यश स्टारर फिल्म टॉक्सिक से हुमा कुरैशी का फर्स्ट लुक सामने आया है. इसमें वे ब्लैक ड्रेस में नजर आ रही हैं. आइए जानते हैं फिल्म स्टोरी से लेकर रिलीज डेट और रिलीज डेट तक.
Huma Quereshi as Elizabeth
Huma Quereshi: सुपरस्टार यश की कन्नड़ एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘टॉक्सिक’ अगले साल 2026 में रिलीज होने वाली है. इसके लिए मेकर्स एक-एक कर फिल्म के कई पोस्टर्स ारी कर चुके हैं. हाल ही में टॉक्सिक फिल्म से कियारा आडवाणी के ‘हार्ले क्विन’ का स्टाइलिस्ट लुक रिवील हुआ था. अब फिल्म मेकर्स ने हुमा कुरैशी का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है. फिल्म में वे एलिजाबेथ का किरदार निभा रही हैं.
इस फिल्म में हुमा कुरैशी के लुक को पसंद किया जा रहा है. हुमा कुरैशी ने पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि फिल्म से एलिजाबेथ के रूप में हुमा कुरेशी पेश हैं. बड़ों के- लिए एक जहरीली फेयरी टेल. जानकारी के लिए बता दें कि केवीएन प्रोडक्शन्स के बैनर तले वेंकट. के. नारायण और यश की बनाई गई फिल्म ‘टॉक्सिक- द फेयरीटेल फॉर ग्रोनअप्स’ को ईद, उगादी और गुड़ी पड़वा से सजे वीकेंड पर रिलीज किया जाएगा. ये फिल्म 19 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली है.
पहले लुक के इस पोस्टर में हुमा कुरैशी अपने किरदार एलिजाबेथ के रूप में एक खूबसूरत काले गाउन में नजर आ रही हैं. बैकग्राउंड में कब्रिस्तान नजर आ रहा है, जिसमें कब्रों और एक देवदूत की मूर्ति दिख रही हैं. ये एक डरावने माहौल के तड़के का अंदेशा दे रहा है. फिल्म के हुमा कुरैशी वाली पोस्ट पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं.
सोशल मीडिया यूजर्स इसे हॉलीवुड वाइब्स बता रहे हैं. एक यूजर ने कहा कि ये हॉलीवुड वाइब दे रहा है. दूसरे ने लिखा कि पोस्टर में हुमा कमाल लग रही हैं. वहीं एक अन्य यूजर ने ‘टॉक्सिक’ के सभी पोस्टर्स की तारीफ करते हुए इसे ‘हाई लेवल सिनेमा’ बताया. वहीं एक अन्य यूजर ने यश की तारीफ की. एक अन्य यूजर ने यश की इस फिल्म के हर पोस्टर के लिए कहा कि ये पोस्टर्स हॉलीवुड के मानकों पर खरा उतरता है और हाई लेवल इंटरनेशनल सिनेमा दिखा रहा है.
फिल्म टॉक्सिक का निर्देशन फिल्म फेस्टिवल सर्किट की चहेती गीतु मोहनदास (मूथोन) ने किया. इस फिल्म को कन्नड़ सिनेमा का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट बताया जा रहा है. यश और मोहनदास की लिखी टॉक्सिक पहली ऐसी भारतीय फिल्म है, जिसकी शूटिंग अंग्रेजी और कन्नड़ में एक साथ की गई है. इसका हिंदी, तेलुगू, तमिल, मलयालम जैसी तमाम भाषाओं में डब वर्जन भी बनाए जाएंगे.
बता दें कि यश की आने वाली फिल्म टॉक्सिक यश की आने वाली फिल्म ‘टॉक्सिक’ गोवा के ड्रग माफिया पर आधारित एक पीरियड गैंगस्टर ड्रामा है. इस फिल्म में यश एक पावरफुल कैरेक्टर में नजर आने वाले हैं. वे 195-1980 के दौर के ‘अतीत के जहर’ और सत्ता के लालच से जूझता है. वहीं यश, कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया, टोविनो थॉमस और अक्षय ओबेरॉय जैसे कलाकार भी मेन लीड रोल में हैं. फिल्म में नयनतारा यश की बहन का किरदार कर रही है और हुमा कुरैशी मुख्य विलेन के रोल में नजर आएंगी.
Meerut Crime News: मेरठ में भतीजे ने भाभी को नशीला खाना खिलाकर बेहोश किया, अश्लील…
Indore Rehab Center Chaos: इंदौर के पहचान नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने फांसी लगाकर…
Caught In CCTV : महिला से मसाज करवा रहा पति आराम से लेटा था, तभी…
Sara Ali Khan Kedarnath Controversy: सारा अली खान के केदारनाथ मंदिर में पूजा करने पर…
Azam Khan Into ED Custody: जमानत मिलने के बाद रामपुर जेल से रिहा होते ही…
Shraddha kapoor eetha film: श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईठा’ को लेकर निर्देशक लक्ष्मण उतेकर…