UP Meerut Video Viral: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक वीडियो सामने आया है. जहां एक सरकारी शिक्षक 13 साल के दसवीं में पढ़ने वाले छात्र को थप्पड़ मारता नजर आ रहा है. शिक्षक ने 40 सेकंड में छात्र को 17 थप्पड़ मारे.
मेरठ में शिक्षक ने छात्र को 17 थप्पड़ जड़े
UP Meerut Video Viral: उत्तर प्रदेश के मेरठ के हस्तिनापुर से एक स्कूल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में एक शिक्षक कक्षा के अंदर छात्र को लगातार थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि छात्र कक्षा 10 में पढ़ता है. वीडियो सामने आने के बाद स्कूल प्रशासन में भी हड़कंप मच गया. छात्र के परिवार ने शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए स्कूल के प्रधानाचार्य और पुलिस से शिकायत की है.
मामला हस्तिनापुर कस्बे के पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज का है. यहां मकदूमपुर कॉलोनी का रहने वाला एक छात्र कक्षा 10 में पढ़ता है. छात्र के पिता के अनुसार, गुरुवार दोपहर लगभग 12 बजे एक शिक्षक कक्षा में पहुंचे थे. इसी दौरान किसी बात को लेकर उन्होंने छात्र को डांटा और फिर उन्होंने छात्र को पीटना शुरू कर दिया.
घटना का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है. वीडियो में शिक्षक छात्र को थप्पड़ मारते दिखाई दे रहे हैं. छात्र कथित तौर पर इस दौरान चीखता और चिल्लाता नजर आ रहा है. छात्र के परिवार का दावा है कि करीब 40 सेकंड के इस वीडियो में शिक्षक ने छात्र को 17 बार थप्पड़ मारे गए. परिजनों का कहना है कि पिटाई के बाद छात्र ने घर पहुंचकर उन्हें पूरी घटना बताई. परिवार ने आरोप लगाया कि मारपीट के कारण छात्र को अंदरूनी चोटें भी आई हैं.
40 सेकंड में छात्र को 17 थप्पड़! 😳 शिक्षक की बेरहमी का VIDEO वायरल#मेरठ के हस्तिनापुर स्थित श्री राजकीय इंटर कॉलेज से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। वायरल वीडियो में एक शिक्षक महज 40 सेकंड में कक्षा 10 के 13 वर्षीय छात्र को 17 थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं। आरोप है कि छात्र… pic.twitter.com/U1z3atNcgH
— निशान्त शर्मा (भारद्वाज) (@Nishantjournali) August 29, 2026
वीडियो वायरल होने के बाद छात्र के परिजन स्कूल पहुंचे. उन्होंने प्रधानाचार्य अमित कुमार से मुलाकात कर पूरे मामले की शिकायत की और शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. परिजनों ने इसके साथ ही हस्तिनापुर थाने में भी तहरीर दी है. उनका कहना है कि छात्र के साथ हुई कथित मारपीट की जांच कर दोषी पाए जाने वाले शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए.
प्रधानाचार्य अमित कुमार ने बताया कि छात्र के परिजनों की ओर से शिक्षक द्वारा पिटाई किए जाने की शिकायत मिली है. स्कूल स्तर पर मामले की जांच कराई जा रही है. जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर जरूरी कार्रवाई की जाएगी. वहीं, हस्तिनापुर थानाध्यक्ष कमल शंकर त्रिवेदी ने बताया कि पुलिस को मामले में तहरीर मिली है. पुलिस वायरल वीडियो और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है. जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
Rajasthan robbery: राजस्थान के अजमेर जिले के नसीराबाद में बदमाशों ने खुद को इनकम टैक्स…
Hanuman Ansh Box Office Collection: महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘हनुमान अंश’…
IND vs WI 2nd T20I Match Highlights: रांची में 249 रन बनाने के बाद भी…
Connaught Place shops closed: दिल्ली में 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर…
Memories of Nana Patekar: नाना पाटेकर के निधन के बाद मुंबई के माहिम स्थित नव…
Sanju Samson 82 Runs: 6 रन पर कैच छूटा और फिर संजू सैमसन ने रांची…