भारत के दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने शनिवार को घोषणा की कि प्रशिक्षण के दौरान उनके टखने के लिगामेंट में चोट लग गई है, जिसके कारण वह आगामी एशियाई खेलों से बाहर हो गए हैं.
नीरज चोपड़ा
एशियाई खेलों 2026 से पहले भारतीय दल को गहरा झटका लगा है. दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा चोट के कारण इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता से बाहर हो गए हैं.
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में नीरज ने बताया कि लुसाने डायमंड लीग के बाद उनके टखने के लिगामेंट में चोट आ गई है. नीरज चोपड़ा की इस चोट के बाद से फैंस में निराशा है.
गहन जांच के बाद यह निर्णय लिया गया कि वे 2026 सीज़न के शेष मैचों के साथ-साथ एशियाई खेलों में भी हिस्सा नहीं ले पाएंगे. इस झटके के चलते चोपड़ा 5 सितंबर को ब्रुसेल्स में होने वाले डायमंड लीग फाइनल और 11 से 13 सितंबर तक बुडापेस्ट में होने वाली पहली विश्व एथलेटिक्स अल्टीमेट चैंपियनशिप में भी नहीं खेल पाएंगे. यह चोट नीरज के अभियान का अप्रत्याशित अंत है, क्योंकि चोटों से जूझने वाले कुछ वर्षों के बाद वे हाल ही में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर पहुंच रहे थे.
— Neeraj Chopra (@Neeraj_chopra1) August 29, 2026
नीरज चोपड़ा ने कहा, “कड़ी मेहनत के दौर के बाद, मुझे आखिरकार लगा कि मैं वह गति हासिल कर रहा हूं जिसकी मुझे तलाश थी, और लुसाने में मैंने सीजन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया. दुर्भाग्यवश, कुछ समय बाद ही प्रशिक्षण के दौरान मेरे टखने के लिगामेंट में चोट लग गई. डॉक्टर और टीम से सलाह मशवरा करने के बाद हमने फैसला किया है कि मैं इस सीज़न के बाकी बचे मैचों में नहीं खेल पाऊंगा. यह निराशाजनक है, खासकर इसलिए क्योंकि मुझे लग रहा था कि मैं अपनी लय में वापस आ रहा हूं. लेकिन जैसा कि कहते हैं, उतार-चढ़ाव तो जीवन का हिस्सा होते हैं.” उन्होंने आगे कहा, “अब मेरा ध्यान पूरी तरह से ठीक होने और पहले से भी अधिक मजबूत होकर वापसी करने पर है.” चोपड़ा के सीजन से हटने का मतलब यह भी है कि वह डायमंड लीग फाइनल में नहीं खेल पाएंगे, जिसके लिए उन्होंने क्वालीफाई कर लिया था.
नीरज इस सीजन में कभी टीम से बाहर रहे, मुख्य रूप से पीठ के निचले हिस्से में लगी चोट के कारण, जो उन्हें पिछले साल सितंबर से परेशान कर रही थी. पूरी तरह से फिट न होने के बावजूद, टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता ने ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में 85.83 मीटर के थ्रो के साथ भारत के लिए रजत पदक जीता और फिर लुसाने डायमंड लीग में 88.05 मीटर का अपना सीजन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया.
लुसाने में उनके प्रदर्शन ने भारतीयों को पूरी तरह से फिट और लय में खेलते हुए नीरज को फिर से देखने की उम्मीद जगाई थी, लेकिन एशियाई खेल 2026 से ठीक पहले एक नई चोट की चिंता ने उन्हें घेर लिया.
Rajasthan robbery: राजस्थान के अजमेर जिले के नसीराबाद में बदमाशों ने खुद को इनकम टैक्स…
Hanuman Ansh Box Office Collection: महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘हनुमान अंश’…
IND vs WI 2nd T20I Match Highlights: रांची में 249 रन बनाने के बाद भी…
Connaught Place shops closed: दिल्ली में 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर…
Memories of Nana Patekar: नाना पाटेकर के निधन के बाद मुंबई के माहिम स्थित नव…
Sanju Samson 82 Runs: 6 रन पर कैच छूटा और फिर संजू सैमसन ने रांची…