PCB Central Contract: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने टी20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों पर 50-50 लाख का जुर्माना लगाने का फैसला किया है. ऐसे में आइए जानते हैं कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों की सैलरी कितनी है.
पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों की सैलरी.
PCB Central Contract: टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में पाकिस्तानी टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा. सलमान अली आगा की कप्तानी वाली पाकिस्तान की टीम सुपर-8 स्टेज से ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई. पाकिस्तान सेमीफाइनल के लिए भी क्वालीफाई नहीं कर पाई. पाकिस्तान टीम के इस निराशाजनक प्रदर्शन के चलते उन पर भारी जुर्माना लगाया गया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने टी20 वर्ल्ड कप स्क्वाड के सभी खिलाड़ियों पर 50-50 लाख रुपये (PKR) का जुर्माना लगाने का फैसला किया है. यह जुर्माना खिलाड़ियों की सैलरी में से ही काटा जाएगा. जुर्माने की खबरों के बीच सवाल उठा कि आखिर PCB अपने खिलाड़ियों की कितनी सैलरी देती है? क्या BCCI की तरह PCB भी अपने स्टार खिलाड़ियों को करोड़ों रुपये की सैलरी देती है या नहीं? ऐसे में आइए जानते हैं कि मौजूदा समय में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को PCB की ओर कितने रुपये मिलते हैं.
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अपने खिलाड़ियों को अलग-अलग कैटेगरी के हिसाब से सालाना सैलरी देता है. इसमें ए, बी, सी और डी कैटेगरी शामिल है. साल 2025-26 सीजन के लिए PCB ने कुल 30 खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की लिस्ट में शामिल किया है. PCB ने बड़ा फैसला लेते हुए अपने स्टार खिलाड़ी बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को ए कैटेगरी से निकालकर बी कैटेगरी में डाल दिया है. पिछले साल पाकिस्तानी खिलाड़ियों के खराब प्रदर्शन के चलते किसी भी खिलाड़ियों को ए कैटेगरी में नहीं रखा गया. PCB ने साल 2025-26 सीजन के लिए बी, सी और डी कैटेगरी में 10-10 खिलाड़ियों को शामिल किया है.
PCB के अनुसार, अलग-अलग कैटेगरी के हिसाब से खिलाड़ियों को सैलरी दी जाती है. ए कैटेगरी के खिलाड़ियों की सैलरी 4.5 मिलियन यानी 45 लाख (PKR) है. इसके अलावा बी कैटेगरी की सैलरी 30 लाख PKR, सी कैटेगरी में 15 लाख PKR और डी कैटेगरी में 7.5 लाख PKR दिया जाता है. इसके अलावा पाकिस्तानी खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के अलावा मैच के हिसाब से अलग से पैसे दिए जाते हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खराब प्रदर्शन के चलते खिलाड़ियों पर 50 लाख (PKR) का जुर्माना लगाया है. यह जुर्माना खिलाड़ियों की सैलरी और मैच फीस से काटी जाएगी. हालांकि कहा जा रहा है कि पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान पर जुर्माना नहीं लगाया जाएगा, क्योंकि उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया है. साहिबजादा फरहान ने इस टूर्नामेंट में 6 पारियों में 160.25 के स्ट्राइक रेट से 383 रन बनाए हैं.
MPBSE MP Board 5th, 8th Result 2026 Today: मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं…
बिहार शरीफ में लॉक स्कॉर्पियो की लाइव चोरी का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो!…
Harish Rana Organ Donation: गाजियाबाद के 32 वर्षीय हरीश राणा अब इस दुनिया में नहीं…
West Bengal Election 2026: क्या बंगाल चुनाव में दिखेगा लिएंडर पेस का जलवा? BJP के…
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने आईपीएल 2026 से पहले बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने रिंकू…
सूरत (गुजरात), मार्च 24: शहर की प्रतिष्ठित संस्था काभा एविएशन अकैडमी ने सफलता पूर्वक अपने…