<

जसप्रीत बुमराह को पीटना बच्चों का खेल नहीं! धोनी-विराट भी रहे हैं फेल, इस बल्लेबाज ने मारे हैं सबसे ज्यादा छक्के

Most Sixes Against Jasprit Bumrah: जसप्रीत बुमराह को सबसे मुश्किल गेंदबाजों में माना जाता है, खासकर आईपीएल में. दिलचस्प बात यह है कि अब तक कोई भी बल्लेबाज बुमराह के खिलाफ 10 छक्के नहीं लगा पाया है. आइए जानते हैं किस खिलाड़ी ने बुमराह के खिलाफ अपने करियर में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं.

क्रिकेट की दुनिया में जसप्रीत बुमराह को सबसे खतरनाक गेंदबाजों में से एक माना जाता है. खासकर इंटरनेशनल क्रिकेट और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में उनकी तेज गेंदबाजी, सटीक यॉर्कर और अलग एक्शन की वजह से बड़े-बड़े बल्लेबाज भी उनके सामने आसानी से रन नहीं बना पाते. इसी वजह से एक दिलचस्प आंकड़ा सामने आता है. दरअसल, आज तक कोई भी बल्लेबाज बुमराह के खिलाफ अपने करियर में 10 छक्के नहीं लगा पाया, सिवाय एक खिलाड़ी के, वौ हैं एबी डिविलियर्स.
महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली जैसे दिग्गज बल्लेबाजों ने भी बुमराह का कई बार सामना किया ह. ये दोनों खिलाड़ी बड़े शॉट खेलने के लिए जाने जाते हैं, लेकिन बुमराह के खिलाफ छक्के लगाना इनके लिए भी आसान नहीं रहा. हालांकि, विराट कोहली अपने करियर में बुमराह को 6 छक्के लगा चुके हैं. ये दोनों खिलाड़ी सिर्फ आईपीएल में ही आमने सामने होते हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट में ये दोनों एक ही टीम (भारतीय टीम) के लिए खेलते हैं.

बुमराह बनाम डिविलियर्स

वहीं दूसरी तरफ, एबी डिविलियर्स ने बुमराह के खिलाफ अलग ही अंदाज में बल्लेबाजी की है. उन्होंने अपनी शानदार टाइमिंग और अनोखे शॉट्स की मदद से बुमराह के खिलाफ सबसे ज्यादा 8 छक्के लगाए हैं. यही वजह है कि वह इस मामले में सबसे आगे हैं. एबी डिविलियर्स (एबीडी) ने आईपीएल में जसप्रीत बुमराह के खिलाफ 145.3 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 86 गेंदों पर 125 रन बनाए और इस दौरान केवल तीन बार आउट हुए.

मिस्टर 360 हैं एबी डिविलियर्स

डिविलियर्स को “मिस्टर 360” कहा जाता है, क्योंकि वह मैदान के हर कोने में शॉट खेल सकते थे. उन्होंने बुमराह की मुश्किल गेंदों को भी आसानी से समझा और मौके मिलने पर बड़े शॉट लगाए. यह रिकॉर्ड यह भी दिखाता है कि बुमराह कितने शानदार गेंदबाज हैं. जब धोनी और कोहली जैसे खिलाड़ी भी उनके खिलाफ ज्यादा छक्के नहीं लगा पाते, तो उनकी काबिलियत साफ नजर आती है.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

Delhi Gold Price 10 April: दिल्ली में सोने की चाल ने बढ़ाई बेचैनी! अभी खरीदें या उठाएं बड़ा रिस्क?

Delhi Gold Price Today: शादी का सीजन शुरू हो गया है साथ ही दिल्ली को…

Last Updated: April 10, 2026 10:11:50 IST

Himachal Pradesh Gold Prices 18, 22 and 24 Carat Today: सोने की नई चाल से सस्पेंस! हिमाचल में मुनाफा मिलेगा या पड़ेगा घाटा?

Himachal Pradesh Gold Price Today: वैश्विक परेशान के कारण दुनिया भर में सोने की कीमतों…

Last Updated: April 10, 2026 10:05:26 IST

Madhya Pradesh Gold Prices 18, 22 and 24 Carat Today: गोल्ड मार्केट में सस्पेंस हाई! मध्य प्रदेश में खरीदें अभी या रुकना ही है समझदारी?

Madhya Pradesh Gold Price Today: सोने की कीमतों में आज-कल काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल…

Last Updated: April 10, 2026 09:58:38 IST

Gold Rate Today 10 April 2026: सोना उछला या फिसलेगा? अभी खरीदारी का गोल्डन चांस या बड़ा रिस्क!

Gold Price 24,22,18 Carat Today 10 April 2026: कई सालों से, सोने को सबसे सुरक्षित…

Last Updated: April 10, 2026 09:51:11 IST

पिता का सपना बना बेटे का मिशन… घर छोड़ IPL में बनाई नई पहचान, दिल जीत लेगी मुकुल चौधरी की स्टोरी

Who is Mukul Choudhary: राजस्थान के युवा बल्लेबाज विकेटकीपर मुकुल चौधरी आईपीएल में एक नई…

Last Updated: April 10, 2026 09:47:19 IST