Allah Mohammad Ghazanfar: काबुल में हुए भीषण हमले के बाद अफगानिस्तान में मातम का माहौल है. मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी और अफगान क्रिकेटर गजनफर ने भारत से बड़ी मदद मांगी है. क्या है पूरी खबर?
Allah Ghaznafar: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार की देर रात एक भयानक हादसा हुआ. अफगान अधिकारियों के मुताबिक, पाकिस्तानी हवाई हमले ने काबुल के एक बड़े नशामुक्ति केंद्र को निशाना बनाया गया. इस हमले में करीब 400 लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं.
यह हमला रात करीब 9 बजे हुआ, जब 2000 बिस्तरों वाला यह केंद्र मरीजों से भरा था. धमाके के बाद वहां भीषण आग लग गई. राहत और बचाव दल रात भर मलबे में दबे लोगों को तलाशते रहे. जहां अफगानिस्तान इसे बेगुनाह लोगों पर हमला बता रहा है, वहीं पाकिस्तान का कहना है कि उन्होंने सिर्फ ‘आतंकी ठिकानों’ को निशाना बनाया है.
इस दुखद घड़ी में अफगानिस्तान के उभरते सितारे और IPL 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले अल्लाह मोहम्मद गजनफर ने भावुक अपील की है. ‘वहां वे लोग थे जिनके पास इलाज के पैसे तक नहीं थे. उन्हें निशाना बनाना किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. अगर इतिहास ने खुद को दोहराया तो यह पाकिस्तान के लिए बहुत बुरा होगा.’ गजनफर ने भारत को अफगानिस्तान का सच्चा दोस्त बताते हुए कहा कि भारत को इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए ताकि भविष्य में ऐसे मासूमों की जान न जाए.
अफगानिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर राशिद खान ने इसे युद्ध अपराध करार दिया, वहीं मोहम्मद नबी ने कहा कि एक अस्पताल जैसे मेडिकल सेंटर पर हमला करना लोगों की आखिरी उम्मीद को खत्म करने जैसा है.
Mangaluru student kidnapping case: कर्नाटक के मंगलुरु स्थित कनाचूर मेडिकल कॉलेज परिसर से एक बालिग…
Haryana News: छात्रा ने आरोप लगाया कि पहली बार 1 अगस्त की रात करीब साढ़े…
Army Driver Challan: असम के जोरहाट में सीट बेल्ट नहीं लगाने पर सेना के चालक…
Uttarakhand Crime News: पुलिस के अनुसार, संजय कुमार ने वर्ष 2024 में सीआरपीएफ से वीआरएस लिया…
CM Yogi Mother Death: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के शुक्रवार…
Aishwarya Rai Bodyguard: अभिनेता और बॉडीबिल्डर केतन कराडे ने दावा किया है कि करीब 20…