Live
Search
Home > क्रिकेट > ‘मुझे अबॉर्शन के लिए मजबूर किया, मुझे धमकियां दी…’ पूर्व क्रिकेटर की Ex वाइफ ने मांगा इंसाफ, क्या है पूरा मामला

‘मुझे अबॉर्शन के लिए मजबूर किया, मुझे धमकियां दी…’ पूर्व क्रिकेटर की Ex वाइफ ने मांगा इंसाफ, क्या है पूरा मामला

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर इमाद वसीम की पूर्व पत्नी सानिया अशफाक ने कथित व्हाट्सएप चैट साझा कर गंभीर आरोप लगाए हैं और मोहसिन नकवी से हस्तक्षेप की मांग की है.

Written By: Satyam Sengar
Last Updated: 2026-02-19 17:00:14

Mobile Ads 1x1
पाकिस्तान क्रिकेट जगत एक नए विवाद की वजह से सुर्खियों में है. पूर्व ऑलराउंडर इमाद वसीम की लाइफ से जुड़ा मामला अब सार्वजनिक बहस का विषय बन गया है. उनकी पूर्व पत्नी सानिया असफाक ने सोशल मीडिया पर कुछ कथित व्हाट्सएप चैट साझा करते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं, जिससे खेल जगत में हलचल मच गई है.
 
सानिया अशफाक ने अपने पोस्ट में दावा किया कि उन्हें रिश्ते के दौरान मानसिक और भावनात्मक दबाव का सामना करना पड़ा. उन्होंने कुछ स्क्रीनशॉट साझा किए, जिनके जरिए उन्होंने अपनी पीड़ा को सार्वजनिक किया. उनके मुताबिक, कठिन समय में उन्हें सहयोग के बजाय कानूनी कार्रवाई की धमकियां दी गईं. उन्होंने कहा, “बहुत हिम्मत के साथ, मैं यह वीडियो रिकॉर्ड कर रही हूं क्योंकि मैं न सिर्फ़ अपने बच्चों के लिए सच चाहती हूं बल्कि इंसाफ़ भी चाहती हूं. दिसंबर 2023 में, मुझे अबॉर्शन करवाने के लिए मजबूर किया गया. यह मेरी मर्ज़ी नहीं थी, और इससे मुझे बहुत ज़्यादा शारीरिक और इमोशनल ट्रॉमा हुआ.” 

View this post on Instagram

A post shared by Shoaib Shahid Rajput (@what_shoaib_saw)



 

सोशल मीडिया पर मिला जुला रिएक्शन

इन दावों के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं. कुछ लोग सानिया के समर्थन में खड़े नजर आए, तो कुछ ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की. हालांकि, इन चैट्स की  पुष्टि अभी तक नहीं हुई है और पूरा सच सामने आना बाकी है.
 

PCB चेयरमैन से हस्तक्षेप की मांग

सानिया ने इस मामले में पाकिस्तान क्रिकेट प्रशासन से दखल देने की अपील की है. उन्होंने विशेष रूप से चेयरमैन मोहसिन नकवी से न्याय की गुहार लगाई और निष्पक्ष जांच की मांग की. यह विवाद ऐसे समय पर सामने आया है जब इमाद वसीम ने हाल ही में अपनी दूसरी शादी की जानकारी साझा की थी. इस घटनाक्रम ने पूरे मामले को और संवेदनशील बना दिया है. फिलहाल इमाद वसीम की ओर से इन आरोपों पर विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. 

MORE NEWS

Home > क्रिकेट > ‘मुझे अबॉर्शन के लिए मजबूर किया, मुझे धमकियां दी…’ पूर्व क्रिकेटर की Ex वाइफ ने मांगा इंसाफ, क्या है पूरा मामला

Written By: Satyam Sengar
Last Updated: 2026-02-19 17:00:14

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS