<

सचिन तेंदुलकर या विराट कोहली नहीं… ये है भारत का सबसे अमीर क्रिकेटर, 70000 करोड़ की नेटवर्थ

सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली या एमएस धोनी जैसे दिग्गजों ने अपने शानदार करियर के साथ-साथ ब्रांड एंडोर्समेंट और बिजनेस से भी खूब कमाई की है. लेकिन ये भारत के सबसे अमीर क्रिकेटरों की लिस्ट में शुमार नहीं हैं.

भारत में क्रिकेटरों की कमाई की चर्चा होती है तो सबसे पहले लोगों के मन में सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली या एमएस धोनी जैसे दिग्गजों के नाम आते हैं. इन खिलाड़ियों ने अपने शानदार करियर के साथ-साथ ब्रांड एंडोर्समेंट और बिजनेस से भी खूब कमाई की है. लेकिन अगर बात सबसे अमीर भारतीय क्रिकेटर की करें तो यह नाम थोड़ा चौंकाने वाला हो सकता है. दरअसल यह रिकॉर्ड किसी स्टार इंटरनेशनल खिलाड़ी के पास नहीं बल्कि रणजी खेलने वाले आर्यमान बिरला के नाम जुड़ा है.
आर्यमान बिरला देश के बड़े उद्योगपति कुमार मंगलम बिरला के बेटे हैं, जो आदित्य बिरला ग्रुप के चेयरमैन हैं. आदित्य बिरला ग्रुप भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के बड़े बिजनेस समूहों में गिना जाता है. यही वजह है कि आर्यमान का नाम बेहद समृद्ध परिवार से जुड़ा हुआ है और उनकी पारिवारिक संपत्ति हजारों करोड़ रुपये में आंकी जाती है. रिपोर्ट के अनुसार आर्यमान की संपत्ति कुल 70000 करोड़ के आस पास है.

रणजी में एमपी के लिए खेलें

क्रिकेट के मैदान पर आर्यमान बिरला ने मध्य प्रदेश की ओर से घरेलू क्रिकेट खेला है. वह बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और अपने करियर की शुरुआत उन्होंने रणजी ट्रॉफी से की थी. साल 2017 में उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया और इसके बाद लिस्ट-ए और टी20 मुकाबलों में भी मध्य प्रदेश की टीम का हिस्सा बने. आईपीएल में भी आर्यमान का नाम चर्चा में आया था. 2018 की नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया था. हालांकि उस सीजन में उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला, लेकिन टीम के साथ जुड़े रहने से उन्हें बड़े खिलाड़ियों के साथ सीखने का अनुभव मिला.

क्रिकेट से लिया ब्रेक

2019 में आर्यमान बिरला ने मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए क्रिकेट से ब्रेक लेने का फैसला किया था. उस समय उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी साझा की थी कि वह कुछ समय अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहते हैं. क्रिकेट के अलावा आर्यमान बिजनेस से भी जुड़े हुए हैं और परिवार के कारोबार में दिलचस्पी लेते हैं.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

UP Congress President: रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस चीफ, इमरान मसूद को मिला अहम पद

UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…

Last Updated: October 2, 2026 23:19:52 IST

परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, राजा वड़िंग की जगह संभाली कमान, जानें कौन हैं

Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…

Last Updated: October 2, 2026 22:16:52 IST

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान फाइनल से पहले कानितकर ने खोला 1998 का चैप्टर, बोले- निर्णायक पल जीतने होंगे

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान के एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के…

Last Updated: October 2, 2026 22:01:48 IST

Muzaffarnagar News: कॉलेज जा रही छात्रा को युवक ने घेरा, धक्का देकर किया हमला, CCTV में कैद घटना

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट…

Last Updated: October 2, 2026 20:59:48 IST

फैन समझकर कार का शीशा नीचे किया, फिर गाली-गलौज का आरोप, सौरव जोशी ने किया कार का पीछा

Sourav Joshi Haldwani: हल्द्वानी में मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी ने दावा किया है कि पत्नी…

Last Updated: October 2, 2026 20:29:16 IST

Kerala News: शादीशुदा पुरुष के साथ लॉज में ठहरी थी युवती, पत्नी ने ट्रैक की लोकेशन, ‘फर्जी पुलिस’ भेजकर कराया महिला के साथ दुष्कर्म

पुलिस ने आरोपी की पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर आरोप…

Last Updated: October 2, 2026 20:28:23 IST