<

कजिन से शादी, अब दूसरी निकाह की चाह! वाइफ के सामने खुलकर बोले पाक क्रिकेटर, हसंती रह गई बीवी

Abdul Razzaq Viral Video: पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर अब्दुल रज्जाक ने लाइव टीवी शो के दौरान अपनी पत्नी के सामने दूसरी शादी की इच्छा जाहिर की. अब्दुल रज्जाक ने बताया कि उन्होंने मजबूरी में आयशा से शादी की थी.

Pak Cricketer Secord Marriage Controversy: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर अब्दुल रज्जाक इस समय खूब सुर्खियों में हैं. पूर्व पाकिस्तानी ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक अक्सर अपने मजाकिया बयान और बेबाक अंदाज को लेकर चर्चा में रहते हैं. हालांकि इस बार उन्होंने ऐसा बयान दिया है, जिसके बाद खुद पाकिस्तान की आवान उन्हें ट्रोल कर रही है. दरअसल, पूर्व क्रिकेटर अब्दुल रज्जाक ने एक लाइव टीवी शो के दौरान अपनी दूसरी शादी को लेकर बात की. उन्होंने शो के दौरान दूसरी शादी करने की इच्छा जाहिर की. उस समय अब्दुल रज्जाक की पत्नी भी वहां पर मौजूद थी, जो हंसती हुई दिखाई दी. उनकी इस टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया पर खूब बहस छिड़ी हुई है. ज्यादातर लोग अब्दुल रज्जाक को ट्रोल कर रहे हैं. इस क्लिप का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. नीचे देखें पूरा वीडियो…

बीवी के सामने दूसरी शादी की इच्छा जाहिर की

पूर्व पाक क्रिकेटर अब्दुल रज्जाक अपनी पत्नी आयशा के साथ पाकिस्तानी एक्ट्रेस और होस्ट निदा यासिर के टॉक शो में पहुंचे थे. इस शो के दौरान होस्ट निदा यासिर ने अब्दुल रज्जाक और उनकी वाइफ आयशा से पर्सनल लाइफ को लेकर सवाल किया. इस दौरान अब्दुल रज्जाक ने कहा कि पत्नी आयशा ने बताया कि रज्जाक के क्रिकेट में व्यस्त रहने के कारण वह घर के सारे काम, बच्चों का स्कूल और पैरेंट्स मीटिंग से लेकर राशन पानी संभालती हैं. इस पर चुटकी लेते हुए अब्दुल रज्जाक ने कहा, ‘मैंने इनसे कई बार कहा है कि मैं दूसरी शादी कर लेता हूं. इससे तुम्हारा बोझ कम हो जाएगा, क्योंकि तुम अकेले सारा काम कर रही हो.’ इस पर निदा यासिर ने पूछा, ‘तो फिर बीवी से क्या जवाब मिलती है.’ फिर अब्दुल रज्जाक बोले की इस पर उन्हें अपनी बेटी से जवाब मिलता है.

‘मजबूरी में की थी शादी…’

लाइव शो के दौरान अब्दुल रज्जाक ने बताया कि उन्होंने मां की वजह से मजबूरी में आयशा से शादी की थी. वो खुद से शादी नहीं करना चाहते थे. पूर्व पाक क्रिकेटर ने कहा कि जब उन्हें शादी करनी थी, तो उनके पास इंग्लैंड, कनाडा और अमेरिका जैसे देशों से शादी के बहुत ऑफर्स थे, जो बहुत ही स्ट्रॉन्ग भी थे. अब्दुल रज्जाक ने आगे बताया कि जब उन्होंने साल 1996 में डेब्यू किया, तो उनकी मां ने अगले साल क्रिकेटर से कहा कि उनकी इच्छा है कि वो उनकी बहन की बेटी से शादी करें. पूर्व क्रिकेटर ने आगे बताया कि जब शादी करने का समय आया, तो उनकी मां दुनिया में नहीं थी. फिर उन्हें अपनी मां की आखिरी ख्वाहिश याद आई, जिसके चलते उन्होंने अपनी कजिन से शादी रचाई.

दोनों की उम्र में बड़ा अंतर

पूर्व क्रिकेटर अब्दुल रज्जाक की पत्नी का नाम आयशा रज्जाक है. उन दोनों की उम्र में 10 साल का अंतर है. आयशा रज्जाकी की ही चचेरी बहन हैं. अब अब्दुल रज्जाक के दूसरी शादी के बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर उन्हें काफी ज्यादा ट्रोल किया जा रहा है. 

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

IND vs WI: चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्ट…

Last Updated: October 14, 2026 23:29:57 IST

यूट्यूबर ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें, 2018 के मानहानि मामले में कोर्ट ने फिर भेजा समन; 17 अक्टूबर को सुनवाई

Dhruv Rathee Defamation Case: यूट्यूबर ध्रुव राठी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. उनके खिलाफ…

Last Updated: October 14, 2026 22:19:36 IST

हनी सिंह की बढ़ी मुश्किलें; महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने फिर भेजा समन, पेश नहीं होने पर अल्टीमेटम

Honey Singh: रैपर हनी सिंह मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं. साइबर पुलिस ने…

Last Updated: October 14, 2026 21:24:45 IST

दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाने पर विवाद, धरने पर अंकिता भंडारी का परिवार, राहुल-प्रियंका ने दिया समर्थन

Dushyant Kumar Gautam: दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाए जाने पर विवाद के बीच अंकिता…

Last Updated: October 14, 2026 21:04:38 IST

Rajasthan News: सरपंच बनने की सनक ने उजाड़ दिया परिवार, रोकने पर बहू-बेटे को लगाया ठिकाने

Rajasthan Crime: राजस्थान के चुरू से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…

Last Updated: October 14, 2026 18:21:07 IST