<

Video: कौन है वो न्यूजीलैंड का खिलाड़ी? जिसने अपने हाथ पर बनवाया रजनीकांत के फेमस डायलॉग का टैटू, मतलब जान दंग रह गए लोग

Aditya Ashok: न्यूजीलैंड के लेग-स्पिनर ने 'एन वाझी थानी वाझी' 1999 की ब्लॉकबस्टर फिल्म पदयप्पा में रजनीकांत के फेमस डायलॉग का टैटू अपने हाथ पर बनवाया है. जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है.

Aditya Ashok: ‘एन वाझी थानी वाझी’ 1999 की ब्लॉकबस्टर फिल्म पदयप्पा में रजनीकांत का एक टाइमलेस पंचलाइन है. तमिलनाडु के वेल्लोर से ताल्लुक रखने वाले न्यूजीलैंड के लेग-स्पिनर आदित्य अशोक को ये लिए यह डायलॉग बहुत मायने रखता है. उन्होंने रजनीकांत के इस डायलॉग को तमिल में अपने बॉलिंग हाथ पर बड़े अक्षरों में लिखवाया है. हालांकि यह डायलॉग रजनीकांत के किसी भी फैन को दीवाना बना देगा लेकिन आदित्य अशोक लिए यह इमोशनल वैल्यू रखता है.

न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ने अपने हाथ पर बनवाया रजनीकांत के फेमस डायलॉग का टैटू

क्या है डायलॉग का मतलब?

एन वाझी थानी वाझी का मतलब है ‘मेरा तरीका एक अनोखा तरीका है’.यह इतना कल्ट डायलॉग है कि जब पिछले दिसंबर में एक्टर के जन्मदिन पर फिल्म दोबारा रिलीज हुई तो कुछ थिएटर में दर्शकों ने इसे दुबारा से चलाने की मांग की.

टैटू के पीछे की क्या है कहानी?

लेग-स्पिनर आदित्य अशोक ने यह टैटू सिर्फ रजनीकांत की वजह से नहीं बनवाया बल्कि इसलिए बनवाया क्योंकि यह वह आखिरी फिल्म थी जो उन्होने वेल्लोर की एक यात्रा के दौरान अपने दादा के साथ देखी थी. उन्होने इसको लेकर कहा कि “मुझे याद है उस समय हमारी बहुत निजी बातचीत हुई थी. उन्होंने जिंदगी (दादा जी) की उन बातों के बारे में बताया था जो उनके लिए बहुत मायने रखती थीं उनके वैल्यूज और मोरल्स क्या थी.”

आदित्य ने आगे कहा कि “जब हम इस बारे में बात कर रहे थे तो हम टीवी देख रहे थे और बैकग्राउंड में मशहूर रजनी फिल्म चल रही थी. बस यही इसकी शुरुआत है. लोग मुझसे इस टैटू के बारे में पूछते हैं, लेकिन यह मेरे लिए बहुत पर्सनल है. यह उन बातों की निशानी है जो मेरे दादा और मेरे बीच हुई थीं. वह बातचीत और वह पल मेरी जिंदगी की एक कभी न मिटने वाली याद है.”

चार साल की उम्र में चले गए ऑकलैंड

वेल्लोर में जन्मे आदित्य चार साल की उम्र में ऑकलैंड चले गए, जब उनके माता-पिता को नौकरी के मौके मिले. उनकी मां ऑकलैंड सिटी हॉस्पिटल में नर्स थीं जबकि उनके पिता बच्चों के हॉस्पिटल में रेडियोग्राफर के तौर पर काम करते थे. क्रिकेट शुरू से ही उनका कॉलिंग कार्ड बन गया लेकिन उन्होंने अपने होमटाउन वेल्लोर से कनेक्शन बनाए रखा है, जहां वह हर दो साल में जाते हैं. हालांकि यह भारत में ब्लैक कैप्स के साथ आदित्य का पहला दौरा है, लेकिन वह इससे पहले चेन्नई आ चुके हैं. पिछले साल जुलाई में उसने चेन्नई सुपर किंग्स अकादमी में काम भी किया था.

