<

Caught on CCTV: बेसुध महिला को सुनसान सड़क पर छोड़कर भागा ई-रिक्शा चालक, कैमरे में कैद हुई शर्मनाक हरकत

Caught on CCTV: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक ई-रिक्शा ड्राइवर अपनी गाड़ी से एक बेहोश महिला को निकालकर सड़क पर छोड़ देता है.

Caught on CCTV: छत्तीसगढ़ के धमतरी से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है. यहां एक ई-रिक्शा चालक ने बेसुध हालत में मिली एक महिला को अस्पताल पहुंचाने या पुलिस को सूचना देने के बजाय सुनसान सड़क पर अकेला छोड़ दिया और खुद मौके से फरार हो गया. सुबह करीब 6 बजे हुई इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.

यह पूरा मामला धमतरी शहर के महिमासागर वार्ड स्थित जैविक खाद संयंत्र रोड का है. बताया जा रहा है कि सुबह के वक्त एक ई-रिक्शा चालक बेसुध महिला को लेकर सुनसान सड़क पर पहुंचा. आसपास लोगों की आवाजाही भी बेहद कम थी. इसके बाद चालक ने महिला को रिक्शे से नीचे उतारा और उसे सड़क पर अकेला छोड़कर तेजी से वहां से निकल गया.

पार्षद ने बुलाई पुलिस और एंबुलेंस

महिला को सड़क पर बेसुध पड़े होने की जानकारी स्थानीय लोगों ने वार्ड पार्षद दीपक सोनकर को दी. सूचना मिलते ही उन्होंने बिना देर किए पुलिस और एंबुलेंस को फोन किया. उन्होंने महिला को तत्काल मदद पहुंचाने के लिए जरूरी कदम उठाए. दीपक सोनकर महिमासागर वार्ड के पार्षद होने के साथ धमतरी नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष भी हैं. उन्होंने इस घटना को गंभीर लापरवाही बताते हुए ई-रिक्शा चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

ड्राइवर की तलाश में जुटी पुलिस

मामले को गंभीरता से लेते हुए धमतरी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. सीएसपी अभिषेक चतुर्वेदी के मुताबिक, पुलिस को घटना का वीडियो मिला है और उसके आधार पर ई-रिक्शा चालक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. महिला की पहचान और उसकी हालत के पीछे की वजह का भी पता लगाया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: Watch Video: शराब चाहिए तो पहले डॉक्टर को दिखाओ! ठेके के बाहर बैठाए गए सरकारी डॉक्टर, सागर की अनोखी शुरूआत

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

15 महिलाओं से शादी, फिर शुरू किया ब्लैकमेलिंग का खेल; हर पत्नी से अश्लील वीडियो के नाम पर ऐंठे 18 लाख

Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में 35 साल के नरेंद्र शर्मा पर 15 महिलाओं से शादी…

Last Updated: November 24, 2026 13:53:22 IST

क्या यूपी में अखिलेश यादव ने कांग्रेस के साथ किया गलत? दिया इतने सीटों का ऑफर; नंबर सुन भड़क जाएंगे कार्यकर्ता

UP Election 2027: समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस को जो सीटें ऑफर की हैं, उनमें वे…

Last Updated: November 24, 2026 13:33:50 IST

Watch Video: पंजाब चुनाव से पहले शिअद-बीजेपी गठबंधन का एलान, सुखबील सिंह बादल ने कहा-इमोशनल अलायंस…

Punjab SAD BJP Alliance:दिल्ली में बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल के गठबंधन का औपचारिक ऐलान…

Last Updated: November 24, 2026 13:26:40 IST

IPL 2027: RCB के भरोसे से भावुक हुए यश दयाल, बोले- मुझे उम्मीद नहीं थी टीम रिटेन करेगी

Yash Dayal RCB IPL 2027: यश दयाल IPL 2026 नहीं खेल सके, लेकिन RCB ने…

Last Updated: November 24, 2026 13:16:10 IST

BJP विधायक सुशील सिंह के काफिले में हड़कंप, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो फॉर्च्यूनर को मारी टक्कर; एक पलटी, युवक गंभीर

BJP MLA Convoy Accident: उत्तर प्रदेश के जिला मुख्यालय के पास भाजपा विधायक सुशील सिंह…

Last Updated: November 24, 2026 12:55:12 IST