<

खुदा खैर करे! हारते-हारते बचा पाकिस्तान, नीदरलैंड ने थाली में परोसी जीत, क्या भारत के सामने टिक पाएगी ये टीम?

नीदरलैंड्स के खिलाफ हारते-हारते बचा पाकिस्तान! दिग्गज फेल हुए तो फहीम ने बचाई लाज। क्या भारत से भिड़ने से पहले पाक टीम की टी20 बादशाहत खत्म हो रही है? यहां जानें...

T20 World Cup 2026: पाकिस्तान 2026 टी20 वर्ल्ड कप के अपने पहले मैच में हार से बाल-बाल बच गया. 2009 के चैंपियन को कोलंबो में नीदरलैंड्स के खिलाफ संघर्ष करना पड़ा. 148 रनों का पीछा करते हुए, पाकिस्तान मैच में अच्छी स्थिति में था, लेकिन फिर अचानक विकेट गिरने लगे, जिससे लक्ष्य मुश्किल हो गया. अगर नीदरलैंड्स ने एक बड़ी गलती नहीं की होती, तो पाकिस्तान को अपने पहले ही मैच में हार का सामना करना पड़ता. जब पाकिस्तान के निचले क्रम के बल्लेबाज फहीम अशरफ 7 रन पर थे, तो उनका कैच छूट गया. यह कैच लोगान वैन बीक की गेंद पर मैक्स ओ’डॉड ने छोड़ा. उस समय, पाकिस्तान को जीतने के लिए 11 गेंदों में 23 रनों की जरूरत थी. फहीम ने कैच छूटने का फायदा उठाया, दो छक्के और एक चौका लगाकर मैच को पाकिस्तान के पक्ष में कर दिया. उन्होंने 11 गेंदों में 29 रन बनाए, जिसमें दो चौके और तीन छक्के शामिल थे. अगर डच टीम ने फहीम अशरफ का कैच नहीं छोड़ा होता, तो पाकिस्तान की हार पक्की थी.

मैच में क्या हुआ?

इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया. नीदरलैंड्स ने 19.5 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 147 रन बनाए. डच टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स थे, जिन्होंने 29 गेंदों में 37 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में एक छक्का और तीन चौके लगाए. उनके अलावा, बास डी लीडे ने 30 और माइकल लेविट ने 24 रन बनाए. पाकिस्तान के लिए सबसे सफल गेंदबाज सलमान मिर्जा थे, जिन्होंने 3 विकेट लिए.

जीत के लिए 148 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही. जब टीम का स्कोर 27 रन था, तब सईम अयूब आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद विकेटों की झड़ी लग गई. सलमान आगा, बाबर आजम और उस्मान खान समेत पूरा मिडिल ऑर्डर नीदरलैंड्स की शानदार गेंदबाजी के सामने बिखर गया. साहिबजादा फरहान ने सबसे ज़्यादा 47 रन बनाए. आखिरी ओवर में फहीम अशरफ ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की, जिससे पाकिस्तान ने 3 गेंदें बाकी रहते मैच जीत लिया. फहीम को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. अब पाकिस्तान अपना दूसरा मैच 10 फरवरी को USA के खिलाफ खेलेगा.

क्या भारत के सामने टिक पायेगी ये टीम

यदि पाकिस्तान समय रहते अपनी बल्लेबाजी की गहराई और दबाव में खेलने की रणनीति नहीं सुधारता, तो भारत जैसी विश्व-स्तरीय टीम के खिलाफ उनकी राह बहुत मुश्किल होने वाली है. नीदरलैंड्स के खिलाफ यह “बाल-बाल बचना” उनके लिए एक चेतावनी है कि वे अपनी पुरानी टी20 बढ़त खो रहे हैं.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

Bigg Boss 20: लव गिल के साथ ये कैसा रिश्ता? Salman Khan ने पूछा तीखा सवाल; क्या बीच में शो छोड़कर जाएंगे Scout OP

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में सलमान खान ने स्काउट ओपी की जमकर क्लास…

Last Updated: October 31, 2026 17:10:14 IST

उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान से की शादी! सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर दी खुशखबरी, जानें दोनों की Age

Omar Abdullah wedding: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को पत्रकार निधि राजदान के…

Last Updated: October 31, 2026 17:06:06 IST

हैदराबाद के गर्ल्स हॉस्टल में क्या चल रहा था? 3 राज्यों की 10 महिलाएं मिलीं, अंडाणु निकालने के शक में जांच

Hyderabad Girls Hostel: हैदराबाद के बेगमपेट इलाके में पुलिस ने एक गर्ल्स हॉस्टल पर छापा…

Last Updated: October 31, 2026 16:45:15 IST

Ahoi Ashtami 2026: 1 नवंबर को रखा जाएगा अहोई अष्टमी का व्रत, जानें पूजा मुहूर्त, तारों के दर्शन और पूरी विधि

Ahoi Ashtami Puja Muhurta: अहोई अष्टमी का व्रत 1 नवंबर 2026, रविवार को रखा जाएगा.…

Last Updated: October 31, 2026 16:30:05 IST

टोल प्लाजा पर किन्नरों का हंगामा, मारपीट के बाद पुलिसकर्मियों को भी नहीं छोड़ा, वर्दी फाड़ी, मोबाइल छीनने की कोशिश

Kanpur commotion of transgenders: कानपुर के आलियापुर टोल प्लाजा के पास कथित अवैध वसूली का…

Last Updated: October 31, 2026 16:12:22 IST

बल्लेबाजों के दम पर कब तक जीतेगी टीम इंडिया? चौथे टी20 में हार के बाद कैफ ने मैनेजमेंट को घेरा

India New Zealand T20 series: न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में भारत को 87…

Last Updated: October 31, 2026 15:58:46 IST