<

उसके चाचा की टीम है क्या, टीम सेलेक्शन पर भड़का पाकिस्तानी क्रिकेटर, बोला- बाबर आजम दिमाग से फिट नहीं है…

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने बाबर आजम को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि बाबर आजम शारीरिक नहीं बल्कि मानसिक रूप से अनफिट हैं और टीम सेलेक्शन पर भी सवाल उठाए.

नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम को लेकर पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर  बासित अली ने बड़ा और विवादित बयान दिया है. बासित अली का कहना है कि बाबर आज़म किसी शारीरिक चोट की वजह से टीम से बाहर नहीं हैं, बल्कि वह इस समय मानसिक रूप (दिमाग से फिट नहीं) से फिट नहीं हैं. उनके इस बयान के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में नई बहस शुरू हो गई है.
बासित अली ने अपने यूट्यूब चैनल पर बातचीत करते हुए कहा कि बाबर आज़म की बल्लेबाजी और फिटनेस देखकर ऐसा नहीं लगता कि उन्हें कोई शारीरिक समस्या है. उन्होंने कहा, “बाबर आज़म मानसिक रूप से अनफिट हैं, फिजिकली नहीं.”  अली ने पाकिस्तान टीम के व्हाइट-बॉल हेड कोच माइक हेसन पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि टीम चयन का इतना बड़ा अधिकार कोच को देना सही फैसला नहीं है. बासित ने तंज कसते हुए कहा, “वह कौन होते हैं 15 खिलाड़ियों की टीम चुनने वाले? क्या यह उनके चाचा की टीम है.”

माइक हेसन पर भड़के

उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट के हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर आकिब जावेद की भूमिका पर भी सवाल उठाए. बासित के अनुसार टीम चयन में कोच को इतनी ताकत देने की जिम्मेदारी आक़िब जावेद की भी है, जिसकी वजह से टीम में अस्थिरता बढ़ी है. बासित अली ने यह भी कहा कि अगर पाकिस्तान टीम आने वाले मैचों में खराब प्रदर्शन करती है तो कोच माइक हेसन की कुर्सी भी खतरे में पड़ सकती है. उनका मानना है कि लगातार खराब फैसलों से टीम का माहौल प्रभावित हो रहा है.

बाबर आजम को लेकर क्या बोले

गौरतलब है कि बाबर आज़म पाकिस्तान के सबसे सफल बल्लेबाजों में गिने जाते हैं और तीनों फॉर्मेट में उनके नाम कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज हैं. ऐसे में उनके मानसिक रूप से अनफिट होने वाला बयान पाकिस्तान क्रिकेट में चल रही अंदरूनी समस्याओं की ओर भी इशारा करता है. पूर्व क्रिकेटर का मानना है कि बाबर आज़म को बल्लेबाजी क्रम में बदलाव का भी नुकसान हुआ है. जब से उन्हें ओपनिंग या टॉप ऑर्डर की जगह अलग पोजीशन पर भेजा गया, तब से उनका खेल पहले जैसा नहीं दिख रहा.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

आसमान में 1000 किलोमीटर तक छाया अंधेरा, दिल्ली-एनसीआर समेत इन राज्यों में आफत बनकर बरसेगी बारिश

Delhi NCR Rain Forecast: भारत और पाकिस्तान की सीमा के पास करीब 1000 किलोमीटर तक…

Last Updated: April 4, 2026 20:19:00 IST

आखिरकार आ ही गई अमेरिका से वो खबर, जिसका भारत को था बेसब्री से इंतजार, अब दूर होगी ये बड़ी टेंशन

India US Defence News: HAL के चेयरमैन डी.के. सुनील ने कहा कि 'तेजस मार्क 1A'…

Last Updated: April 4, 2026 20:01:26 IST

बड़े दिलवाले सलमान खान! हार्ट ट्रांसप्लांट से पहले फैन का बने सहारा, फोन पर दो घंटे की बात

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अपने सेवाभाव के लिए जाने जाते हैं. हाल ही में एक…

Last Updated: April 4, 2026 19:42:57 IST

समीर रिजवी का बल्ला उगल रहा आग, 70 के बाद 90 रनों की पारी खेली; लगातार 2 मैचों में जीता POTM अवार्ड

Sameer Rizvi: इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज समीर रिजवी का शानदार प्रदर्शन…

Last Updated: April 4, 2026 19:41:31 IST

Ayodhya Manuscript Discovery: अयोध्या में अनोखी प्राचीन धरोहर! 200 साल पुरानी पांडुलिपी में मिली रामायण

Ancient Devanagari script in Ayodhya: अंतर्राष्ट्रीय राम कथा संग्रहालय के निदेशक संजीव कुमार सिंह ने…

Last Updated: April 4, 2026 19:36:22 IST

न करें जल्दबाजी… पेट्रोल-डीजल और LPG पर सरकार की अपील, बढ़ती चर्चाओं पर न दें ध्यान

होर्मुज टेंशन के बीच पेट्रोल, डीजल और गैस की किल्लत की खबरें लोगों के बीच…

Last Updated: April 4, 2026 19:08:35 IST