<
Categories: खेल

India vs Pakistan T20 World Cup 2026: भारत नहीं आएगी पाकिस्तानी क्रिकेट टीम! दोनों सेमीफाइनल या फाइनल में भिड़ेंगी तो क्या होगा?

ICC T20 World Cup Team India Full Schedule: भारत-पाकिस्तान मैचों को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है कि पाकिस्तान टीम भारत में कदम नहीं रखेगी, जबकि IND vs PAK मुकाबला श्रीलंका में ही खेला जाएगा. सेमीफाइनल या फाइनल में कहां होंगे मुक़ाबले?

ICC T20 World Cup 2026: आईसीसी T20 विश्व कप 2026 सिर्फ एक बड़ा टूर्नामेंट नहीं, बल्कि भारत-पाकिस्तान क्रिकेटिंग रिश्तों में एक और दिलचस्प मोड़ लेकर आ रहा है. 3 हफ़्ते तक चलने वाला यह मेगा इवेंट भारत और श्रीलंका की सरज़मीं पर खेला जाएगा, लेकिन इस बार एक बात पहले से तय है – पाकिस्तान टीम भारत नहीं आएगी. इसका मतलब साफ है कि क्रिकेट का सबसे हाई-वोल्टेज तूफान, यानी IND vs PAK का महामुकाबला भारत में नहीं, बल्कि श्रीलंका में आयोजित होगा.

टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 7 फरवरी को मुंबई में USA के खिलाफ करेगी. इसके बाद 12 फरवरी को दिल्ली में नामीबिया से भिड़ंत होगी. ग्रुप में भारत के साथ पाकिस्तान, नीदरलैंड्स, USA और नामीबिया हैं और हर मुकाबला प्लेऑफ़ के रास्ते को काफी हद तक तय करेगा.

15 फरवरी को IND vs PAK, लेकिन भारत में नहीं

भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में हैं, लेकिन नियम साफ है कि दोनों टीमें एक-दूसरे के देश में पैर नहीं रखेंगी. 2025 चैंपियंस ट्रॉफी विवाद के बाद PCB और BCCI के बीच हुए एग्रीमेंट के मुताबिक, 2027 तक सभी ICC इवेंट्स में भारत-पाकिस्तान के मैच न्यूट्रल वेन्यू पर ही होंगे. इसलिए 15 फरवरी का ग्रुप मैच श्रीलंका के कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा.

अगर इंडिया और पाकिस्तान सेमीफाइनल या फाइनल में पहुंचे तो?

यह सबसे बड़ा सवाल है – क्या भारत-पाक नॉकआउट भारत में होगा? जवाब है – नहीं. अगर दोनों टीमें सेमीफ़ाइनल या फ़ाइनल तक पहुंचती हैं, तो भी मुकाबला श्रीलंका के कोलंबो में ही आयोजित होगा. मतलब भारत-पाक का हर मैच, चाहे लीग हो, सुपर 8 हो, सेमीफ़ाइनल हो या फ़ाइनल – सब कुछ श्रीलंका में ही होगा.

पाकिस्तान क्यों नहीं खेलेगा भारत की जमीन पर?

सुरक्षा, राजनीतिक तनाव और पिछले ICC आयोजनों में हुए विवादों के चलते यह पॉलिसी लागू की गई है. PCB और BCCI के बीच हुए एक एग्रीमेंट की वजह से है कि दोनों टीमें 2027 तक सभी ICC इवेंट्स में न्यूट्रल वेन्यू पर खेलेंगी. अगर पाकिस्तान T20 वर्ल्ड कप 2026 के फ़ाइनल में पहुंचता है, तो फ़ाइनल मुकाबला भी श्रीलंका की ज़मीन पर खेला जाएगा.

Mohd. Sharim Ansari

Recent Posts

Homemade Face Serum: घर पर बनाएं एलोवेरा, गुलाब जल और ग्लिसरीन का फेस सीरम; चेहरे को मिलेगी नमी

Homemade Face Serum: एलोवेरा जेल, गुलाब जल और ग्लिसरीन से घर पर फेस सीरम बना…

Last Updated: October 11, 2026 13:30:13 IST

UP Pension Hike: योगी सरकार का बड़ा तोहफा, पेंशन में होगी बंपर बढ़ोतरी; जानें कब से मिलेगा फायदा

UP Pension Yojana: अगर इस प्रपोज़ल को कैबिनेट से मंज़ूरी मिल जाती है, तो राज्य…

Last Updated: October 11, 2026 13:26:26 IST

CJP Protest: सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को बड़ा झटका! शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर हिरासत में न लें; मेट्रो-इंटरनेट बहाल करने का आदेश

CJP Protest: कोर्ट ने पूछा कि उनके खिलाफ कंटेम्प्ट की कार्रवाई क्यों न शुरू की…

Last Updated: October 11, 2026 13:17:12 IST

Navratri 2026: नवरात्रि व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं? इन चीजों से रहें दूर, जानें पूरी लिस्ट

Navratri 2026 Vrat Food: नवरात्रि कल से शुरू हो रही है. इस खास मौके पर…

Last Updated: October 11, 2026 12:15:36 IST

Navratri Garba Songs 2026: गरबा नाइट में मचाना है धमाल? ‘ढोली तारो’ से ‘चोगाड़ा’ तक, प्लेलिस्ट में शामिल करें ये 8 सुपरहिट गाने

Navratri Garba Songs 2026: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट को खास बनाने के…

Last Updated: October 11, 2026 11:40:26 IST