<

अब WhatsApp में ग्रुप चैट का मजा होगा दोगुना, मेंबर टैग के साथ ही टेक्स्ट स्टिकर, स्मार्ट रिमाइंडर का ले सकेंगे आनंद

व्हाट्सएप ने लोगों की सहूलियत और टैट का मजा दोगुना करने के लिए कुछ फीचर्स अपडेट किए हैं. इसके तहत अब ग्रुप चैट करना और रिमाइंडर सेट करना आसान हो जाएगा.

WhatsApp Feature Update: व्हाट्सएप लोगों की सहूलियत के लिए लगातार नए अपडेट्स लाता रहता है. एक बार फिर व्हाट्सएप ने ग्रुप चैट के लिए नए फीचर्स की घोषणा की है. बताया जा रहा है कि अब व्हॉट्सएप यूजर्स को ग्रुप चैट के दौरान मेंबर टैग, टेक्स्ट बेस्ड स्टिकर, स्मार्ट रिमाइंडर जैसे फीचर्स शुरू कर दिए हैं. इन अपडेट से बातचीत को ज़्यादा ऑर्गनाइज़्ड, एक्सप्रेसिव और कोऑर्डिनेटिव बनाने में मदद मिल सकती है. 

व्हाट्सएप ने यूजर्स की इवेंट प्लानिंग को लेकर कम्युनिटी मैनेज करने और दूसरे डिवाइस पर निर्भर रहने को देखते हुए सभी फीचर्स को एक साथ लाने की कोशिश की है. ये पॉपुलर इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म यूज़र्स शेयर्ड स्पेस में कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए काम कर रहा है. 

मेंबर टैग

व्हाट्सएप पर सबसे खास नया फीचर है मेंबर टैग. इसे ग्रुप चैट में क्लैरिटी लाने के लिए डिजाइन किया गया है. इसकी मदद से अब यूज़र्स किसी खास ग्रुप में अपनी भूमिका बताने वाले कस्टम लेबल खुद को असाइन कर सकते हैं. हालांकि ये ध्यान रखना जरूरी है कि ये टैग ग्रुप-स्पेसिफिक हैं, जिसका मतलब है कि यूज़र्स अलग-अलग ग्रुप में अलग-अलग नाम से अपनी पहचान का इस्तेमाल कर सकते हैं. बता दें कि इस फीचर को अभी कुछ लोगों के लिए शुरू किया गया है. इसे धीरे-धीरे दुनिया भर के यूज़र्स के लिए रोल आउट किया जाएगा.

टेक्स्ट स्टिकर फीचर

व्हाट्सएप ने सेल्फ-एक्सप्रेशन पर फोकस के लिए टेक्स्ट स्टिकर फीचर शुरू किया है. टेक्स्ट स्टिकर फीचर यूज़र्स को किसी भी शब्द या वाक्यांश को स्टिकर सर्च में टाइप करके स्टिकर में बदलने की अनुमति देता है. सबसे जरूरी बात ये है कि नए बनाए गए टेक्स्ट स्टिकर को अब पहले चैट में भेजना जरूरी नहीं होगा. इसे सीधे यूज़र के स्टिकर पैक में सेव भी किया जा सकता है. इससे इमोजी या GIF पर पूरी तरह निर्भर हुए बिना कस्टम एक्सप्रेशन को दोबारा इस्तेमाल करना आसान होगा.

कस्टम इवेंट रिमाइंडर

व्हाट्सएप में कस्टम इवेंट रिमाइंडर भी शुरू किया है. इसके तहत यूज़र्स अब ग्रुप चैट के अंदर इवेंट बनाते समय पहले से नोटिफिकेशन सेट कर सकते हैं. इसका मकसद है कि लोग मिस्ड कॉल न भूलें. उन्हें कहीं पहुंचने में देरी न हो और किसी प्लान को न भूलें. इसके तहत आप अपने प्लान बना सकते हैं, मीटिंग प्लान कर सकते हैं. वर्चुअल मीटिंग प्लान कर सकते हैं. साथ ही किसी पार्टी के लिए प्लानिंग कर सकते हैं. इसके तहत इनवाइटी को समय से पहले रिमाइंडर मिलेंगे, जिससे ग्रुप को आसानी से कोऑर्डिनेट करने में मदद मिलेगी.

वर्तमान में मिल रहे ये फीचर्स

ये अपडेट ग्रुप-फोकस्ड फीचर्स की बढ़ती लिस्ट का हिस्सा है. जिन्हें WhatsApp ने हाल के सालों में पेश किया है. वर्तमान समय में आप व्हाट्सएप की मदद से 2GB तक की बड़ी फाइलें शेयर कर सकते हैं. HD फोटो और वीडियो भेज सकते हैं. कॉल के दौरान स्क्रीन शेयर भी की जा सकती है. इसके अलावा बिना फॉर्मल कॉल शुरू किए रियल-टाइम चर्चा के लिए वॉयस चैट का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. 

ग्रुप चैट का बेहतरीन अनुभव

व्हाट्सएप का मानना है कि इस अपडेट के तहत प्लेटफॉर्म और डिवाइस पर सबसे अच्छा ग्रुप चैट का अनुभव मिलेगा. वर्तमान समय में व्हाट्सएप ग्रुप बातचीत पर्सनल और प्रोफेशनल कम्युनिकेशन का एक जरूरी हिस्सा बन गई है इसलिए यह प्लेटफॉर्म रुकावटों को कम करने, क्लैरिटी में सुधार करने और यूज़र्स के लिए इसे आसान बनाने पर फोस कर रहा है. 

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Delhi North Block fire: दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक में कैसे लगी आग? फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद

Delhi North Block fire:नॉर्थ ब्लॉक में एक बॉयलर में शॉर्ट सर्किट से आग गई थी.…

Last Updated: October 26, 2026 11:48:20 IST

World Strongest Alcohol: बीयर-व्हिस्की छोड़िए, ये है दुनिया की सबसे नशीली शराब, 50,60 नहीं इतने % होता है अल्कोहल; जान पकड़ लेंगे माथा

World Strongest Alcohol: ज़्यादातर कमर्शियल बीयर में लगभग 4-8 परसेंट अल्कोहल होता है, और वाइन…

Last Updated: October 26, 2026 11:40:52 IST

Delhi Jagriti Mishra Case: कौन हैं जागृति मिश्रा? 70 लाख के पशु शेल्टर पर चला बुलडोजर, CM रेखा गुप्ता ने दिए जांच के आदेश

Delhi Jagriti Mishra Case: दिल्ली में पशु कल्याण कार्यकर्ता जागृति मिश्रा के शेल्टर पर बुलडोजर…

Last Updated: October 26, 2026 11:30:52 IST

Rahul Gandhi Convoy Accident: बाल-बाल बचे राहुल गांधी, काफिले की 5 कारों का एक्सीडेंट! UP एक्सप्रेसवे पर मचा हड़कंप

Rahul Gandhi Convoy Accident: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा हुआ है. यहां कांग्रेस नेता राहुल…

Last Updated: October 26, 2026 11:27:02 IST