोटूक, बोले- मेरे सेट पर ये सब नहीं चलेगा, सीरियल में कपड़ों को लेकर होंगे नियम

Pakistani cinema: पाकिस्तानी निर्देशक और स्क्रीनराइटर खलील-उर-रहमान कमर ने एक पॉडकास्ट में अभिनेत्री सबा कमर…

Last Updated: October 24, 2026 23:37:41 IST

Karwa Chauth Gift Ideas 2026: करवा चौथ पर पत्नी को दें ये 5 खास तोहफे, खुश हो जाएगा उनका दिल

Karwa Chauth gift ideas: करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा. इस मौके पर…

Last Updated: October 24, 2026 23:17:28 IST

ग्लैमर से आध्यात्म तक,अक्षरा सिंह ने आध्यात्मिक कार्यक्रम में लिया हिस्सा, पवन सिंह की माफी पर अब भी खामोशी

Akshara Singh spirituality: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह राजस्थान के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान…

Last Updated: October 24, 2026 23:12:31 IST

Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर आपके शहर में कितने बजे निकलेगा चांद? यहां देखें पूरी लिस्ट

Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…

Last Updated: October 24, 2026 22:47:32 IST

Monkey Viral Video: दुकान में घुसा लंगूर, दुकानदार की गोद में बैठकर लगाया गले, देखें वीडियो

Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

Last Updated: October 24, 2026 21:51:52 IST

सुनीता के तलाक केस से लेकर अफेयर की चर्चा तक, गोविंदा ने इंटरव्यू में खोले कई राज, कही जूते से मारने वाली बात

Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…

Last Updated: October 24, 2026 21:38:36 IST