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का हिस्सा

आदित्य को न्यूजीलैंड के वनडे टीम में शामिल किया गया है जो जनवरी में भारत का दौरा करेगी. भारत के अपने पहले दौरे को लेकर यह लेग-स्पिनर बेहद उत्साहित है. भारत के खिलाफ रविवार को बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में शुरू होने वाली वनडे सीरीज़ से पहले, गुरुवार को पहले ट्रेनिंग सेशन के बाद आदित्य ने कहा कि ‘मैं अपने देश का प्रतिनिधित्व करने को लेकर बहुत उत्साहित हूं और उन सभी लोगों का भी जिन्होंने मेरी इस यात्रा में मेरी मदद की है. भारत में खेलना अपने आप में एक अद्भुत मौका है. यहां खेलने वाले खिलाड़ियों से हमेशा माहौल और क्रिकेट के प्रति लोगों के जुनून की कहानियां सुनते आए हैं इसलिए मैं इसका बेसब्री से इंतज़ार कर रहा हूं.’

अब तक लिमिटेड ओवर क्रिकेट में तीन मैच खेल चुके आदित्य अशोक को न्यूज़ीलैंड में अनुभवी स्पिनर ईश सोढ़ी के  उत्तराधिकारी के रूप में तैयार किया जा रहा है. लेकिन मैदान के बाहर उनके दाहिने हाथ पर बना एक खास टैटू अक्सर लोगों का ध्यान खींचता है.

भारत vs न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का शेड्यूल

11 जनवरी- पहला वनडे, वडोदरा
14 जनवरी- दूसरा वनडे, राजकोट 
18 जनवरी- तीसरा वनडे, इंदौर 

वनडे सीरीज के लिए दोनों टीमें

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), वाशिंगटन सुंदर, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल.

न्यूजीलैंड: माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), आदित्य अशोक, क्रिस्टियन क्लार्क, जोश क्लार्कसन, डेवोन कॉनवे, जैक फाउल्क्स, मिच हे, काइल जैमीसन, निक केली, जेडन लेनोक्स, डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, माइकल रे, विल यंग.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

UP Crime: पति गया जेल तो महिला ने अपने देवर से ही बना लिया अवैध संबंध, फिर भाभी के लिए युवक ने बड़े भाई…

Gautam Buddha Nagar Crime: पुलिस के अनुसार, कुछ समय पहले अनिल जेल में बंद था.…

Last Updated: November 7, 2026 17:30:28 IST

सीएम मोहन माझी ने ओडिशा के लोगों को दी 1292 करोड़ रुपये की सौगात, 630 मॉडल स्कूल और IT पार्क की रखी नींव

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने केन्दुझर में स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और…

Last Updated: November 7, 2026 16:54:24 IST

मुंबई लोकल में यात्रियों के बीच जमकर मारपीट, चलती ट्रेन से नीचे गिरा शख्स! वीडियो वायरल

Mumbai local train fight: मुंबई की चर्चगेट-विरार लोकल ट्रेन में यात्रियों के बीच मारपीट का…

Last Updated: November 7, 2026 16:41:00 IST

UP DA Hike: यूपी के 14 लाख कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट, 58 से सीधे 63 फीसदी हुआ महंगाई

UP DA Hike: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को…

Last Updated: November 7, 2026 16:21:53 IST

NSE लाएगा 10 मिनट का नया क्लोजिंग ऑक्शन सेशन, 7 दिसंबर से होगा लागू, क्लोजिंग कीमत तय करने का बदलेगा तरीका

NSE 7 दिसंबर से क्लोजिंग प्राइस और डेरिवेटिव्स ट्रेडिंग के नियम बदलेगा. नया 10 मिनट…

Last Updated: November 7, 2026 16:32:54 IST

सिकंदरा में अक्षय कुमार कटियार के नेतृत्व में निकली राष्ट्रीय एकता एवं संकल्प यात्रा वाहन रैली

नई दिल्ली, 2 नवंबर: सिकंदरा विधानसभा (207) में सशक्त भारत – विकसित भारत के संकल्प…

Last Updated: November 7, 2026 16:07:12 IST