PAK vs SL: पाकिस्तान को सेमीफाइनल में जाने के लिए श्रीलंका को बड़े मार्जिन से हराना होगा. ऐसे में पाकिस्तानी टीम पूरी मजबूती के साथ श्रीलंका के खिलाफ मैदान पर उतरी है. पाकिस्तान ने अपने स्टार खिलाड़ी बाबर आजम और सलामी बल्लेबाज साइम अयूब को बाहर कर दिया है.
बाबर आजम पर बासित अली का तीखा बयान.
Babar Azam Dropped: टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup) में सेमीफाइनल की रेस तेज हो गई है. पाकिस्तान की टीम शनिवार (28 फरवरी) को श्रीलंका के खिलाफ सुपर-8 में अपना आखिरी मुकाबला खेल रही है. यह मुकाबला पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल के लिहाज से काफी अहम है. सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए पाकिस्तान को श्रीलंका को बड़े अंतर (कम से कम 65 रन) से हराना होगा. ऐसे में पाकिस्तान इस मुकाबले में पूरी तैयारियों के साथ उतरा है. पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ ‘करो या मरो’ के मुकाबले में कई बदलाव किए हैं. पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम (Babar Azam) को इस अहम मुकाबले में ड्रॉप कर दिया गया. पाकिस्तानी टीम के इस फैसले ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है. बाबर आजम के साथ ही साइम अयूब और सलमान मिर्जा को भी प्लेइंग-11 से बाहर कर दिया गया है. पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने बताया कि इन तीनों खिलाड़ियों की जगह पर ख्वाजा नफे, नसीम शाह और अबरार अहमद को शामिल किया गया है.
पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस के समय टीम की रणनीतियों को लेकर बात की. उन्होंने टीम में बदलावों की बात करते हुए कहा, यह हमारे लिए बड़ा अवसर है. हमें अच्छी बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग करने की जरूरत है और सब कुछ ठीक हो जाएगा.’ कप्तान आगा ने आगे कहा कि उनकी टीम को एक अच्छा स्कोर खड़ा करना होगा, जिसके बाद श्रीलंका को रोकने की कोशिश करनी होगी. कभी-कभी यह कठिन हो सकता है और कभी आसान. कप्तान आगा ने कहा कि कि उन्हें पता है कि क्या करना है और इसे लेकर मिली-जुली भावनाएं हैं.
दरअसल, बाबर आजम और साइम अयूब बल्लेबाजी में संघर्ष करते दिखाई दे रहे थे. बाबर आजम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 4 पारियों में सिर्फ 112.35 के स्ट्राइक रेट से 91 रन बनाए हैं. उनकी धीमी बल्लेबाजी से टीम के बाकी बल्लेबाजों पर काफी दबाव पड़ता था. बाबर आजम को टीम में एंकर के तौर पर मौका दिया जाता था, जो टॉप ऑर्डर के कोलैप्स होने पर पारी को संभाल सकें. हालांकि श्रीलंका के खिलाफ अहम मुकाबले में पाकिस्तान को तूफानी बल्लेबाजी की जरूरत है, जिसके चलते बाबर आजम को ड्रॉप करना पड़ा. वहीं, सलामी बल्लेबाज साइम अयूब भी इस टूर्नामेंट में 5 पारियों में 137.25 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 70 रन बनाए हैं. हालांकि साइम अयूब ने 5 विकेट भी हासिल किए हैं, लेकिन ओपनर के तौर पर पूरी तरह फ्लॉप रहे हैं.
साहिबजादा फरहान, फखर जमां, सलमान अली आगा (कप्तान), ख्वाजा नफे, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, उस्मान तारिक, अबरार अहमद.
Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…
Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…
Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…
UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…
Lucknow Shiva Sharma death case: लखनऊ में 27 वर्षीय रेस्टोरेंट मालिक शिवा शर्मा की अवध…
सूरत स्थित सार्वजनिक यूनिवर्सिटी के लिए यह गर्व का विषय है कि इसके दो घटक…