<

पाकिस्तान की T20 टीम से बाबर-रिजवान का कटा पत्ता, शाहीन भी हुए बाहर; स्टार ऑलराउंडर की वापसी

Pak vs SL T20 Series: श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान की स्क्वाड की घोषणा की जा चुकी है. इस स्क्वाड में बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और शाहीन अफरीदी जैसे स्टार खिलाड़ियों का नाम शामिल नहीं है.

Pak vs SL T20 Series: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी PCB ने श्रीलंका के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के लिए स्क्वाड का एलान किया है. PCB ने कप्तान सलमान अली आगा की अगुवाई में 15 खिलाड़ियों का चयन किया है. पाकिस्तान टीम श्रीलंका दौरे पर जाने वाली है, जहां पर वह 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी. इन तीनों मुकाबलों में सलमान आगा पाकिस्तानी टीम की कमान संभालेंगे. हैरानी वाली बात यह है कि पाकिस्तान की इस टी20 स्क्वाड में कई अनुभवी खिलाड़ियों को शामिल नहीं किया गया है. इनमें बल्लेबाज बाबर आजम, पूर्व कप्तान मोहम्मद रिजवान, तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ के नाम शामिल हैं.
इन खिलाड़ियों को 15 सदस्यीय स्क्वाड में जगह नहीं मिली है. बताया जा रहा है कि बाबर, अफरीदी और रऊफ बिग बैश लीग (BBL) में खेल रहे हैं, जिसके चलते उन्हें चयन से बाहर रखा गया है. हालांकि इसी लीग में खेल रहे एक स्टार खिलाड़ी की टीम में वापसी हुई है. ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या बाबर आजम, रिजवान, अफरीदी और हारिस रऊफ अगले साल टी20 वर्ल्ड कप में नजर नहीं आएंगे.

शादाब खान की टीम में वापसी

श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तानी टीम में ऑलराउंडर शादाब खान को शामिल किया गया है. 27 साल के शादाब खान ने इस साल कंधे की सर्जरी कराई थी. इसके बाद वह नेशनल क्रिकेट एकेडमी में रिहैब कर रहे थे, हालांकि अब वह पूरी तरह फिट हो चुके हैं. फिलहाल वह सिडनी थंडर के लिए बिग बैश लीग (BBL) में खेल रहे हैं. PCB ने शादाब खान पर भरोसा जताते हुए उन्हें टीम में शामिल किया है. इस सीरीज में पाकिस्तानी टीम टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी बेंच स्ट्रेंथ और नए कॉम्बिनेशन अपनाएगी.
बता दें कि पाकिस्तानी टीम जनवरी के पहले हफ्ते में श्रीलंका के लिए रवाना होगी. पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच 7, 9 और 11 जनवरी टी20 मुकाबले खेले जाएंगे. ये सभी मुकाबले दांबुला के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (RDICS) में खेले जाएंगे.

बाबर आजम का खराब प्रदर्शन जारी

पाकिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम अपना खराब फॉर्म से जूझते दिखाई दे रहे हैं. उनका खराब प्रदर्शन लंबे समय से जारी है. बाबर ने BBL में सिडनी सिक्सर्स की तरफ से खेलते हुए 110 के स्ट्राइक रेट से 4 मैचों में सिर्फ 71 रन बनाए हैं. इसके अलावा इस साल में बाबर आजम ने पाकिस्तान की तरफ से कुल 8 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले, जिसमें 114.44 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 206 रन बना सके.

शाहीन अफरीदी भी बेअसर

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी भी खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं. मौजूदा समय में अफरीदी बीबीएल में खेल रहे हैं, जहां पर वो ब्रिस्बेन हीट का हिस्सा हैं. अभी तक अफरीदी ने BBL में सिर्फ 2 विकेट चटकाए हैं, जबकि खूब रन लुटाए हैं.

श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम

सलमान अली आगा (कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमां, ख्वाजा नफे (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान (विकेटकीपर), सैम अयूब, शादाब खान, उस्मान खान (विकेटकीपर) और उस्मान तारिक.
Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Mr Faisu Wife Tanya: कौन हैं Mr. Faisu की खूबसूरत बेगम तान्या? मदीना में रचाया निकाह, पहली तस्वीरें देख फैंस बोले- ‘माशाअल्लाह’

Mr Faisu Wife Tanya: सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैसु यानी फैसल शेख ने सऊदी अरब…

Last Updated: October 11, 2026 09:17:40 IST

Ram Mandir Prasad: रामलला का प्रसाद कितना शुद्ध? FSSAI की जांच में मिले 103 अंक, जानें पूरी रिपोर्ट

Ram Mandir Prasad: अयोध्या के राम मंदिर को प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता के लिए…

Last Updated: October 11, 2026 09:03:10 IST

Riyadh Airport Attack: रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का कहर! अमेरिकी समेत 12 की मौत, 300 से ज्यादा घायल; दहला उठा सऊदी अरब

Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…

Last Updated: October 11, 2026 08:21:14 IST

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें अपने शहर में आज क्या है भाव?

Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…

Last Updated: October 11, 2026 07:40:20 IST

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली के इन रास्तों पर आज भी लग सकता है लंबा जाम! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…

Last Updated: October 11, 2026 07:16:34 IST