Hindi News / Sports / Nigeria Beat New Zealand By 2 Runs And Created History In Icc Under19 Women T20 World Cup 2025

क्रिकेट में हुआ अब तक का सबसे बड़ा उलटफेर, नाइजीरिया ने इस चैंपियन टीम को रौंदकर बना डाला इतिहास

Nigeria  vs New Zealand: नाइजीरिया ने न्यूजीलैंड को इंटरनेशनल मैच में हरा दिया। इस उलटफेर से क्रिकेट जगत हैरान रह गया। नाइजीरिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच 2 रन से जीत लिया।

BY: Deepak • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), Nigeria  vs New Zealand: क्रिकेट में एक और नया इतिहास बनाया जा चुका है। क्रिकेट  के फलक पर एक नई टीम का उदय हुआ है। जी हां सुनकर अजीब जरूर लगता है पर नाइजीरिया ने न्यूजीलैंड को इंटरनेशनल मैच में हरा दिया। इस उलटफेर से क्रिकेट जगत हैरान रह गया। नाइजीरिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच 2 रन से जीत लिया। यह कारनामा टी20 मैच में हुआ, जो बारिश के कारण 13-13 ओवर का खेला गया। कीवी टीम जीत से सिर्फ 2 रन दूर रह गई।

नाइजीरिया की पहली जीत

आपको बता दें कि यह कारनामा इन दिनों खेले जा रहे अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप में हुआ। टूर्नामेंट में नाइजीरिया की यह पहली जीत थी। टीम का पहला मैच बारिश के कारण बिना टॉस के रद्द हो गया था। नाइजीरियाई टीम पहली बार अंडर-19 महिला विश्व कप में हिस्सा ले रही है, जिसमें उसने न्यूजीलैंड को हराकर शानदार प्रदर्शन किया।

‘एक गेम के लिए वापस आ सकता हूँ…’ फैंस के लिए आई अच्छी खबर, अगर हो गया ये काम, तो T20 में वापसी करेंगे Virat Kohli

Nigeria  vs New Zealand

मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नाइजीरियाई टीम ने 13 ओवर में 65/6 रन बनाए। टीम के लिए लिलियन उडेह ने 1 चौके की मदद से 19 रन और कप्तान लकी पेयटी ने 1 चौके की मदद से 18 रन बनाए। इन दोनों के अलावा टीम का कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सका।

Donald Trump Oath Ceremony: शपथ से पहले सुर्खियों में आईं ट्रंप की बेटी इवांका ट्रम्प | India News

रन चेज में फ्लॉप रही न्यूजीलैंड की टीम

रन चेज के लिए मैदान पर उतरी न्यूजीलैंड की टीम 13 ओवर में 63/6 रन के स्कोर तक ही पहुंच सकी। टीम के लिए अनिका टोड ने 19 रन और कप्तान टैश वेकलिन ने 18 रन बनाए, लेकिन टीम जीत की दहलीज पार नहीं कर सकी। न्यूजीलैंड को जीत के लिए आखिरी 2 ओवर में 17 रन चाहिए थे। कीवी टीम ने 19वें ओवर में 8 रन बनाए। अब आखिरी ओवर यानी आखिरी 6 गेंदों में 9 रन चाहिए थे। यहां से न्यूजीलैंड की टीम सिर्फ 6 रन ही बना सकी और उसे मैच में 2 रन से हार का सामना करना पड़ा।

इन 4 राज्यों से जुड़ने जा रहा है जेवर एयरपोर्ट; दिल्ली-नोएडा, मुंबई जैसे बड़े मेट्रो शहर के लोगों का सफर होगा आसान

Tags:

Nigeria vs New ZealandU19 Womens T20 World Cup 2025

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue