<
Categories: मनोरंजन

Love Gill-Scout Viral Video: ‘बहन’ से स्काउट को हुआ प्यार! पैर से लेकर कंधे तक दे रहे मसाज; बैड पर नजदीकियां देख भड़के लोग

Love Gill-Scout Viral Video: बिग बॉस 20 में लव गिल और स्काउट ओपी के भाई-बहन के रिश्ते को लेकर विवाद बढ़ गया है. नए प्रोमो में स्काउट और यंग की दोस्ती में दरार दिख रही है.

Love Gill-Scout Viral Video: बिग बॉस 20 के घर में लव गिल और स्काउट ओपी के रिश्ते को लेकर विवाद बढ़ता नजर आ रहा है. शो के नए प्रोमो में स्काउट, लव को पैरों की मसाज देते दिखाई दिए. इस दौरान दोनों की नजदीकियों के बीच यंग डीएसए और स्काउट की दोस्ती में भी दरार पड़ती दिखी. प्रोमो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इस सीन को लेकर चर्चा तेज हो गई है.

स्काउट ने लव को पैरों की मसाज देकर किया पैंपर

शो के प्रोमो के मुताबिक, इस हफ्ते स्काउट घर के कैप्टन हैं. वह लव गिल को किचन की ड्यूटी करने के लिए कहते हैं, लेकिन लव काम करने से मना कर देती हैं. इसके बाद स्काउट उन्हें मनाने लगते हैं. प्रोमो में लव अपने बेड पर बैठी नजर आती हैं, जबकि स्काउट उन्हें ड्यूटी के लिए मनाते हुए पैरों की मसाज देते दिखाई देते हैं. इसी दौरान यंग डीएसए वहां पहुंच जाते हैं. इसके बाद स्काउट लव की जगह यंग को ड्यूटी दे देते हैं. यही बात यंग को पसंद नहीं आती और मामला बहस तक पहुंच जाता है.

लव की वजह से स्काउट और यंग की दोस्ती में दरार?

प्रोमो में यंग डीएसए स्काउट से नाराजगी जताते दिखाई देते हैं. उनका कहना है कि स्काउट उनके आत्मसम्मान को ठेस पहुंचा रहे हैं और लव के सामने उन्हें कमतर दिखा रहे हैं. यंग सवाल उठाते हैं कि जब लव काफी देर तक ड्यूटी करने के लिए तैयार नहीं हुईं, तो आखिर उन्हें ही काम क्यों सौंप दिया गया? इस बातचीत से दोनों के बीच तनाव बढ़ता दिखाई देता है. बाद में यंग इस मामले पर आम्रपाली से भी बात करते हैं. आम्रपाली उन्हें सलाह देती हैं कि अगर दो लोग एक-दूसरे के साथ खुश हैं, तो उनके बीच बैठकर खुद को परेशान करने का कोई मतलब नहीं है.

वायरल प्रोमो डिलीट होने पर उठे सवाल

रिपोर्ट के मुताबिक, प्रोमो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद कुछ यूजर्स ने इसे स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी को टैग करना शुरू कर दिया. हालांकि, बाद में जियो हॉटस्टार रियलिटी के आधिकारिक पेज से प्रोमो हटाए जाने की खबर सामने आई. प्रोमो हटाने की वजह को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठाए जा रहे हैं. फिलहाल, इसे हटाए जाने के पीछे की आधिकारिक वजह स्पष्ट नहीं है.

ये भी पढ़ें:  Tiger Shroff Firing Case: कैलिफोर्निया से कौन चला रहा था पूरा खूनी खेल? 34 हजार की दी सुपारी, फरार होने का प्लान भी था तैयार

सोशल मीडिया पर स्काउट और लव को लेकर चर्चा

लव और स्काउट की नजदीकियों को लेकर दर्शकों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. कुछ यूजर्स उनके व्यवहार पर सवाल उठा रहे हैं, जबकि कुछ लोग पूरे मामले को शो के संदर्भ में देखने की बात कह रहे हैं. अब देखना होगा कि आने वाले एपिसोड में स्काउट और यंग के बीच तनाव किस दिशा में जाता है और लव गिल इस विवाद पर क्या प्रतिक्रिया देती हैं. फिलहाल, इस पूरे मामले ने बिग बॉस 20 के दर्शकों के बीच नई बहस छेड़ दी है.

ये भी पढ़ें: Salman Khan घमंडी…लॉरेंस हमारा हीरो, बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दी भाईजान को चेतावनी; बोलें – ‘मांफी मांगे वरना’

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

बेटी की शादी में करोड़ों की कार देंगे अनंत सिंह, बेटे को भी मिलेगी BMW; घुड़दौड़ के विजेता को भी देंगे Thar

Anant Singh Daughter Wedding: बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह…

Last Updated: November 9, 2026 15:52:36 IST

Coca-Cola के IPO में निवेश का मौका, लेकिन एक बड़ा पेंच! कंपनी नए शेयर जारी नहीं करेगी, पूरा इश्यू होगा OFS

Coca-Cola की पैरेंट कंपनी HCCH ने IPO के लिए SEBI में DRHP दाखिल किया. इश्यू…

Last Updated: November 9, 2026 15:52:55 IST

Kal Ka Rashifal 10 November 2026: मंगलवार को इन राशियों को मिल सकता है लाभ, पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल

Kal Ka Rashifal 10 November 2026: मंगलवार को मेष से मीन तक सभी 12 राशियों…

Last Updated: November 9, 2026 15:36:13 IST

Anirudh-Kavya Maran Wedding: रजनीकांत से एमके स्टालिन तक, शादी में शामिल होंगे ये बड़े सितारे

Anirudh Ravichander और Kavya Maran की शादी में रजनीकांत, एमके स्टालिन और कई बड़ी हस्तियों…

Last Updated: November 9, 2026 15:13:42 IST

Delhi Pollution: फॉग या स्मॉग…जानें क्या है इन दोनों के बीच अंतर? सेहत पर कैसे डालता है असर

Smog vs Fog: दिल्ली-NCR में प्रदूषण के कारण स्मॉग का खतरा बढ़ रहा है. जानिए…

Last Updated: November 9, 2026 15:09:48 IST

दुनिया के AI चिप किंग पर क्यों उठे सवाल? Nvidia बोर्ड खंगालेगा विदेशी खुफिया कनेक्शन

Nvidia CEO जेनसन हुआंग के चीनी कारोबारी महिला से कथित संबंधों की जांच होगी. बोर्ड…

Last Updated: November 9, 2026 14:59:29 IST