<

PAK vs USA: क्या पाकिस्तान फिर होगा शर्मसार? कोलंबो में यूएसए दोहराएगी 2024 टी20 वर्ल्ड कप की कहानी, देखें पिच रिपोर्ट

PAK vs USA: पाकिस्तान और यूएसए के बीच टी20 वर्ल्ड कप का 12वां मैच खेला जाएगा. इस मुकाबले में पाकिस्तान के पास पिछली हार का बदला लेने का मौका होगा. जानें इस मुकाबले से जुड़ी सारी डिटेल्स...

PAK vs USA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के चौथे दिन (10 फरवरी) पाकिस्तान और अमेरिका (USA) के बीच मुकाबला खेला जाएगा. ग्रुप-ए का यह मुकाबला कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में होगा, जो शाम 7 बजे से शुरू होगा. दुनियाभर के क्रिकेट फैंस की नजरें इस मैच पर टिकी हुई हैं, क्योंकि यह एक बड़ा रोमांचक मुकाबला हो सकता है. इस मुकाबले में पाकिस्तान की इज्जत भी दांव पर लगी होगी, क्योंकि पिछले टी20 वर्ल्ड कप में यूएसए के सामने उसे शर्मनाक हार मिली थी. यूएसए की टीम ने पहली बार साल 2024 टी20 वर्ल्ड कप खेला था. इस टूर्नामेंट में यूएसए ने पाकिस्तान को सुपर ओवर में हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी. इस मैच में यूएसए ने अपने शानदार प्रदर्शन से क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया था. ऐसे में अब पाकिस्तान के पास अपनी पिछली हार का बदला लेने का मौका होगा, जबकि यूएसए की टीम एक बार इतिहास दोहराने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. आइए जानते हैं कि इस मुकाबले से जुड़ी सारी डिटेल्स…

पाक-यूएसए में किसका पलड़ा भारी?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान ने नीदरलैंड को हराकर जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज किया है. हालांकि इस मुकाबले में नीदरलैंड ने पाकिस्तान को कांटे की टक्कर दी थी. पाकिस्तान की टीम 148 रनों का टारगेट का पीछा करते हुए लड़खड़ा गई थी, जिसके बाद फहीम अशरफ ने टीम की लाज बचाई थी. वहीं, यूएसए की टीम को अपने पहले मैच में भारत से हार का सामना करना पड़ा था. हालांकि यूएसए ने भी भारत के सामने कड़ी चुनौती पेश की थी. भारत के साथ खेले गए मुकाबले में यूएसए ने दिखाया कि वो इस टूर्नामेंट में बड़ा उलटफेर करने की ताकत रखते हैं. पाकिस्तान और यूएसए के बीच अभी तक सिर्फ एक टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला गया है, जिसमें यूएसए ने जीत हासिल की थी. अब ये दोनों टीमें एक बार फिर टी20 वर्ल्ड कप के बड़े मंच पर भिड़ने के लिए तैयार हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि पिच रिपोर्ट…

कोलंबो की पिच रिपोर्ट

पाकिस्तान और यूएसए के बीच 10 फरवरी को कोलंबो में मैच खेला जाएगा. यह मुकाबला कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में शाम 7 बजे शुरू होगा. इस पिच पर आमतौर पर स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलती है. हालांकि इस मैदान पर पहली बार अंडर लाइट्स मैच खेला जा रहा है, जिससे रात के समय दूसरी पारी में ओस देखने को मिल सकती है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम टारगेट चेज करना चाहेगी. वहीं, कोलंबो के मौसम की बात करें, तो 10 फरवरी को यहां पर मौसम साफ रहने की संभावना है. कोलंबो में तापमान 24 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा.

पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग-11

साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सलमान मिर्जा, अबरार अहमद.

यूएसए की संभावित प्लेइंग-11

एंड्रीज गौस (विकेटकीपर), सैतैजा मुक्कामल्ला, मोनांक पटेल (कप्तान), मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वैन शाल्कविक, एहसान आदिल, सौरभ नेत्रवल्कर.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

IND vs WI: चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्ट…

Last Updated: October 14, 2026 23:29:57 IST

यूट्यूबर ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें, 2018 के मानहानि मामले में कोर्ट ने फिर भेजा समन; 17 अक्टूबर को सुनवाई

Dhruv Rathee Defamation Case: यूट्यूबर ध्रुव राठी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. उनके खिलाफ…

Last Updated: October 14, 2026 22:19:36 IST

हनी सिंह की बढ़ी मुश्किलें; महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने फिर भेजा समन, पेश नहीं होने पर अल्टीमेटम

Honey Singh: रैपर हनी सिंह मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं. साइबर पुलिस ने…

Last Updated: October 14, 2026 21:24:45 IST

दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाने पर विवाद, धरने पर अंकिता भंडारी का परिवार, राहुल-प्रियंका ने दिया समर्थन

Dushyant Kumar Gautam: दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाए जाने पर विवाद के बीच अंकिता…

Last Updated: October 14, 2026 21:04:38 IST

Rajasthan News: सरपंच बनने की सनक ने उजाड़ दिया परिवार, रोकने पर बहू-बेटे को लगाया ठिकाने

Rajasthan Crime: राजस्थान के चुरू से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…

Last Updated: October 14, 2026 18:21:07 IST