Palaash Muchhal Smriti Mandhana Wedding: भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने शादी टलने के बाद अपनी मेहंदी और हल्दी समेत शादी के सेलिब्रेशन की सारी तस्वीरें डिलीट कर दिया है, वहीं अब पलाश मुच्छल की मां ने भी इस मुद्दे पर रिएक्ट किया है.
Palaash Muchhal Smriti Mandhana Wedding
Palaash Muchhal Smriti Mandhana Wedding: इंडियन वुमेन क्रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले थे. लेकिन अब दोनों की शादी को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही है, पहले खबरें थी कि उनके पिता को माइनर हार्ट अटैक आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जिसकी वजह से दोनों की शादी को पोस्टपोन कर दिया गया था, फिर खबरें आई की पलाश मुच्छल ने स्मृति मंधाना को धोखा दिया हैं, वहीं अब स्मृति मंधाना ने सोशल मीडिया से अपनी मेहंदी और हल्दी समेत शादी के सेलिब्रेशन की सारी तस्वीरें डिलीट कर दिया है. जिसके बाद खबरें आने लगी है कि दोनों की शादी टूट गई है.
दरअसल, स्मृति मंधाना के पिता के हॉस्पिटल भर्ती होने के बाद स्थिति काफी ज्यादा तनावपूर्ण हो गई थी. वहीं अगले दिन ही पलाश मुच्छल को भी सांगली के अस्पताल में भर्ती करना पड़ा. जिसके बाद खबरें आने लगी की दोनों की शादी कुछ समय के लिए टाल दी गई है. लेकिन स्मृति मंधाना के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की सभी फोटो डिलीट करने के बाद अब सभी फैंस को बड़ा सदमा लगा है, क्योंकि फैंस उनकी शादी को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड थे. वही अब पलाश मुच्छल की मां ने इस बात को लेकर बड़ा खुलासा किया है, उन्होंने कहा है कि शादी स्मृति ने नहीं बल्कि उनके बेटे ने स्थगित की है.
मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में पलाश की मां अमिता मुच्छल ने कहा कि उनके बेटे और स्मृति के पिता एक-दूसरे के बहुत करीब हैं. इसलिए, जब स्मृति के पिता को अस्पताल ले जाया गया, तो पलाश ने फैसला किया की वो शादी थोड़े दिन टाल देंगा. जब तक अंकल (स्मृति के पिता) ठीक नहीं हो जाते.”. पलाश की बहन ने भी शादी के टूटने की अफवाहो को बंद करने के लिए एक पोस्ट शेयर किया है कि- “स्मृति के पिता की तबीयत खराब है, जिसके कारण, स्मृति और पलाश की शादी टाल दी गई है. हम सभी से अनुरोध करते हैं कि इस संवेदनशील समय में परिवारों की निजता का सम्मान करें”
UP IAS Transfer: योगी सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है.…
Kannauj Perfumes: नूरजहां के पानी में गुलाब के फूल व अन्य फूलों को मिलाया जाता…
Panchkula School Incident: पंचकूला के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा के छात्र ने KG की…
Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में सलमान खान ने स्काउट ओपी की जमकर क्लास…
Omar Abdullah wedding: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को पत्रकार निधि राजदान के…
Hyderabad Girls Hostel: हैदराबाद के बेगमपेट इलाके में पुलिस ने एक गर्ल्स हॉस्टल पर छापा…