Hindi News / Sports / National Sports Award Winners 2021

National Sports Award Winners 2021: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नीरज चोपड़ा समेत 12 को खेल रत्न, 35 को अर्जुन और 10 को द्रोणाचार्य अवॉर्ड से किया सम्मानित

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली: National Sports Award Winners 2021: राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को 62 खिलाड़ियों को खेल पुरस्कार से सम्मानित किया। राष्ट्रपति ने टोक्यो ओलिंपिक में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाले जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा सहित 11 खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड, 35 […]

BY: India News Editor • UPDATED :
ADVERTISEMENT

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
National Sports Award Winners 2021: राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को 62 खिलाड़ियों को खेल पुरस्कार से सम्मानित किया। राष्ट्रपति ने टोक्यो ओलिंपिक में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाले जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा सहित 11 खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड, 35 खिलाड़ियों को अर्जुन और 10 खिलाड़ियों को द्रोणाचार्य अवॉर्ड से नवाजा।

National Sports Award Winners 2021

National Sports Award Winners 2021: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नीरज चोपड़ा समेत 12 को खेल रत्न, 35 को अर्जुन और 10 को द्रोणाचार्य अवॉर्ड से किया सम्मानित

National Sports Award Winners 2021

टोक्यो ओलिंपिक में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाले जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा समेत 11 अन्य खिलाड़ियों का नाम साल 2021 के मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड के लिए नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड कमेटी ने प्रस्तावित किया था। इन 12 खिलाड़ियों में पांच पैराएथलीट्स भी शामिल हैं। अवॉर्ड समारोह की शुरूआत टोक्यो ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा के सम्मान से हुई।

62 खिलाड़ी जिन्हें खेल पुरस्कार से किया गया सम्मानित National Sports Award Winners 2021

इन्हें मिला खेल रत्न अवॉर्ड

  • नीरज चोपड़ा (जेवलिन)
  • रवि कुमार (पहलवान)
  • लवलीना बोरगोहेन (मुक्केबाज)
  • पीआर श्रीजेश (हॉकी)
  • अवनी लेखरा (निशानेबाज)
  • सुमित अंतिल (जेवलिन)
  • प्रमोद भगत (पैरा बैडमिंटन)
  • मनीष नरवाल (शूटर)
  • मिताली राज (क्रिकेटर)
  • सुनील क्षेत्री (फुटबॉल)
  • मनप्रीत सिंह (हॉकी)

टोक्यो पैरालिंपिक में गोल्ड जीतने वाले बैडमिंटन खिलाड़ी कृष्णा नागर मां के निधन के चलते खेल रत्न अवॉर्ड रिसीव नहीं कर सके।

इन्हें मिला अर्जुन अवॉर्ड

  • अरविंदर सिंह (एथलेटिक्स)
  • सिमरनजीत कौर (मुक्केबाज)
  • शिखर धवन (क्रिकेटर)
  • मोनिका (हॉकी)
  • वंदना कटारिया (हॉकी)
  • संदीप नरवाल (कबड्डी)
  • अभिषेक वर्मा (शूटर)
  • अंकिता रैना (टेनिस)
  • दीपक पूनिया (कुश्ती)
  • दिलप्रीत सिंह (हॉकी)
  • हरमनप्रीत सिंह (हॉकी)
  • सुरेंद्र कुमार (हॉकी)
  • रुपिंदरपाल सिंह (हॉकी)
  • अमित रोहिदास (हॉकी)
  • सुमित (हॉकी)
  • बीरेन्द्र लाखरा (हॉकी)
  • नीलकांत शर्मा (हॉकी)
  • हार्दिक सिंह (हॉकी)
  • मंदीप सिंह (हॉकी)
  • विवेक सागर (हॉकी)
  • समसेर सिंह (हॉकी)
  • ललित कुमार (हॉकी)
  • वरुण कुमार (हॉकी)
  • सिमरजीत सिंह (हॉकी)
  • योगेश (पैरा एथलेटिक्स)
  • निशाद कुमार (पैरा एथलेटिक्स)
  • प्रवीण कुमार (पैरा एथलेटिक्स)
  • सुहास यथिराज (बैडमिंटन)
  • सिंघराज अढ़ाना (शूटर)
  • भाविना पटेल (टेबल टेनिस)
  • हरविंदर सिंह, सरत कुमार (पैरा एथलेटिक्स)

द्रोणाचार्य अवॉर्ड (लाइफटाइम कैटेगरी)

  • टीपी ओसेफ (एथलेटिक्स)
  • सरकार तलवार (क्रिकेट)
  • सरपाल सिंह (हॉकी)
  • अशन कुमार (कबड्डी)
  • तपन कुमार पैनगढ़ी (स्विमिंग)

द्रोणाचार्य अवॉर्ड (रेगुलर कैटेगरी)

  • राधाकृष्ण नायर पी (एथलेटिक्स)
  • संध्या गुरुंग (बॉक्सिंग)
  • प्रितम सिवच (हॉकी)
  • जय प्रकाश नौटियाल (पैरा शूटिंग)
  • सुब्रहमनियन रमन (टेबल टेनिस)

Read More: Major Dhyan Chand Khel Ratna Award Winners 2021: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड से किया सम्मानित

Connect With Us : Twitter Facebook

Tags:

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT