<

होटल में गंदा खेल! पाकिस्तानी क्रिकेटर की शर्मनाक हरकत आई सामने, श्रीलंका में महिला स्टाफ की चीखें सुनकर दौड़े लोग!

श्रीलंका दौरे पर पाकिस्तानी खिलाड़ी की शर्मनाक करतूत! होटल स्टाफ से बदतमीजी के बाद PCB ले सकता है कड़ा एक्शन. जानें क्या है पूरा विवाद और कौन है वो खिलाड़ी...

Pakistan Cricket Controversy: जले पर नमक छिड़कने वाली बात यह है कि श्रीलंका के कैंडी में ठहरे एक पाकिस्तानी खिलाड़ी पर वहां के होटल की महिला स्टाफ के साथ बदतमीजी करने का आरोप लगा है. ‘टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस हरकत के लिए टीम मैनेजर ने खिलाड़ी पर जुर्माना भी लगाया है. यह घटना श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान के आखिरी सुपर-8 मैच से ठीक पहले हुई, जिसकी चर्चा आजकल पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और टीम के गलियारों में दबी जुबान में हो रही है. 

हाउसकीपिंग स्टाफ की महिला के साथ गलत व्यवहार

सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है, ‘मैच से पहले पाकिस्तान टीम के एक खिलाड़ी ने हाउसकीपिंग स्टाफ की महिला के साथ गलत व्यवहार किया. जब महिला चिल्लाई और मदद मांगी, तो होटल के लोग वहां पहुंचे और उन्होंने इस मामले की शिकायत पाकिस्तानी टीम के मैनेजर नावेद चीमा से की.’

नावेद चीमा ने खिलाड़ी की तरफ से माफी मांगी

खबर है कि ‘गोल्डन क्राउन होटल’ का मैनेजमेंट इस मामले में कड़ी कार्रवाई चाहता था, लेकिन नावेद चीमा ने खिलाड़ी की तरफ से माफी मांग ली और उस पर जुर्माना लगाकर मामला शांत कराया.  हालांकि पाकिस्तान ने वह मैच 5 रन से जीत लिया था, लेकिन नेट रन-रेट कम होने की वजह से टीम सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सकी और रविवार-सोमवार को टुकड़ों में वतन वापस लौट गई. अब खबर है कि उस खिलाड़ी को PCB की अनुशासन समिति के सामने पेश होना पड़ सकता है, जहां उसे और कड़ी सजा मिल सकती है।

हैदर अली को रेप के आरोप में मैनचेस्टर पुलिस ने गिरफ्तार किया

रिपोर्ट में यह भी जिक्र किया गया है कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों और स्टाफ का विदेशी दौरों पर बदतमीजी का पुराना इतिहास रहा है. पिछले साल इंग्लैंड दौरे पर युवा बल्लेबाज हैदर अली को रेप के आरोप में मैनचेस्टर पुलिस ने गिरफ्तार किया था. हालांकि, सबूतों की कमी की वजह से अदालत ने उन्हें छोड़ दिया. कुछ साल पहले मलेशिया दौरे पर भी टीम के मसाजर मलंग अली पर एक महिला स्टाफ के साथ बदसलूकी करने के आरोप में जुर्माना लगाया गया था.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

IND VS WI: दूसरे मुकाबले से पहले बैड न्यूज,जिस पर था टीम को नाज, वहीं स्टार खिलाड़ी टीम से बाहर; सदमे में फैंस

IND VS WI: तिरुवनंतपुरम मैच में वेस्टइंडीज को पहले बैटिंग करने का न्योता मिला. ग्रीव्स,…

Last Updated: September 30, 2026 09:03:00 IST

World Cup 2027: कब खेला जाएगा भारत और पाकिस्तान विश्व कप मुकाबला? इस दिन जारी होगा वर्ल्ड कप का शेड्यूल; नोट कर लें डेट

World Cup 2027 Schedule: 2027 वर्ल्ड कप ODI शेड्यूल की तारीखों का खुलासा किया गया…

Last Updated: September 30, 2026 08:50:49 IST

गधे ने कर ली Nursing? MP में जारी हुआ सर्टिफिकेट, पिता के कॉलम में लिखा ‘डंकी फादर’

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश नर्सेज रजिस्ट्रेशन काउंसिल की ऑनलाइन प्रक्रिया पर सवाल उठे, जब गधे…

Last Updated: September 30, 2026 08:28:45 IST

Asian Games 2026 में भारत को मिला सातवां गोल्ड, चीन को हराकर बेटियों ने रचा इतिहास; वर्ल्ड रिकॉर्ड भी किया अपने नाम

Asian Games 2026 India Gold Medal in Archery:भारत की चिकिता, प्रीतिका और ज्योति ने मिलकर…

Last Updated: September 30, 2026 08:22:38 IST

The Vvaan Box Office Collection: छठी मैया का दिखा असर? The Vvaan की कमाई ने अचानक पकड़ी रफ्तार, आंकड़े कर देंगे हैरान!

The Vvaan Box Office Collection: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की 'द वन' ने बॉक्स…

Last Updated: September 30, 2026 08:03:57 IST