Live
Search
Home > क्रिकेट > वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, बाबर आजम को नहीं मिली जगह, 6 अनकैप्ड खिलाड़ी स्क्वॉड में शामिल

वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, बाबर आजम को नहीं मिली जगह, 6 अनकैप्ड खिलाड़ी स्क्वॉड में शामिल

Pakistan Squad for Bangladesh ODI: बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान हो गया है. बाबर आजम को टीम में जगह नहीं मिली है.

Written By: Satyam Sengar
Last Updated: 2026-03-04 17:47:04

Mobile Ads 1x1
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है, लेकिन इस बार पूर्व कप्तान बाबर आज़म (Babar Azam) को टीम में शामिल नहीं किया गया है. यह फैसला क्रिकेट फैंस के लिए काफी चौंकाने वाला है, क्योंकि बाबर पिछले कई सालों से पाकिस्तान की वनडे टीम का अहम हिस्सा रहे हैं. पाकिस्तान को 11 मार्च से बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज खेलनी है.
 
पाकिस्तान टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगी. टीम में कई नए और युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है. कुल 6 अनकैप्ड खिलाड़ियों को टीम में चुना गया है. इस सीरीज के लिए तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है. पहला वनडे 11 मार्च को, दूसरा 13 मार्च को और तीसरा वनडे 15 मार्च को खेला जाएगा. सभी मुकाबले बांग्लादेश में खेले जाएंगे.
 
बाबर आजम क्यों हुए बाहर?

हालांकि पीसीबी ने बाबर आज़म को बाहर किए जाने को स्थायी फैसला नहीं बताया है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक हालिया खराब फॉर्म इसकी एक बड़ी वजह मानी जा रही है. खासकर टी20 विश्व कप में उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था. टीम मैनेजमेंट अब भविष्य की योजनाओं को ध्यान में रखते हुए नए खिलाड़ियों को आजमाना चाहती है. बाबर आज़म पिछले एक दशक से पाकिस्तान के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में शामिल रहे हैं.  अब देखना दिलचस्प होगा कि बाबर की गैरमौजूदगी में पाकिस्तान टीम बांग्लादेश में कैसा प्रदर्शन करती है.
 
बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम

शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फैसल अकरम, हारिस रऊफ, हुसैन तलत, माज़ सदाकत, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद वसीम जूनियर, मुहम्मद गाजी गोरी (विकेटकीपर), साद मसूद, साहिबज़ादा फरहान, सलमान अली आगा और शमील हुसैन

MORE NEWS