Pakistan U19 Batter Funny Run Out: पाकिस्तान के सीनियर खिलाड़ियों के बाद अंडर-19 टीम के खिलाड़ी भी दुनिया में अपने देश की बेइज्जती करवा रहे हैं. इंग्लैंड के खिलाफ अंडर-19 में पाकिस्तानी बल्लेबाज ने अजोबीगरीब तरीके से खुद को रन आउट करा दिया. देखें वीडियो...
Pakistan U19 Batter Funny Run Out: ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान को 17 रनों से हराया. यह मुकाबला शुक्रवार को हरारे में खेला गया. इस मैच का अंत अजोबीगरीब तरीके से हुआ, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. इंग्लैंड के खिलाफ इस मुकाबले में पाकिस्तान का आखिरी विकेट जिस तरीके से गिरा, उससे एक बार फिर पूरी दुनिया में पाकिस्तान का मजाक बन रहा है. इसका वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है. दरअसल, पाकिस्तान की पारी के 47वें ओवर में पाकिस्तान बल्लेबाज ने खुद को रन आउट करने का मौका दिया.
इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 210 रनों के स्कोर पर ढेर हो गई. इंग्लैंड की ओर से कैलेब फाल्कनर ने 73 गेंदों पर 66 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 2 छक्के लगाए. पाकिस्तान के गेंदबाज अहमद हुसैन ने 3 विकेट लिए, जबकि अली रजा और अब्दुल सुभान ने 2-2 विकेट हासिल किए.
211 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने अच्छी शुरुआत की. हालांकि बाद में पाकिस्तान की टीम लड़खड़ाने लगी. 173 रनों के स्कोर पर पाकिस्तान ने 9 विकेट खो दिए. इसके बाद अली रजा और मोमिन कमर की आखिरी जोड़ी मैदान पर थी, जिससे पाकिस्तान के जीत की उम्मीदें बरकरार थीं. इसी दौरान 47वें ओवर में एक अजीबोगरीब घटना हुई. पाकिस्तानी बल्लेबाजी अली रजा ने बिना रन लेने की कोशिश किए ही क्रीज से बाहर कदम बढ़ा दिया। इससे विकेट के पीछे खड़े इंग्लैंड के कप्तान थॉमस रेव ने तेजी दिखाई और अली रजा की गिल्लियां बिखेर दीं.
रिप्ले में दिखा की अली रजा क्रीज से बाहर थे, जिससे उन्हें आउट करार दिया गया. इसका वीडियो भी सामने आया. इसमें देखा जा सकता है कि मोमिन कमर ने मैनी लम्सडेन की गेंद पर एक रन लेने की कोशिश की. रजा स्ट्राइकर एंड तक पहुंच गए थे, लेकिन फील्डर के थ्रो से बचने के चक्कर में वह खुद ही क्रीज से बाहर निकल गए. इतने समय में विकेटकीपर ने बेल्स नीचे गिरा दीं.
पाकिस्तान की टीम 211 के रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 173 रन पर ढेर हो गई. पाकिस्तान की ओर से कप्तान फरहान यूसुफ ने 86 गेंदों पर 65 रनों की जुझारू पारी खेली. इसके अलावा अन्य कोई दूसरा बल्लेबाज 20 रन भी नहीं बना पाया. इंग्लैंड के गेंदबाज ग्रीन ने पाकिस्तान के दोनों ओपनर बल्लेबाजों को जल्दी आउट कर दिया. इसके बाद जेम्स मिंटों और राल्फी अल्बर्ट ने भी 2-2 विकेट चटकाए. इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 17 रनों से हराकर मुकाबला अपने नाम कर लिया.
Who is Nidhi Razdan: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर चर्चा…
Bhopal husband wife suicide: भोपाल के बरखेड़ा बोंदर गांव में करवा चौथ की रात पति…
UP IAS Transfer: योगी सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है.…
Kannauj Perfumes: नूरजहां के पानी में गुलाब के फूल व अन्य फूलों को मिलाया जाता…
Panchkula School Incident: पंचकूला के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा के छात्र ने KG की…
Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में सलमान खान ने स्काउट ओपी की जमकर क्लास…