Kerala DA hike: केरल सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA 2% बढ़ाकर 37% किया. बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से प्रभावी, भुगतान नवंबर से होगा. बकाया राशि पर अलग आदेश आएगा.
Kerala DA hike
वित्त विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएगी, लेकिन इसका भुगतान 1 नवंबर 2026 से लागू होगा. बढ़ा हुआ डीए अक्टूबर के वेतन के साथ दिया जाएगा, जिसका वितरण नवंबर में होगा. वहीं पेंशनर्स को संशोधित महंगाई राहत (DR) का भुगतान नवंबर 2026 की पेंशन के साथ मिलेगा. सरकार ने साफ किया है कि 1 जनवरी 2026 से बकाया राशि को लेकर अलग से आदेश जारी किया जाएगा.
डीए बढ़ोतरी से राज्य सरकार पर हर महीने 96 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च आएगा. आदेश में कहा गया है कि स्थानीय निकायों और नगरपालिकाओं को इसका अतिरिक्त खर्च अपने खुद के कोष से वहन करना होगा.
कर्मचारी संगठन लंबे समय से डीए बढ़ोतरी की मांग कर रहे थे. इससे पहले फरवरी 2026 में सरकार ने डीए और डीआर को 25% से बढ़ाकर 35% किया था. अब 9 महीने बाद फिर से 2% की बढ़ोतरी की गई है.
ये भी पढ़ें: 8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 22 अक्टूबर को बढ़ेगी सैलरी? जानिए कितनी बढ़ेगी पेंशन
KSRTC जैसे पब्लिक सेक्टर निगम और अपने खुद के वेतन स्ट्रक्चर वाले निगमों के कर्मचारी इस बढ़ोतरी के दायरे में नहीं आएंगे. यह लाभ सिर्फ सीधे तौर पर राज्य सरकार के DA नियमों से जुड़े कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए है.
Love Gill-Scout Viral Video: बिग बॉस 20 में लव गिल और स्काउट ओपी के भाई-बहन…
पारूल विश्वविद्यालय नव रात्रि 2026 में सांस्कृतिक समारोह का आयोजन वडोदरा (गुजरात) [भारत], 19 अक्टूबर:…
Kim Jong Un Death News Fact Check: किम जोंग उन की मौत की अफवाहों के…
Virender Sehwag Birthday: वीरेंद्र सहवाग ने खराब वनडे डेब्यू के बाद शानदार वापसी की. जानिए…
पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…
चुनिंदा मॉडल्स पर 26% तक का कैशबैक, ₹888 से शुरू होने वाली EMI, जीरो डाउन…